अमरनाथ हमला: कुमार विश्वास ने ट्वीट कर सरकार पर कसा तंज, पाकिस्तान को दी गाली

नई दिल्ली। सावन के पहले सोमवार को आतंकवादियों ने अमरनाथ यात्रियों पर हमला कर पूरे देश को एक बार फिर आतंकी सदमे में डाल दिया है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने एक बस पर हमला 7 अमरनाथ श्रृद्धालुओं को मौत के घाट पर उतार दिया। वहीं इस हमले में 19 अन्य घायल हुए हैं। पूरे देश में इस आतंकवादी हमले को लेकर गुस्सा है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोग सरकार के खिलाफ जोरदार ढंग से नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। इस बीच हमले के तुरंत बाद कवि कुमार विश्वास ने दो लगातार ट्वीट कर पाकिस्तान को गाली देते हुए भारत सरकार पर तंज कसा हैं।

 कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा, सब्र की सीमा तय करे देश

सब्र की सीमा तय करे देश

सब्र की सीमा तय करे देश

अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के तुरंत बाद कवि कुमार विश्वास ने दो ट्वीट कर पाकिस्तान और आतंकवादियों के खिलाफ जोरदार हमला बोला है। कुमार ने अपने पहले ट्वीट में लिखा 'अब बस सब्र की सीमा तय करे देश, या तो कुत्ते की पूंछ को जड़ से काटो या उसपार वालों से व्यापार -प्यार-सरकार सब संवाद-संपर्क खत्म करो'। इस ट्वीट के बाद कुमार विश्वास को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से लोगों का समर्थन मिल रहा है। कुमार के इस ट्वीट को ढाई हजार से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं और लगातार तारीफ कर रहे हैं।

सरकार पर कसा तंज

सरकार पर कसा तंज

कुमार विश्वास ने अपने एक और ट्वीट में केंद्र सरकार पर हमले की निंदा करते हुए तंज कसा है। कुमार ने अपने अगले ट्वीट में लिखा- शिव श्रद्धा पर हमला है ये भीख मिले हथियार का, या फिर कायर आत्मसमर्पण है ये दिल्ली दरबार का। कुमार के इस ट्वीट के बाद ट्वीटर यूजर्स भी सरकार की कड़ी निंदा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर

सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर

अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद लोग सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ गुस्सा व्यक्त करते हुए तंज कस रहे हैं। एक यूजर्स ने कुमार विश्वास के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा 'आप इंतजार करो हमारे गृहमंत्री कुछ ही पल मे घोर निंदा जैसा कठोर क़दम उठाने वाले हैं'। वहीं एक यूजर्स ने सरकार पर तंज कसते हुए लिखा 'हमे full time प्रधानमंत्री भी नही मिले तो रक्षामंत्री जी की कैसे आशा कर सकते हैं'।

17 साल बाद अमरनाथ यात्रियों पर हमला

17 साल बाद अमरनाथ यात्रियों पर हमला

अमरनाथ यात्रियों पर सोमवार रात के हमले ने देश की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले 2000 में आतंकवादियों ने बाबा के भक्तों को निशाना बनाया था। कश्मीर के आईजी मुनीर खान ने बताया कि इस हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+