अरविंद केजरीवाल ने नितिन गडकरी से मांगी माफी, अदालत में मामला वापस लेने की अर्जी

Recommended Video

    Arvind Kejriwal apologises to Nitin Gadkari and Kapil Sibal | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी माफी मांग ली है। वहीं दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में मानहानि का मामला वापस लेने की मांग के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक संयुक्त आवेदन दायर किया।

    मुझे अफसोस है...

    मुझे अफसोस है...

    गडकरी को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा है, 'मेरा आपसे कोई निजी झगड़ा नहीं है, मुझे अफसोस है, हम इस घटना को पीछे छोड़ दें और अदालत की कार्यवाही बंद करें।' इससे पहले केजरीवाल ने मानहानि मामले में पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से लिखित माफी मांगी थी।

    मजीठिया से कहा था...

    मजीठिया से कहा था...

    अरविंद केजरीवाल ने लिखित माफीनामे में लिखा था 'मैंने चुनाव प्रचार के दौरान की गई रैलियों में कई बार आप पर (मजीठिया पर) ड्रग रैकेट चलाने का आरोप लगाया था। यह राजनीतिक मसला बन गया था। अब मुझे पता चला कि मेरे द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।'

    इन नेताओं ने भी दर्ज किया केस

    इन नेताओं ने भी दर्ज किया केस

    आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल पर अरुण जेटली और पूर्व सीएम शीला दीक्षित अन्य नेताओं ने मानहानि के केस किए हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के एक माह बाद बिक्रम सिंह मजीठिया को जेल भेजेंगे। केजरीवाल ने लोगों से कहा कि अगर मजीठिया के पूरे गैंग को जेल पहुंचाना है, तो आम आदमी पार्टी को समर्थन दें। उन्होंने मजीठिया को ड्रग तस्करों का सरगना करार दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+