AAP विधायक सौरभ भारद्वाज का आरोप- मोदी का कर्ज चुकाना चाहते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति
नई दिल्ली। दिल्ली में सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता रहेगी या जाएगी इसको लेकर चुनाव आयोग की ओर से चर्चा के सिफारिश राष्ट्रपति भवन को भेज दी गई है। चुनाव आयोग ने साफ नहीं किया है कि आखिर उन्होंने क्या सिफारिश राष्ट्रपति को भेजी है, हालांकि मीडिया रिपोर्ट में खबरें आ रही हैं कि विधायकों की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश चुनाव आयोग की ओर से राष्ट्रपति को भेजी गई हैं। इस मामले में आम आदमी पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया आई है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि विधायकों को लेकर अभी तक आधिकारिक फैसला नहीं आया है। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा, बिना विधायकों की गवाही के फैसला कैसे लिया गया है? आम आदमी पार्टी के विधायक ने इसको लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी निशाना साधा।

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी के जिन 20 विधायकों की सदस्यता को खतरा बताया जा रहा है उनमें से किसी विधायक के पास सरकारी गाड़ी और बंगाल नहीं है। उनके पास कोई अकाउंट ऐसा नहीं है, जिसमें एक रुपये की भी तनख्वाह मिली है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में आप के किसी भी विधायक की गवाही नहीं हुई है। इस बीच खबर है कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग के फैसले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की योजना बना रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स में 20 विधायकों की सदस्यता रद्द किए जाने की सिफारिश को लेकर आ रही खबरों पर आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति पर निशाना साधा है। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति का 23 जनवरी को जन्मदिन है। वह 65 साल के हो रहे हैं। ज्योति रिटायर होने से पहले पीएम मोदी का कर्ज उतारना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications