Budget 2024: 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप, 5000 रुपये मिलेगा हर महीने, जानें बजट में युवाओं के लिए क्या-क्या?
Union Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि, 'सरकार 500 शीर्ष कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर देने के लिए एक योजना शुरू करेगी। इसमें युवाओं को 5000 रुपये प्रति माह इंटर्नशिप भत्ता और 6000 रुपये की एकमुश्त सहायता दी जाएगी।''
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत लगभग 12 औद्योगिक पार्क स्वीकृत किए गए हैं।

Union Budget 2024 For Youth: बजट में युवाओं के लिए क्या-क्या?
- पहली बार नौकरी पाने वालों को दो साल तक हर महीने 300 रुपये अतिरिक्त पीएफ दिया जाएगा।
- युवाओं को स्किल ट्रेनिग दी जाएगी। इसके लिए 30 लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए बजट में 2 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान किया गया है।
- ईपीएफओ के तहत पहली बार रजिस्टर्ड होने वाले कर्मचारियों को एक महीने के वेतन का 15 हजार रुपये तक तीन किस्त में डायरेक्ट लाभ दिया जाएगा।
- बजट में नियोक्ताओं को समर्थन देने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों के दो सालों तक उनके प्रतिमाह योगदान 3 हजार तक की प्रतिपूर्ति की जाएगी












Click it and Unblock the Notifications