ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे संग लेट नाइट मूवी देख रही थीं आमिर खान की बेटी इरा खान, फोटो आई सामने

मुंबई। कोरोना वायरस पॉजिटिव एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर इरा और उनके ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे की कई तस्वीरें है जो अक्सर बॉलीवुड गलियारे में चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में इस लव बर्ड की लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है जिसमें इरा और नूपुर एक दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं। फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, फैंस ने भी कमेंट बॉक्स में रिएक्शन की बारिश कर दी है।

ब्वॉयफ्रेंड के साथ इरा की लेटेस्ट तस्वीर वायरल

ब्वॉयफ्रेंड के साथ इरा की लेटेस्ट तस्वीर वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नूपुर शिखरे के साथ एक सेल्फी फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में इरा और नूपुर काफी खुश नजर आ रहे हैं। फोटो पर इरा ने लिखा, 'मूवी नाइट।' पोस्ट के मुताबिक इरा और नूपुर लेट नाइट फिल्म देख रहे हैं। बता दें कि नूपुर शिखरे को डेट करने की पुष्टि खुद इरा खान ने पिछले महीने वेलेंटाइन वीक में किया था। ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए इरा ने लिखा था, 'तुम्हारे साथ किया वादा मेरे लिए गर्व की बात है।'

नूपुर शिखरे संग अपने रिश्ते का किया खुलासा

नूपुर शिखरे संग अपने रिश्ते का किया खुलासा

नूपुर शिखरे के साथ अपने रिश्ते का खुलासा करने के बाद फोटो पर इरा खान को ढेरों मैसेज मिले थे। उनकी खास दोस्त और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने भी दिलचस्प कमेंट किया था, वहीं करणवीर बोहरा ने इसपर 'स्वीट' लिखा था। कुछ समय पहले इरा खान ने एक वीडियो शेयर किया था जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जब तक आप सफल नहीं होते तब तक प्यार करना नहीं छोड़ना चाहिए।' सोशल मीडिया पर इरा खान और नूपुर शिखरे को फैंस का ढेरों प्यार मिल रहा है।

कोरोना पॉजिटिव हैं आमिर खान

कोरोना पॉजिटिव हैं आमिर खान

आपको बता दें कि बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट और अभिनेता आमिर खान कुछ दिन पहले कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। उनके प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी थी। स्पोक्सपर्सन ने अभिनेता का हेल्थ अपडेट देते हुए कहा कि 'मिस्टर आमिर खान कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं, वो घर पर सेल्फ क्वारंटीन में हैं और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।' स्पोक्सपर्सन ने ये भी कहा कि फिलहाल आमिर खान की हालत स्थिर हैं, चिंता की कोई बात नहीं हैं लकिन जो कोई भी शख्स हाल ही में उनके संपर्क में आया हो तो उन्हें भी अपना कोरोना टेस्ट करवा लेना चाहिए। आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया।

यह भी पढ़ें: आमिर खान के कोरोना पॉजिटिव होने पर राखी सावंत ने दिया ये रिएक्शन, PM मोदी से की खास अपील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+