‘आप’ में रूठों को बांटते मलाई केजरीवाल
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) अब आम आदमी पार्टी में रूठों को मनाने का खेल शुरू हो गया। हालांकि इधर लेटर बम कब फिर से बजने शुरू हो जाएं, इस बारे में कोई पुख्तातौर पर कुछ नहीं सकता।
पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पहली सरकार के तीन मंत्रियों सोमनाथ भारती, राखी बिड़ला और गिरिश सोनी को मलाई बांटी है। ये सभी अपनी पार्टी से नाराज थे नई कैबिनेट में जगह नहीं मिलने से। ये कई अहम बैठकों में जाते तक नहीं थे।
इस बीच,भारती को प्रिव्लिज कमेटी का प्रमुख बनाय गया। जानकारों नेबताया कि सदन की मर्यादा को तार-तार करने वाले बाहरी लोगों के खिलाफ प्रिव्लिज कमेटी एक्शन लेती है। आपको याद होगा कि आप की 49 दिनों की सरकार के दौरान सोमनाथ भारती के पक्ष में धरना देते हुए अरविंद केजरीवाल ने यूपीए सरकार की नाक में दम कर दिया था। वे मालवीय नगर सीट से एमएलए हैं। सोमनाथ भारती अपने इलाके में यूंगाडा की औरतों के सेक्स रैकेट चलाने का विरोध कर रहे थे।
औरतें और बच्चे
उधर राखी बिड़ला को महिलाओं और बच्चों से संबंधित एक कमेटी का कामकाज सौपा गया है। राजनीति में आने से पहले टीवी पत्रकार राखी आप की पहली सरकार में शिक्षा मंत्री थीं। ये कमेटी अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, जेलों वगैरह के कामकाज पर नजर रखती है। विवादों से परे रहने वाले गिरिश सोनी को पव्लिक एकाउंट कमेटी का प्रभारी बनाया गया। ये सरकार के एकाउंट पर नजर रखती है।
पुनर्वास का दौर
बता दें कि बीते विधानसभा चुनावों में आप को दिल्ली विधानसभा की 70 में से 67 सीटें मिलने के बाद केजरीवाल और उनके साथी पार्टी के मेहनती और कुछ हद तक नाराज विधायकों का पुनर्वास कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications