बुरे दौर से गुजर रही है 'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख, नहीं मिल रहा कोई काम, Video में कहा-मैं बेरोजगार हूं

बुरे दौर से गुजर रही है फातिमा सना शेख, नहीं मिल रहा कोई काम, Video में कहा-मैं बेरोजगार हूं

मुंबई, मई 31। अभिनेता आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों बेरोगजारी के दौर से गुजर रही है। इस फिल्म में फातिमा के काम की खूब तारीफ हुई। फिल्म के सुपरहिट होने के बाद उन्हें एक से बढ़कर एक रोल ऑफर होने लगे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। कोरोना महामारी ने बॉलीवुड को भी नहीं छोड़ा। बड़े-बड़े स्टार इस महामारी की चपेट में आ गए। फिल्म इंडस्ट्री को कोरोना का नुकसान हो रहा है। छोटे-बड़े पर्दे पर ऐस कई एक्टर्स की कहानी सामने आई हैं, जिन्हें काम नहीं मिल पा रहा है।

Recommended Video

    Actress Fatima Sana Shaikh के पास नहीं है कोई काम, कहा- मैं बेरोजगार हूं | वनइंडिया हिंदी
     Aamir Khan Dangal Fame actress Fatima Sana Shaikh does not Any work, said she is Currently Unemployed, Video Goes viral

    बेरोजगारी के दौर से गुजर रही है फातिमा

    पिछले एक साल से कोरोना महामारी की वजह से बॉलीवुड को भारी नुकसान हो रहा है। कई प्रोजक्ट अटक गए हैं। फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। कई फिल्मों की रिलीज एक साल से टाल दी गई है। सिनेमाघरों में ताले जड़े हैं। ऐस में फिल्मी सितारे भी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख का हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें फातिमा खुद को बेरोजगार बता रही हैं। फातिमा वीडियो में कहती नजर आ रही है कि उनके पास कोई काम नहीं है। फिलहाल वो बेरोजगार हैं।

    कोविड के बाद मिलेगा काम

    फातिमा उम्मीद से भरी आवाज में कहती हैं कि जब कोविड खत्म हो जाएगा, तो सभी को काम मिलेगा और मुझ भी काम मिलेगा। फिलहाल तो मैं बेरोजगार हूं। उन्होंने लोगों कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए भी प्रेरित किया है। इस वीडिय़ो को फोटोग्राफर रोहित सरैया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके बाद ये खूब तेजी से वायरल हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+