Aaj ki Taja Khabar LIVE: दिल्ली में ठंड का प्रकोप बढ़ा, स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 10 जनवरी तक बढ़ाने के आदेश

Aaj ke Taja Samachar Live Updates: दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत ठंड से कांप रहा है और मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल इस कंपाने वाली सर्दी से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल में रेड करने गई ईडी की टीम पर हमले के बाद राजनीति तेज हो गई है और राज्य की ममता सरकार विपक्ष के निशाने पर है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई-काला राणा गैंग के एक शार्पशूटर प्रदीप सिंह को राजधानी के रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया है। पढ़िए, देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स।

aaj ki taza khabar

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Jan 06, 2024, 11:59 PM IST
दिल्ली

दिल्ली में ठंड का प्रकोप बढ़ा

शीत लहर के प्रकोप के बीच आईएमडी के येलो अलर्ट के बाद दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 10 जनवरी तक बढ़ाने का आदेश दिया है।
Jan 06, 2024, 11:52 PM IST
राजस्थान

राजस्थान सरकार ने बदला 'इंदिरा रसोई योजना' नाम

राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने 'इंदिरा रसोई योजना' का नाम बदलकर 'श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना' कर दिया है. राज्य सरकार ने योजना की समीक्षा की और नाम बदलने के आदेश जारी किये। सभी होर्डिंग और ऑनलाइन पोर्टल पर भी नाम बदलने के आदेश जारी कर दिए गए।
Jan 06, 2024, 10:58 PM IST

'...दिल में राम और हाथ में काम', आदित्य ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे कहते हैं कि यह मुंबई हमारी है। इस मुंबई ने देश चलाया है। यह सरकार महाराष्ट्र विरोधी है। क्या आपके राज्य में एक भी नया उद्योग आया है? ध्यान दें कि आपके भविष्य के लिए कौन लड़ रहा है।" क्या यहां नई सड़क भी बनी है? हमारी सरकार आएगी (सत्ता में) और जिसने घोटाला किया है वह जेल जाएगा।
Jan 06, 2024, 8:04 PM IST

'BNP आतंकवादी संगठन...', बांग्लादेश के विदेश मंत्री

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) द्वारा कल होने वाले आम चुनावों का बहिष्कार करने पर बांग्लादेश के विदेश मंत्री एके अब्दुल मोमेन का कहना है कि बीएनपी सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन 20 अक्टूबर के बाद से, जब उन्होंने खुद को आतंकवादी संगठन में बदल लिया, बीएनपी को समर्थन मिल गया है। लोग अब उनकी बात नहीं सुनते हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि चूंकि वे एक आतंकवादी संगठन में परिवर्तित हो गए हैं, इसलिए उन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए... उनके बहिष्कार से कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है।
Jan 06, 2024, 5:43 PM IST

'...गर्व का क्षण', Aditya यान की L1 पहुंच पर जयशंकर

इसरो के सौर मिशन आदित्य-एल1 के हेलो ऑर्बिट में प्रवेश करने पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर कहते हैं कि मुझे लगता है कि यह एक बड़ी उपलब्धि है... मैंने कई वर्षों तक अंतरिक्ष कार्यक्रम देखा है। मैं अंतरिक्ष आयोग का सदस्य रहा हूं। मैं सोचिए यह हमारे लिए बहुत गर्व का क्षण है जैसे चंद्रयान कार्यक्रम था।
Jan 06, 2024, 4:31 PM IST

भारत ने रचा इतिहास, सूरज के L1 प्वाइंट पर पहुंचा Aditya यान

भारत को आदित्य एल1 मिशन में बड़ी सफलता। ISRO ने सूर्य के L1 प्वाइंट पर Aditya यान को सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है।
Jan 06, 2024, 3:45 PM IST

क्या इस बार बजट में बढ़ेगा इनकम टैक्स स्लैब?

इस खबर में जानिये क्या इस बार बजट में बढ़ेगा इनकम टैक्स स्लैब?
Jan 06, 2024, 2:49 PM IST

भोपाल में बालिका गृह से 26 बच्चियां गायब, पुलिस ने दर्ज किया मामला

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बालिका गृह से 26 लड़कियां लापता होने का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बालिका गृह का अवैध तरीके से संचालन हो रहा था। इसे लेकर परवलिया थाना क्षेत्र में मामला दर्ज हुआ है।
Jan 06, 2024, 2:06 PM IST

कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का लोगो जारी किया

कांग्रेस ने शनिवार को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का लोगो और नारा जारी किया है। बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू होगी।
Jan 06, 2024, 1:21 PM IST

हरियाणा के पंचकुला में जेपी नड्डा का रोड शो

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के पंचकुला में रोड शो किया। उनके साथ सीएम मनोहर लाल खट्टर भी रहे मौजूद।
Jan 06, 2024, 12:49 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। खड़गे ने कहा, प्रधानमंत्री मंदिर निर्माण स्थल पर और लक्षद्वीप जाकर फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन दंगा प्रभावित मणिपुर नहीं जाते।
Jan 06, 2024, 12:04 PM IST

पुणे में पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने वाले भाजपा MLA पर मामला दर्ज

पुणे में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने वाले बीजेपी विधायक सुनील कांबले के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Jan 06, 2024, 10:57 AM IST

सावरकर मुक्ति शताब्दी यात्रा

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने महाराष्ट्र में पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल से शुरू की स्वातंत्र्यवीर सावरकर मुक्ति शताब्दी यात्रा
Jan 06, 2024, 8:45 AM IST

दिल्ली में फ्लाइट्स लेट

ठंग के आगोश में दिल्ली, कोहरे और खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स लेट
Jan 06, 2024, 8:44 AM IST

राजस्थान में 72 आईएएस का ट्रांसफर

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 72 आईएएस और 121 आरएएस (राजस्थान प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों के तबादले
Jan 06, 2024, 8:41 AM IST

लॉरेंस बिश्नोई-काला राणा गैंग का शार्पशूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी इलाके से लॉरेंस बिश्नोई-काला राणा गैंग के शार्पशूटर प्रदीप सिंह को पकड़ा, मॉडर्न हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+