Aaj ki Taja Khabar LIVE: अमित शाह ने गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र रिवरफ्रंट का उद्घाटन किया

Aaj ke Taja Samachar Live Updates: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं और पूरी अयोध्या नगरी को भगवान राम के स्वागत के लिए फूलों से सजाया जा रहा है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत भीषण शीतलहर और कोहरे मार झेल रहा है। कोहरे की वजह से अलग-अलग राज्यों से दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें लेट चल रही हैं। यूपी के आगरा में बीती रात एक तेज रफ्तार कार कंट्रोल खोकर नहर में जा गिरी, जिसमें कार सवार 6 में 4 लोगों की मौत की खबर है। देश, दुनिया की हर हलचल और बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स जानिए यहां।

breaking news

लाइव अपडेट:-

LIVE Feed
Jan 20, 2024, 11:03 PM IST

शाह ने गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र रिवरफ्रंट की सौगात दी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र रिवरफ्रंट का उद्घाटन किया। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे।
Jan 20, 2024, 10:59 PM IST

प्राण प्रतिष्ठा से पहले दीपों से जगमग महाराष्ट्र

अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले महाराष्ट्र के चंद्रपुर के चंदा क्लब ग्राउंड में 'सियावर रामचन्द्र की जय' के आकार में हजारों दीये जलाए गए।
Jan 20, 2024, 10:14 PM IST

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का विभाग बदला

बिहार के विवादित शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से उनका मंत्रालय वापस लिया गया है। उनकी जगह आलोक कुमार मेहता नए शिक्षा मंत्री होंगे। चंद्रशेखर अब गन्ना विकास विभाग देखेंगे।
Jan 20, 2024, 8:23 PM IST

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भी आधे दिन की छुट्टी

राम मनोहर लोहिया अस्पताल, दिल्ली में अयोध्या राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा पर 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी रहेगी। हालांकि, सभी आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी; ओपीडी पंजीकरण काउंटर दोपहर 1:30 बजे खुलेंगे।
Jan 20, 2024, 8:22 PM IST

18 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

अडोदरा नाव पलटने की घटना: वडोदरा पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने कहाकि 18 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इनमें से एक आरोपी की मौत हो गई, बाकी 17 आरोपियों में से छह को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे गहन पूछताछ की गई।
Jan 20, 2024, 7:14 PM IST

लखनऊ में 18 मार्च तक धारा 144 लागू

उत्तर प्रदेश: 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह, गणतंत्र दिवस और आगामी त्योहारों के मद्देनजर उपेन्द्र कुमार अग्रवाल, संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, लखनऊ ने धारा 144 लागू की है। आगामी कार्यक्रमों को देखते हुए प्रशासन ने 18 मार्च तक लखनऊ में धारा 144 लागू करने का फैसला किया है।
Jan 20, 2024, 7:11 PM IST

सरयू घाट पर 'संध्या आरती'

उत्तर प्रदेश: अयोध्या के सरयू घाट पर 'संध्या आरती' की जा रही है।
Jan 20, 2024, 7:10 PM IST

'म्यांमार बॉर्डर पर होगी फेंसिंग', शाह का ऐलान

असम: गुवाहाटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि म्यांमार के साथ हमारी सीमा एक खुली सीमा है। नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत-म्यांमार सीमा की रक्षा करने का फैसला किया है और हम पूरे सीमा क्षेत्र में बाड़ लगाने की दिशा में काम करेंगे। बांग्लादेश की तर्ज पर म्यांमार सीमा पर भी फेंसिंग की जाएगी।"
Jan 20, 2024, 6:27 PM IST

पीएम मोदी ने की रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने यहां समुद्र में पवित्र डुबकी भी लगाई।
Jan 20, 2024, 6:26 PM IST

असम की भाषा पर बोले अमित शाह

गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुस्तक विमोचन समारोह में कहा, "... कई बार भाषा को विवाद का मुद्दा समझा जाता है। मैं मानता हूं कि एक देश के अंदर अनेक भाषा होना कमजोरी नहीं हो सकती है बल्कि ताकत है, इसे ताकत मानकर आगे बढ़ना चाहिए... असम से भी कम आबादी वाले इस दुनिया में 100 देश हैं। उन देशों की भाषा हो सकती है तो असम की भाषा क्यों नहीं हो सकती?..."
Jan 20, 2024, 6:25 PM IST

सभी के साथ के बिना पूर्वोत्तर का विकास नहीं होगा- शाह

असम: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में 'असम के ब्रेवहार्ट लाचित बोरफुकन' पुस्तक के विमोचन में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पूर्वोत्तर में कई जगहों पर गया हूं और पूर्वोत्तर को समझने की कोशिश की है। पूर्वोत्तर की देखभाल के लिए सभी को साथ लेकर चलना होगा। अगर सभी को साथ नहीं लिया जाएगा तो पूर्वोत्तर का विकास नहीं होगा। इसी मंत्र के साथ हम आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।
Jan 20, 2024, 6:23 PM IST

रोशनी से जगमगा उठा राम मंदिर

उत्तर प्रदेश: प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या का राम मंदिर रोशनी से जगमगा उठा है। मंदिर उद्घाटन समारोह केवल दो दिन दूर है, इसलिए शहर में भजनों की धूम मची हुई है।
Jan 20, 2024, 5:16 PM IST

अयोध्‍या राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा को लेकर उत्‍साह

अयोध्‍या राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह को लेकर देश के कोने-कोन में लोगों में भारी उत्‍साह है। इस दौरान पश्चिम बंगाल में महिलाएं अपने हाथों पर राम मंदिर और भगवान हनुमान के डिजाइन वाली 'मेहंदी' लगाती हुईं।
Jan 20, 2024, 4:32 PM IST

'भगवान राम की घर वापसी, यह गर्व की बात'

अमित शाह ने असम में कहा कि 550 साल बाद भगवान राम की घर वापसी हो रही है। यह देश के लिए गर्व की बात है।
Jan 20, 2024, 4:09 PM IST

भाजपा पर बरसे राहुल गांधी

असम: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "देश में भाजपा और RSS के लोग नफरत फैला रहे हैं। एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ा रहे हैं, एक जाति को दूसरी जाति से लड़ा रहे हैं और एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ा रहे हैं। इसलिए हमने सोचा कि क्यों ना हम एक भारत जोड़ो यात्रा शुरू करें।"
Jan 20, 2024, 3:22 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तमिलनाडु दौरा

तमिलनाडु में अपने रोड शो के दौरान एक बुजुर्ग महिला का स्वागत करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तमिलनाडु दौरा
Jan 20, 2024, 3:12 PM IST

मध्य प्रदेश सीएम ने किया हनुमान चालिसा का पाठ

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 11,000 भक्तों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया।
Jan 20, 2024, 2:27 PM IST

रश्मिका मंदाना के डीप फेक केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के डीप फेक प्रोफाइल मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार। आईएफएसओ यूनिट के डीसीपी हेमंत तिवारी ने दी जानकारी।
Jan 20, 2024, 1:53 PM IST

राम मंदिर समारोह पर बोले जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, "विनाश काले विपरीत बुद्धि...उन्हें कोई ज्ञान नहीं है।"
Jan 20, 2024, 1:16 PM IST

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ

झारखंड: ED के अधिकारी भूमि घोटाले से जुड़े कथित मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ करने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंचे।
Jan 20, 2024, 12:45 PM IST

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर पहुंचे PM मोदी

तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुचिरापल्ली के श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मोदी श्री रंगनाथस्वामी मंदिर जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।
Jan 20, 2024, 12:30 PM IST

22 जनवरी को मनाया जाएगा दीपोत्सव: CM सीएम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि 500 साल के इंतजार के बाद रामभक्तों और देश की जनता को इस खूबसूरत पल का गवाह बनने का मौका मिल रहा है। 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाया जाएगा।
Jan 20, 2024, 12:03 PM IST

राजस्‍थान में जानलेवा हुई कड़ाके की ठंड

पूरा राजस्‍थान इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। दो दिन से शीतलहर चल रही है।
Jan 20, 2024, 11:39 AM IST

अलीगढ़ से अयोध्या पहुंचा 400 किलो का ताला-चाबी

राम मंदिर के लिए तैयार किए जा रहे 400 किलोग्राम के ताला व चाबी अलीगढ़ से अयोध्या पहुंचे हैं। इस ताला और चाबी को छह महीने में तैयार किया गया है।
Jan 20, 2024, 11:16 AM IST

केरल में रेल हादसा

केरल में रेल हादसा हो गया। यहां कन्नूर-अलाप्पुझा एग्जीक्यूटिव एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। ट्रेन को आज सुबह 5:10 बजे कन्नूर से रवाना होना था, लेकिन पटरी से उतरने के कारण यह सुबह 6:43 बजे रवाना हुई। पटरी से उतरे डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया।
Jan 20, 2024, 10:44 AM IST

रामलला की नई मूर्ति को लेकर क्या बोले मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास?

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा है कि जहां नई मूर्ति है, वहीं प्राण प्रतिष्ठा के नियम हो रहे हैं। जो आंख खुली हुई मूर्ति दिखाई गई वो सही नहीं है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले नेत्र नहीं खुलेंगे।
Jan 20, 2024, 9:14 AM IST

दिल्ली में 11 ट्रेनें लेट

देश की राजधानी दिल्ली में आज भी घना कोहरा, कम विजिबिलिटी के चलते अलग-अलग राज्यों से दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें चल रही हैं लेट
Jan 20, 2024, 9:12 AM IST

स्कूली बच्चे भी राम भजन पर थिरके

महाराष्ट्र के नागपुर में एक स्कूल में बच्चों ने राम भजन पर डांस किया, बच्चों के साथ स्कूली टीचर भी राम धुन पर डांस करती हुईं नजर आईं
Jan 20, 2024, 9:11 AM IST

प्राण प्रतिष्ठा के तैयार हो रहा प्रसाद

अयोध्या में होने वाली राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों में जुटा पूरा देश, चंडीगढ़ में तैयार किए जा रहे हैं 150 क्विंटल लड्डू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+