Aaj ki Taja Khabar: ​विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने आप को थमाया नोटिस

Aaj ke Taja Samachar Updates: एक्ट्रेस पूनम पांडे जिंदा हैं। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और लोगों को बताया कि वह जिंदा हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरे लालकृष्ण आडवानी को भारत रत्न देने का ऐलान हुआ है। दिल्ली सहित एनसीआर में सर्दी का सितम बरकरार है और मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, कोहरे की वजह से कई फ्लाइट्स और ट्रेनें देरी से चल रही हैं। पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले ही इलेक्शन कमीशन के दफ्तर के बाहर बम धमाका हुआ। पढ़िए देश, दुनिया, खेल, कारोबार और मनोरंजन जगत से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स।

Aaj ki Breaking News

लाइव अपडेट:-

LIVE Feed
Feb 03, 2024, 4:48 PM IST

कांग्रेस ने कहा- बीजेपी और दीदी एक ही भाषा

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बीजेपी कहती है कि कांग्रेस खत्म हो गई है, कांग्रेस के पास कुछ नहीं है। बीजेपी के सुर में सुर मिलाते हुए ममता बनर्जी कहती हैं कि कांग्रेस को 40 सीटें भी मिल जाएं तो काफी है। बीजेपी और पीएम मोदी का कहना है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है, ममता बनर्जी भी यही कहती हैं। बीजेपी और दीदी एक ही भाषा क्यों बोल रहे हैं?
Feb 03, 2024, 4:01 PM IST

क्राइम ब्रांच ने नोटिस दिया

विधायकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने आप को नोटिस दे दिया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारी सुबह से सीएम केजरीवाल को नोटिस देने का इंतजार कर रहे थे।
Feb 03, 2024, 3:37 PM IST

हेमंत सोरेन को लेकर अपडेट

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फ्लोर टेस्ट में भाग लेने की अनुमति मिली। पीएमएलए कोर्ट रांची ने सीएम हेमंत सोरेन को इसकी इजाजत दी है। बता दें कि 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।
Feb 03, 2024, 2:50 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज देश ने अपने एक महान सपूत लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का निर्णय लिया है। भारत के उपप्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं सूचना प्रसारण मंत्री के रूप में और दशकों तक एक निष्ठावान, जागरूक सांसद के रूप में लालकृष्ण आडवाणी ने देश की जो सेवा की हो वो अप्रतीम है। आडवाणी जी का ये सम्मान इस बात का प्रतीक है कि राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन खपाने वालों को राष्ट्र कभी भूलता नहीं है। मेरा सौभाग्य रहा कि लालकृष्ण आडवाणी जी का स्नेह और उनका मार्गदर्शन मुझे निरंतर मिलता रहा है। मैं लालकृष्ण आडवाणी की दीर्घायु होने की कामना करता हूं।"
Feb 03, 2024, 1:38 PM IST

नीतीश कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा

बिहार की नीतीश सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास गृह विभाग रहेगा। वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वित्त, स्वास्थ्य और खेल समेत कई विभाग मिले हैं।
Feb 03, 2024, 1:07 PM IST

संजय सिंह को शपथ लेने की अनुमति मिली

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह को 5 फरवरी को राज्यसभा में शपथ लेने की इजाजत मिल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। बता दें कि संजय सिंह दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में जेल में बंद हैं।
Feb 03, 2024, 12:30 PM IST

एक्ट्रेस पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

पूनम पांडे की मौत की खबरों के बीच आज एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर जिंदा होने की बात कही है। बता दें कि 2 फरवरी को उनकी मौत होने की खबर आई थी।
Feb 03, 2024, 11:45 AM IST

लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, पीएम मोदी ने की घोषणा

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा, "मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मैंने उनसे बात भी की और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर बधाई दी।"
Feb 03, 2024, 11:01 AM IST

उल्हासनगर गोलीकांड बोले संजय राउत

महाराष्ट्र में उल्हासनगर के पुलिस थाने में हुए गोलीकांड मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे के गृह नगर में गोलीबारी की घटना हो रही है और विधायक खुलेआम कहते हैं कि शिंदे ने उन्हें गोली चलाने के लिए मजबूर किया, सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए। मुझे डर है कि ऐसी घटनाएं मंत्रालय और सीएमओ में भी हो सकती हैं।"
Feb 03, 2024, 10:42 AM IST

केजरीवाल के आवास पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची है। इससे पहले कल सीएम केजरीवाल के घर पर नोटिस देने के लिए पुलिस पहुंची थी।
Feb 03, 2024, 10:06 AM IST

यूपी विधानसभा का बजट सत्र

लखनऊ में यूपी विधानसभा का बजट सत्र जारी, विधानसभा के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात
Feb 03, 2024, 10:02 AM IST

हमारे साथ 48 से ज्यादा विधायक- JMM

झारखंड में जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा, 'इंडिया गठबंधन एकजुट है और हमारे साथ 48 से ज्यादा विधायक हैं। सभी विधायक मौजूद रहेंगे और हम आसानी से फ्लोर टेस्ट पास कर लेंगे'
Feb 03, 2024, 9:39 AM IST

दिल्ली में कोहरा बरकरार

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के साथ जारी है कोहरा, कम विजिबिलिटी के चलते कई फ्लाइट्स और ट्रेनें चल रही हैं लेट
Feb 03, 2024, 9:33 AM IST

महाराष्ट्र के ठाण में फायरिंग

महाराष्ट्र में ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग, पुलिस ने भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+