गोवा चुनाव: आप आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की छठीं लिस्ट, इन सीटों पर घोषित किए कैंडिडट
पणजी, 22 जनवरी: आम आदमी पार्टी ने शनिवार को गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। गोवा चुनाव के लिए ये पार्टी की ओर से जारी छठीं सूची है। इस लिस्ट में गोवा की तीन सीटों पर कैंडिडेट घोषित किए गए हैं। ये सीटें वास्कोडागामा, मंड्रेम और पोरवारिम हैं, जिन पर आज आप ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

Recommended Video
आम आदमी पार्टी ने वास्कोडागामा के एडवोकेट सुनील लोरन, मंड्रेम से एडवोकेट प्रसाद शाहपुरकर और पोरवारिम विधानसभा से रितेश छोडनकर को टिकट दिया है। एक दिन पहले शुक्रवार को भी आम आदमी पार्टी ने गोवा की तीन सीटों पर कैंडिडेट घोषित किए गए थे। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने कुम्बेरजा से गोरखनाथ केरकर, थिविम से उदय सल्कर और नवेम से डॉ मारिआनो गोदिन्हो को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

बता दें कि इस समय गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। गोवा में विधानसभा की कुल 40 सीटें हैं। गोवा में एक चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। गोवा में इस समय भाजपा की सरकार है। 10 मार्च को गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में एक साथ वोटों की गिनती होगी और नतीजों का ऐलान होगा।












Click it and Unblock the Notifications