राज्यसभा के लिए AAP ने किया पंजाब से 5 नामों का ऐलान, हरभजन-राघव चड्ढा का नाम शामिल

पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए पंजाब से पांच नामों का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्ली, 21 मार्च: पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए पंजाब से पांच नामों का ऐलान कर दिया है। राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, दिल्ली के विधायक और पंजाब के सह-प्रभारी राघव चड्ढा, डॉ. संदीप पाठक, संजीव अरोड़ा और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल का नाम शामिल है। गौरतलब है कि पंजाब में राज्यसभा की जिन पांच सीटों के लिए चुनाव होगा, वो अगले महीने खाली होने जा रही हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है।

aam aadmi party

कौन हैं संदीप पाठक?
आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों में शामिल संदीप पाठक छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रहने वाले हैं और दिल्ली आईआईटी में प्रोफेसर हैं। संदीप पाठक कुछ समय लंदन में भी रहे हैं। बताया जाता है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की रणनीति बनाने में संदीप पाठक का अहम रोल रहा था। वहीं, राघव चड्ढा दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक होने के साथ-साथ दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं। इनके अलावा संजीव अरोड़ा कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक हैं।

राज्यसभा में अब 8 होगी AAP के सांसदों की संख्या
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की 117 में से 92 सीटों पर जीत हासिल की है। पंजाब में मिली जीत के साथ ही राज्यसभा में भी आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या बढ़कर अब तीन से आठ हो जाएगी। पंजाब में राज्यसभा की पांचों सीट 9 अप्रैल को खाली होंगी और अगर विपक्ष ने अपना कोई उम्मीदवार उतारा तो 31 मार्च को वोट डाले जाएंगे। विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार ना होने की स्थिति में आम आदमी पार्टी के पांचों उम्मीदवारों को निर्विरोध राज्यसभा का सदस्य चुन लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+