Bihar News: सीएम नीतीश की नई कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

Bihar New Cabinet News: बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में विभागों का बंटवारा हो चुका है। एनडीए सरकार की नई कैबिनेट में मंत्रियों को विभाग मिलने के बाद जदयू-भाजपा में मतभेद की ख़बरों पर वीराम ज़रूर लगा है, लेकिन संभावनाओं की सियासत पर चर्चा जारी है। आइए जानते किसे कौन सी ज़िम्मेदारी दी गई है।

एनडीए सरकार की नई कैबिनेट में बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को वाणिज्य कर विभाग, वित्त विभाग, नगर विकास आवास विभाग, खेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग, विधि विभाग, पंचायती राज विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

Departments were divided in CM Nitishs new cabinet, who got which responsibility? Bihar News

इसके अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण विभाग, श्रम संसाधन विभाग, राजस्व भूमि सुधार विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, कृषि विभाग, गन्ना उद्योग विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, लघु जल संसाधन विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

विजय चौधरी को संसदीय कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग, परिवहन विभाग, भवन निर्माण विभाग, , शिक्षा विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिजेंद्र यादव को ऊर्जा विभाग, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, योजना का विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

श्रवण कुमार को समाज कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ज़िम्मेदारी मिली है। इसके अलावा प्रेम कुमार को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, पर्यटन विभाग और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

संतोष कुमार सुमन (जीतन राम मांझी के बेटे) को सूचना प्रावैधिकी विभाग और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की ज़िम्मेदारी दी गई है। वहीं निर्दलीय विधायक सुमित कुमार को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+