राष्ट्रपति चुनाव 2017: आप ने लिया फैसला किसे करना है समर्थन
नई दिल्ली। दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी ने फैसला कर लिया है कि वो आगामी 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में किसे वोट करेगी। पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने जानकारी दी कि आप, विपक्ष की उम्मीदवार और पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार का समर्नथ करेगी।

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में पीएसी ने विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार का समर्थन करने का फैसला किया है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में आपा का वोट शेयर दिल्ली के 67 विधायक, पंजाब के 20 विधायकों के अलावा चार सांसदों को मिलाकर 9,000 से ज्यादा है, जो कि कुल वोट के एक फीसदी से भी कम है।
संजय ने कहा कि आप, मीरा कुमार का समर्थन करेगी, क्योंकि मौजूदा हालाक में देश में विपक्ष को बड़ी भूमिका निभानी है।आपको बता दें कि दलित बनाम दलित के नाम पर लड़ा जाने वाले देश का राष्ट्रपति चुनाव इस वक्त काफी रोचक मोड़ पर पहुंच चुका है। एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के मुकाबले कांग्रेस की ओर से मीरा कुमार को खड़ा करके काफी चतुराई भरा दांव खेला गया है लेकिन उसका दांव फिलहाल तो काफी कमजोर नजर आ रहा है।
क्योंकि मीरा कुमार को समर्थन करने वालों में कांग्रेस, वाम दल, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी (बसपा), डीएमके और नेशनल कांफ्रेंस समेत 17 दल हैं, जो देखने और सुनने में तो काफी बड़े लगते हैं लेकिन गौर से देखा जाए तो इनकी मजबूती एनडीए के मुकाबले काफी कमजोर नजर आती है और यही कारण है कि कोविंद की दावेदारी पक्की मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications