Rajya Sabah Chunav LIVE:हिमाचल में राज्यपाल से सुबह 7:30 बजे मिलेंगे BJP नेता, फ्लोर टेस्ट की कर सकते हैं मांग

Rajya Sabha Election Live Updates: देश में मंगलवार को 3 राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हुआ। उत्‍तर प्रदेश उत्तर प्रदेश (UP) की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर मतदान हुआ। यूपी और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में क्रॉस वोटिंग हुई। क्रॉस वोटिंग से हिमाचल-यूपी में बीजेपी को बढ़त मिली। वहीं कर्नाटक में तीनों कांग्रेस उम्मीदवार जीते। पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें यहां इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Rajya Sabha Election 2024 LIVE

LIVE Feed
Feb 28, 2024, 3:19 AM IST

सुबह 7:30 बजे राज्यपाल से मिलेंगे बीजेपी नेता

हिमाचल प्रदेश में हुए सीट पर राज्यसभा चुनाव के नतीजों में बड़े उलटफेर के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता जयराम ठाकुर ने राज्यपाल से मिलने के लिए सुबह 7:30 बजे का समय मांगा है। इस दौरान बीजेपी विधायक दल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।
Feb 28, 2024, 2:31 AM IST

राज्यसभा चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

लखनऊ: आज BJP दफ्तर में राज्यसभा चुनाव जीतने वाले सभी 8 उम्मीदवारों का सम्मान होगा। उत्तर प्रदेश में जीतने वाले आठ भाजपा उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व विधायक साधना सिंह, नवीन जैन और संजय सेठ हैं।
Feb 28, 2024, 1:45 AM IST

'पाकिस्तान' समर्थक नारे लगाने का मामला

कर्नाटक भाजपा ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन के समर्थकों द्वारा विधान सौधा में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए जाने पर विधान सौधा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
Feb 28, 2024, 12:35 AM IST

बदले जा सकते हैं सीएम सुक्खू-सूत्र

हिचाल में हार के बाद कांग्रेस आलाकमान एक्टिव मोड में आ गई है। पार्टी ने डीके शिवकुमार को भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हिमाचल का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों नेता बुधवार सुबह हिमाचल के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सीएम सुक्खू बदले जा सकते हैं।
Feb 28, 2024, 12:32 AM IST

अबकी बार 400 पार-सुधांशु त्रिवेदी

लखनऊ: भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "बहुत प्रसन्नता का विषय है कि भाजपा के सभी 8 प्रत्याशी विजयी हुए। यह एक संकेत है कि अबकी बार 400 पार और उत्तर प्रदेश में 80 में से 80 इस बार।"
Feb 28, 2024, 12:30 AM IST

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा का बयान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा, "चुनाव शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो गए, जो विजयी उम्मीदवार हैं उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दे दिए गए हैं। 8 भाजपा और 2 समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं।"
Feb 27, 2024, 11:09 PM IST

संगीता बलवंत का बयान

लखनऊ: बीजेपी की विजयी उम्मीदवार संगीता बलवंत का कहना है, ''यह लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 80 सीटों की ओर भेजने का संकेत है।''
Feb 27, 2024, 11:08 PM IST

सपा के विजयी प्रत्याशी रामजी लाल सुमन का बयान

लखनऊ: सपा के विजयी प्रत्याशी रामजी लाल सुमन ने जीत के बाद कहा, "मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया. जहां तक संसद की बात है तो यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं है. मैं लोकसभा सांसद भी था और सांसद भी.'' केंद्रीय मंत्री हूं इसलिए मुझे प्राथमिकताओं के बारे में पता है। मैं लोगों की सेवा करूंगा। भाजपा के लोग सत्ता और धन के दुरुपयोग के कारण जीते। यह राजनीति में एक अस्वास्थ्यकर प्रथा है। ऐसा नहीं होना चाहिए।"
Feb 27, 2024, 11:06 PM IST

हर्ष महाजन की जीत का जश्न

हिमाचल प्रदेश में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने राज्यसभा की एकमात्र सीट जीत ली है। LoP जयराम ठाकुर ने उनके साथ जश्न मनाया।
Feb 27, 2024, 11:04 PM IST

प्रफुल्ल पटेल ने राज्यसभा से द‍िया इस्तीफा

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने ट्वीट किया, "मुझे 2022-2028 के कार्यकाल के लिए राज्यसभा सांसद के रूप में चुना गया था। मैंने राज्यसभा सदस्यता के अपने 4 साल के संतुलित पुराने कार्यकाल से इस्तीफा दे दिया है क्योंकि मैं एक नए कार्यकाल के लिए राज्यसभा के लिए चुना गया हूं जो 2024 से 2030 तक प्रभावी होगा इसलिए मैं 2030 तक अगस्त सदन का सदस्य बना रहूंगा।"
Feb 27, 2024, 10:40 PM IST

'आज 8 जीते और लोकसभा में हम 80 जीतेंगे'

लखनऊ: बीजेपी के प्रत्याशी नवीन जैन ने कहा, "यह पीएम मोदी के सेवा के कार्यों की जीत है। एक संदेश भेजा गया है कि आप और आपकी पार्टी लोगों की सेवा करेंगे तो आगे बढ़ेंगे... हम आज 8 जीते हैं और हम लोकसभा चुनाव में 80 जीतने का काम करेंगे।"
Feb 27, 2024, 10:38 PM IST

आरपीएन सिंह का जीत के बाद बयान

लखनऊ: बीजेपी के विजयी उम्मीदवार आरपीएन सिंह ने जीत के बाद कहा, "यह संकेत है कि उत्तर प्रदेश पीएम मोदी को सभी 80 लोकसभा सीटें देने और उन्हें तीसरी बार पीएम बनाने के लिए तैयार है। लोगों ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल के दौरान देखा था। कैसे डर पैदा किया गया, कैसे लोगों को डराया गया और कैसे लूटपाट होती थी, कैसे भ्रष्टाचार हुआ। पीएम मोदी के शासन में और सीएम के तहत, लोग सुरक्षित महसूस करते हैं और देश विकास के लिए तैयार है।''
Feb 27, 2024, 10:30 PM IST

'बहुत बड़ी जीत', साधना सिंह

लखनऊ: बीजेपी की विजयी प्रत्याशी साधना सिंह बोलीं- 'बहुत बड़ी जीत'
Feb 27, 2024, 10:29 PM IST

सीएम योगी ने किया सम्मानित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव जीतने वाले सभी आठ भाजपा उम्मीदवारों को सम्मानित किया। राज्य की 10 राज्यसभा सीटों में से बीजेपी ने 8 और एसपी ने 2 सीटें जीतीं है।
Feb 27, 2024, 10:28 PM IST

हर्ष महाजन का जीत के बाद पहला बयान

शिमला (हिमाचल प्रदेश): भाजपा नेता हर्ष महाजन ने राज्यसभा चुनाव जीता। हर्ष महाजन ने कहा, "ये जीत बीजेपी की जीत है और सुक्खू सरकार की नाकामियों की हार है। इतनी जल्दी सरकार का ग्राफ गिर जा तो ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं। ये जो क्रॉस वोटिंग हुई है उन्होंने बता के किया है कि वो उनकी सरकार से नाराज हैं।"
Feb 27, 2024, 9:54 PM IST

10 राज्यसभा सीटों में से 8 पर जीतीं BJP

उत्तर प्रदेश भाजपा के नेता और कार्यकर्ता लखनऊ में जश्न मना रहे हैं। पार्टी ने राज्य की 10 राज्यसभा सीटों में से 8 सीटें जीत ली हैं। जबकि 2 सीटें सपा को मिली है।
Feb 27, 2024, 9:53 PM IST

मीनाक्षी अम्मन मंदिर के बाहर पीएम मोदी का अभिवादन

मदुरै (तमिलनाडु): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला जब मीनाक्षी अम्मन मंदिर के बाहर निकला तो लोगों ने पीएम मोदी का अभिवादन किया।
Feb 27, 2024, 9:30 PM IST
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "BJP के आठ-आठों प्रत्याशी जीत रहे हैं वो भी प्रचंड बहुमत से जीत रहे हैं... परिणाम आधे घंटे में आ जाएगा। हम लोग भी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं..."
Feb 27, 2024, 9:30 PM IST

बीजेपी द्वारा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर हिमाचल प्रदेश सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "जब विधानसभा सत्र चलेगा तो हम देखेंगे... जो लोग गए हैं उनके परिवार के लोग उनसे पूछ रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? तो अगर परिवार उनसे पूछ रहे हैं, तो शायद उनमें से कुछ लोग 'घर वापसी' के बारे में सोचेंगे।'
Feb 27, 2024, 9:29 PM IST

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "जब किसी ने अपना ईमान ही बेच दिया...9 क्रॉस वोटिंग हुई, उनमें से 3 निर्दलीय विधायक थे लेकिन 6 अन्य ने अपना ईमान बेच दिया और उनके (अभिषेक सिंघवी) खिलाफ मतदान किया...उन्होंने अपना वोट बदला और अपने ईमान को बेचा है लेकिन हिमाचल की जनता इस प्रकार की संस्कृति की आदि नहीं है..''
Feb 27, 2024, 8:01 PM IST

हिमाचल प्रदेश के नेता विपक्ष जयराम ठाकुरने कहा कि, "इतना भारी बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस राज्यसभा सीट हार गई... मैं हर्ष महाजन को एक बार फिर बधाई देता हूं..."
Feb 27, 2024, 6:44 PM IST

कर्नाटक में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार अजय माकन, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर क्रमश: 47, 46 और 46 वोटों से जीते।
Feb 27, 2024, 5:17 PM IST
उत्तर प्रदेश

यूपी में राज्यसभा के लिए 395 विधायकों ने वोट दिया, सपा विधायक महाराजी देवी वोट देने नहीं आई, सपा की तरफ से 7 क्रॉस वोट, एक विधायक गैरहाजिर रहा।
Feb 27, 2024, 4:59 PM IST

कर्नाटक में 214 विधायकों ने वोटिंग की

कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों के लिए वोटिंग पूरी हो गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक में कुल 214 विधायकों ने चार राज्यसभा सीटों के लिए अपना वोट डाला है।
Feb 27, 2024, 4:32 PM IST

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट पर चुनाव संपन्न हो गया है। यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस के कुछ विधायकों ने भाजपा के लिए क्रॉस वोटिंग की है। इस पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान आया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई बिका नहीं होगा तो हमारे 40 में से 40 वोट आएंगे।
Feb 27, 2024, 4:08 PM IST

अगर राजनीति में हैं तो आरोप लगेंगे ही: मनोज पांडे

समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा देने पर मनोज कुमार पांडे ने कहा, "जनता ने मुझे कई बार वोट देने का मौका दिया है। अगर राजनीति में हैं तो आरोप लगेंगे ही। हम जनता के लिए चुन के आए हैं और जिस जनता ने हमें चुना है उसके लिए हमें केवल सोचना है।”
Feb 27, 2024, 3:43 PM IST

आर पी सिंह ने बताई क्रॉस वोटिंग की वजह

राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर पी सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने विधायकों को राम मंदिर नहीं जाने दिया था। इसी वजह से उनके विधायक प्रभु श्री राम की जय बोलकर उनके खिलाफ हो गए।
Feb 27, 2024, 3:00 PM IST

शिवपाल सिंह यादव ने किया ट्वीट

राज्यसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, 'अब अंतरात्मा के साथ- साथ सम्पूर्ण आत्मा की जांच क्षेत्र की जनता करेगी ताकि ऐसी भटकती हुई आत्माएं हमेशा के लिए शांत हो जाएं।'
Feb 27, 2024, 2:33 PM IST

मारे उम्मीदवार जीत गए हैं: राम गोपाल यादव

समाजवादी पार्टी के महासचिव राम गोपाल यादव ने दावा किया है। उन्होंने कहा, "हमारे उम्मीदवार जीत गए हैं, उन्हें 102 वोट मिले हैं। अगर कोई हमारी पार्टी छोड़ना चाह रहा है तो यह ठीक है।"
Feb 27, 2024, 2:31 PM IST

उनका दिमाग खराब हो गया है: हर्ष महाजन

हिमाचल प्रदेश से बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कहा, ''बीजेपी ने मुझे अपना उम्मीदवार बनाया, यह मेरा सौभाग्य है। मैं पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा को धन्यवाद देना चाहता हूं। अभी कांग्रेस के बयान के मुताबिक, ऐसा लगता है कि उनका दिमाग खराब हो गया है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि उनकी सरकार विफल हो गई है इसलिए उनके विधायक और लोग उनसे परेशान हैं।''
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+