Kisan Andolan LIVE: हरियाणा के सात जिलों में इंटरनेट सर्विस 23 फरवरी तक की गईं सस्पेंड

Kisan Andolan News: केंद्र सरकार से अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर पंजाब से 'दिल्ली चलो' मार्च पर निकले किसान संगठन पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए सड़कों पर पुलिस की तरफ से लगाए गए सीमेंट के बैरिकेड तोड़ने के लिए अब किसानों ने मशीनें मंगा ली हैं और आज एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो सकते हैं।

Aaj ki Taja Khabar,

वहीं, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा है कि वे लोग शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली पहुंचना चाहते हैं और सरकार को बैरिकेड हटाकर उन्हें रास्ता देना चाहिए। इसके साध ही डल्लेवाल ने युवाओं से भी शांति-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पढ़िए, किसान आंदोलन से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स।

LIVE Feed
Feb 22, 2024, 4:41 AM IST

बातचीत से ही समाधान निकलेगा- अर्जुन मुंडा

प्रदर्शनकारी किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे हैं। कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि बातचीत से ही समाधान निकाला जा सकता है।
Feb 21, 2024, 9:32 PM IST

हरियाणा

हरियाणा राज्य के अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में इंटरनेट निलंबन 23 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।
Feb 21, 2024, 8:37 PM IST

दिल्ली

पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त सीपी सागर सिंह कलसी ने कहा कि, त्योहारों के मद्देनजर हमने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। हमने जिले भर में कर्मियों को तैनात किया है और निगरानी के लिए ड्रोन तैनात किए हैं। हम बाजार क्षेत्रों में तोड़फोड़ विरोधी जांच भी कर रहे हैं। किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर हम यूपी के सीमावर्ती जिलों से खुफिया जानकारी ले रहे हैं. हमने राजमार्गों के साथ-साथ अन्य चौराहों पर भी बैरिकेड्स लगा दिए हैं।
Feb 21, 2024, 8:35 PM IST

हरियाणा

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के प्रमुख सरवन सिंह पंढेर ने प्रदर्शनकारी किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच हुई झड़प को लेकर कहा कि, हम खनौरी और शंभू सीमाओं पर प्रदर्शनकारी किसानों पर हरियाणा पुलिस द्वारा किए गए अत्याचार की निंदा करते हैं। हमारे कई किसानों को चोटें आई हैं और कई लापता हैं। स्थिति को देखते हुए हमने अपना 'दिल्ली चलो' मार्च अगले दो दिनों के लिए रोकने का फैसला किया है।' इन दो दिनों में हम घायल और लापता किसानों के परिवारों से मिलेंगे और अपनी भविष्य की कार्रवाई पर फैसला करेंगे।'
Feb 21, 2024, 8:16 PM IST

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, "हम खनौरी में हुई घटना पर चर्चा करेंगे। दिल्ली की ओर हमारे मार्च को दो दिन के लिए हम रोका जाएगा। हम बाद में पूरी स्थिति स्पष्ट करेंगे कि हमारा आगे का आंदोलन क्या होगा।"
Feb 21, 2024, 7:10 PM IST

किसानों को शंभू बॉर्डर पर ही रोकने के लिए तैनात की LRD डिवाइस, सुरक्षा लेकर सख्त की तैयारियां।
Feb 21, 2024, 5:07 PM IST

जींद

हरियाणा पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जींद में किसानों की ओर से किए गए हमले में 12 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
Feb 21, 2024, 4:57 PM IST

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल बोले

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हम आगे गए, सरकार ने हमें बातचीत का न्यौता दिया। सरकार हमारे खिलाफ प्रचार करती है।
Feb 21, 2024, 4:25 PM IST

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, "निरंतर बातचीत से ही समाधान निकाला जा सकता है। मैं किसान संगठनों से अपील करता हूं कि वे सभी मुद्दों का समाधान खोजने के लिए बातचीत के रास्ते आगे बढ़ें।"
Feb 21, 2024, 4:02 PM IST

किसान की मृत्यु नहीं हुई- हरियाणा पुलिस

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक आज किसी किसान की मृत्यु नहीं हुई है। ये महज एक अफवाह है।दाता सिंह-खनौरी सीमा पर दो पुलिसकर्मी और एक प्रदर्शनकारी के घायल होने की सूचना है: हरियाणा पुलिस
Feb 21, 2024, 3:34 PM IST

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा

शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन के बीच जब किसान नेता सरवन सिंह पंढेर से पूछा गया कि क्या उन्हें सरकारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक के लिए कोई निमंत्रण मिला है, तो उन्होंने कहा कि हम जल्द ही पुष्टि करेंगे। हम चर्चा के बाद बातचीत के बारे में सोचेंगे।
Feb 21, 2024, 2:40 PM IST

शंभू बॉर्डर पर किसानों की बैठक

शंभू बॉर्डर पर किसानों की बैठक खत्म हो गई हैं बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। कुछ देर बात बैठक फिर से शुरू होगी।
Feb 21, 2024, 1:35 PM IST

शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ मीटिंग करने के बाद किसान नेता आपस में मीटिंग कर रहे हैं। इस मीटिंग के खत्म होने तक किसान आगे नहीं बढ़ेंगे। तो वहीं दूसरी ओर शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।
Feb 21, 2024, 1:04 PM IST

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को जारी की एडवाइजरी

गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को एक एडवाइजरी भेजकर किसान आंदोलन के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा है: सूत्र
Feb 21, 2024, 12:14 PM IST

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट किया

किसान संगठनों के दिल्ली कूच मार्च के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, "चौथे दौर के बाद सरकार पांचवें दौर में एमएसपी, फसल विविधीकरण, पराली मुद्दा, एफआईआर जैसे सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है। मैं फिर से किसान नेताओं को चर्चा के लिए आमंत्रित करता हूं। यह महत्वपूर्ण है। हमें शांति बनाए रखना है।"
Feb 21, 2024, 11:49 AM IST

शंभू बॉर्डर पर किसान और पुलिस के बीच तकरार

शंभू बॉर्डर पर किसान आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। इसी बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने किसानों से अपील की है कि वे आगे नहीं बढ़ें।
Feb 21, 2024, 10:59 AM IST

'दिल्ली चलो' मार्च को लेकर बोले सरवन सिंह पंढेर

शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन तेज हो गया है। किसान मशीनों के साथ आगे बढ़ने को तैयार है। इसी बीच 'दिल्ली चलो' मार्च पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, "हमने तय किया है कि कोई भी किसान, युवा आगे नहीं बढ़ेगा। केवल नेता आगे बढ़ेंगे। हम शांतिपूर्ण तरीके से जाएंगे। अगर सरकार हमारी मांग मान लेती है तो यह सब खत्म किया जा सकता है।
Feb 21, 2024, 10:37 AM IST

अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन

फेमस रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी का 91 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली।
Feb 21, 2024, 9:32 AM IST

शांतिपूर्वक दिल्ली जाना चाहते हैं किसान- जगजीत सिंह डल्लेवाल

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा, 'हम किसी भी तरह की अराजकता पैदा करने के मकसद से यहां नहीं आए हैं, हम शांतिपूर्वक दिल्ली जाना चाहते हैं, मैं युवाओं से भी अपील करता हूं कि शांति व्यवस्था बनाएं रखें'
Feb 21, 2024, 8:39 AM IST

एस नरीमन का निधन

भारतीय न्यायविद् और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील फली एस नरीमन का निधन
Feb 21, 2024, 8:38 AM IST

भारतीय किसान यूनियन निकालेगी पैदल मार्च

भारतीय किसान यूनियन निकालेगी पैदल मार्च, ग्रे ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+