केजरीवाल के 'खाने' का चंदा ले उड़े चोर

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव मुहाने पर खड़ा है सभी पार्टियां चुनाव प्रचार का अभियान जोर-शोर के साथ शुरु कर चुकी है। वहीं आम आदमी पार्टी ने चंदे के लिए कई तरह के अभियान शुरु किये हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी के चंदे पर किसी ने हाथ साफ कर दिया है।

arvind kejriwal

आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक वंदना कुमारी के घर से किसी ने पार्टी के चंदे का 5 लाख रुपए कोई उड़ा ले गया। यह चंदा अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को डिनर के जरिए इकट्ठा किया था। चोरी की घटना मंगलवार देर रात को हुई।

जानकारी के मुताबिक 3 दरवाजों का ताला तोड़कर चोरो ने इस घटना को अंजाम दिया। चोरों ने वंदना कुमारी की आलमारी का ताला तोड़कर तकरीबन 20 लाख रुपए का सामान चुरा ले गये। वंदना कुमारी शालीमार बाग इलाके से पार्टी की पूर्व विधायक हैं। वहीं घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गयी और इसकी जांच में जुट गयी है।

वंदना कुमारी का कहना है कि उनके घर से चोर 5 लाख रुपए का कैश, जबकि 4 लाख रुपए का चेक, ज्वैलरी सहित पासपोर्ट के कागजात आदि चुरा ले गये है। वंदना ने इस घटना के पीछे राजनैतिक हाथ होने का आरोप लगाया है। वहीं उनके पति ने एक आला पुलिस अधिकारी पर भी इस घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+