Budget 2024: क्या इस बार बजट में बढ़ेगा इनकम टैक्स स्लैब, जान लीजिए सच्चाई

Budget 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मोदी सरकार 2.0 का अंतरिम बजट पेश होने जा रहा है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश करेंगी। हालांकि यह बजट पूरे साल यानी 2024-2025 के लिए नहीं होगा। इसका कारण यह है कि इस साल लोकसभा चुनाव होने जा रहा है इसलिए।

हालांकि अब नए साल के आने के साथ केंद्रीय बजट 2024 पेश करने के लिए भी समय कम बचा है। बजट पेश होने में महीनेभर से भी कम का वक्त है। ऐसे में इस बार टैक्स स्लैब में कोई बड़ा बदलाव होगा? सैलरी क्लास लोगों को क्या मिल सकता है। आइए इसके बारे में जानते हैं?

Union Budget 2024

हर साल के बजट की तरह इस साल भी लोगों को बजट से काफी उम्मीदें है। आम जनता से लेकर गरीबों, किसानों और नौकरी पेशा वाले लोगों ने अंतरिम बजट से उम्मीदें लगाई हुई हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार इनकम बढ़ाने के लिए कुछ खास ऐलान कर सकती है। ऐसे में क्या है इसकी सच्चाई आइए जानते हैं?

दरअसल, इस बार मोदी सरकार का यह बजट आम बजट ना होकर अंतरिम बजट है। ऐसे में अंतरिम बजट के तरीके थोड़े अलग होते हैं। इसलिए बजट में इस बार टैक्स स्लैब को लेकर कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की उम्मीद है।

मालूम हो कि अंतरिम बजट उस साल पेश किया जाता है, जब केंद्र में नई सरकार का गठन होना होता है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के बाद जो नई सरकार का गठन होता है, वो अगले साल का नया पूर्ण बजट पेश करती है। इसलिए आम चुनाव से पहले मौजूदा सरकार अंतरिम बजट में सिर्फ तब का ही सरकारी खर्च संसद से मंजूर करवाती है, जब तक कि नई सरकार का गठन नहीं होता।

नहीं मिलेगी राहत, कोई बदलाव नहीं

ऐसे में सरकार के अंतिम साल के बजट में चुनाव आयोग की आचार संहिता के नियम भी हावी होते हैं। नियम के अनुसार मौजूदा सरकार अंतरिम बजट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं कर सकती जो वोटर्स को लुभा सके। इसलिए ना तो किसी बड़ी राहत या योजना का सरकार की तरफ से ऐलान नहीं किया जा सकती है और ना ही टैक्स सिस्टम में बदलाव किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+