राधिका यादव मर्डर केस: पिता दीपक यादव को कोर्ट ने भेजा जेल

Aaj ki Taja Khabar Breaking News: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज शनिवार 12 जुलाई 2025 का दिन है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने एयर इंडिया विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टेकऑफ के बाद विमान के दोनों इंजन बंद हो गए थे। सावन महीने की शुरुआत होते ही देशभर में भीषण बारिश हो रही है। कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं। गुरुग्राम की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की मौत पर पिता दीपक यादव की थ्योरी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अमेरिका के टेक्सास में आए बाढ़ में अब तक 120 लोगों की मौत हो चुकी है और 170 लोग लापता हैं।

Aaj ki Taja Khabar Breaking News LIVE

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहिए वनइंडिया हिंदी के इस ब्लॉग पर...!

LIVE Feed
Jul 12, 2025, 6:26 PM IST

शुरू हुआ 16वां रोज़गार मेला

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में यह 16वां रोज़गार मेला है और अब तक 7.22 लाख लोगों को रोज़गार दिया जा चुका है, और पंजीकरण के लिए ईपीएफ भी सबसे ज़्यादा हो गया है। हम इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्विस सेक्टर और मैन्युफैक्चरिंग पर काम कर रहे हैं। उन्‍होंने दावा किया कि रोज़गार की दर तेज़ी से बढ़ रही है।
Jul 12, 2025, 6:15 PM IST

आईआईएम कलकत्ता हॉस्टल में हुई घटना पर अधीर रंजन क्‍या बोले?

आईआईएम कलकत्ता हॉस्टल में कथित बलात्कार मामले पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "बंगाल की कानून व्यवस्था दिन-प्रतिदिन कमजोर होती जा रही है और बंगाल की कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
Jul 12, 2025, 6:11 PM IST

नेशनल हेराल्ड केस के एसएसजी एसवी राजू क्‍या बोले?

नेशनल हेराल्ड केस अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस वी राजू ने शनिवार को कहा, मैंने अपनी जवाबी दलीलें पूरी कर ली हैं।" उन्‍होंने कहा मेरा मुख्‍य तर्क ये है कि अदालत के पास सभी आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लेने के लिए पर्याप्त से अधिक आधार हैं।
Jul 12, 2025, 6:08 PM IST

टोप्पनवर उर्फ परमानंद जैन को 19 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

आईआईएम कोलकाता कथित बलात्कार मामले के आरोपी महावीर टोप्पनवर उर्फ परमानंद जैन को 19 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
Jul 12, 2025, 6:06 PM IST

मदन राठौर बिहार वोटर लिस्‍ट संशोधन के SC के फैसले पर क्‍या बोले?

बिहार में वोटर लिस्‍ट संशोधन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने कहा, "इस देश के नागरिक इस देश की राजनीति तय करेंगे। इस देश के नागरिक ही तय करेंगे कि इस देश में कैसी शासन व्यवस्था होनी चाहिए।
Jul 12, 2025, 6:04 PM IST

राजनाथ सिंह बोले- माँ काली की भारतीय सेना पर सदैव कृपा रही है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ स्थित बड़ी काली जी मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के नए ब्लॉक का उद्घाटन करने पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा, "माँ काली की भारतीय सेना पर सदैव विशेष कृपा रही है। हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना पाकिस्तान में नौ आतंकी शिविरों को नष्ट करने में सफल रही। इस ऑपरेशन में केवल पुरुष सैनिकों के अलावा महिला सैनिकों और पायलटों ने भी भाग लिया। महाकाली के उस एक रूप ने दुश्मनों को परास्त कर दिया।"
Jul 12, 2025, 3:48 PM IST

अहमदाबाद हादसा: ALPAI ने AAIB की रिपोर्ट को बताया एकतरफा

एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 के 12 जून को अहमदाबाद में हुए भयावह हादसे ने देश को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में 260 लोगों की जान चली गई। इस दुखद घटना की जांच के लिए एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने 12 जुलाई को एक प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की थी, जिसे लेकर अब विमानन क्षेत्र के पेशेवरों की ओर से गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। एयरलाइन पायलट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ALPAI) ने इस रिपोर्ट को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन ने बयान जारी कर कहा, रिपोर्ट की भाषा और दिशा यह संकेत देती है कि जांच पूरी तरह पायलट की गलती की ओर केंद्रित है। हम इस प्रकार की पूर्वधारणा को पूरी तरह से खारिज करते हैं और मांग करते हैं कि जांच निष्पक्ष एवं तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए।
Jul 12, 2025, 2:52 PM IST

राधिका यादव मर्डर केस: पिता दीपक यादव को कोर्ट ने भेजा जेल

राधिका यादव मर्डर केस: आरोपी दीपक यादव (राधिका यादव के पिता) को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने कोर्ट से जेल भेज दिया है। गुरुग्राम कोर्ट ने शनिवार को सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।
Jul 12, 2025, 2:08 PM IST

"मुख्यमंत्री बताएं अब तक क्या लाभ मिला", निवेश को लेकर बोले एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतेन्द्र (जीतू) पटवारी ने मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में निवेश आकर्षित करने को लेकर दिए जा रहे बयानों पर प्रतिक्रिया दी है। पटवारी ने कहा, "अगर मुख्यमंत्री निवेश लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो यह अच्छी बात है, इसका स्वागत किया जाना चाहिए।" हालांकि, उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अब तक किए गए प्रयासों से राज्य को वास्तविक रूप में क्या लाभ हुआ है, यह सरकार को विधानसभा में प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यह बताएं कि उनके प्रयासों से राज्य में कितनी पूंजी निवेश हुई है और उसका क्या प्रभाव पड़ा है। सिर्फ प्रचार से विकास नहीं होता, पारदर्शिता जरूरी है।
Jul 12, 2025, 1:47 PM IST

तमिलनाडु: मंदिर प्रहरी की कथित हिरासत में मौत के मामले में CBI ने दर्ज किया केस

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आज तमिलनाडु के सिवगंगई जिले के पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई अजित कुमार की कथित हिरासत में मौत के संबंध में की गई है। अजित कुमार मदापुरम मंदिर में प्रहरी (गार्ड) के रूप में तैनात थे। CBI ने जानकारी दी कि पहले यह मामला थिरुप्पुवनम थाने में FIR नंबर 303/2025 के तहत दर्ज किया गया था, जिसकी जांच तमिलनाडु सरकार ने बाद में CBI को सौंप दी थी। अब CBI इस कथित हिरासत मौत के मामले में विस्तृत जांच करेगी। बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर पहले से ही आक्रोश और सवाल उठ रहे थे।
Jul 12, 2025, 1:23 PM IST

16वें रोजगार मेले पर बोले शिवराज सिंह चौहान – "PM मोदी का कार्यकाल भारत के लिए स्वर्णिम युग"

16वें रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "पीएम मोदी का विजन भारत के लिए वरदान है। उनके नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण की ओर एक बड़ा कदम है। सभी क्षेत्रों में व्यापक कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का वर्तमान कार्यकाल स्वर्णिम काल है। 25 करोड़ से ज़्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुके हैं। उन्होंने गरीबी को जड़ से मिटा दिया है।"
Jul 12, 2025, 12:36 PM IST

तेजस्वी यादव से मिले कांग्रेस नेता शकील अहमद, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

Patna: कांग्रेस नेता शकील अहमद ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद कहा कि बातचीत में चुनाव आयोग की भूमिका पर चर्चा होगी, जिसने सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बावजूद गरीबों के अधिकारों पर अंकुश लगाया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मुद्दे पर बनी अलग कमेटी को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
Jul 12, 2025, 11:44 AM IST

PM मोदी ने 51000 से अधिक युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

देशभर के 47 शहरों में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को बड़ी सौगात दी। इस मौके पर 51,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया को बढ़ावा देना है।
Jul 12, 2025, 11:33 AM IST

बिहार आएंगे PM मोदी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा बोले- 'हर बार लाते हैं बड़ी सौगात'

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्य में दिल से स्वागत और सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, 'जब भी प्रधानमंत्री बिहार आते हैं, वह राज्य के लिए बड़ी सौगात लेकर आते हैं। उन्होंने यह संकल्प लिया था कि जब तक बिहार विकसित नहीं होगा, तब तक देश का संपूर्ण विकास संभव नहीं है। आज बिहार की जनता उनका स्वागत और सम्मान करने के लिए तैयार खड़ी है।'
Jul 12, 2025, 10:46 AM IST

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा, घाट जलमग्न

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे कई घाट पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहले पानी एक दिन में करीब एक फुट बढ़ रहा था, लेकिन अब यह रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है। प्रशासन की ओर से तटीय इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है और जलभराव वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
Jul 12, 2025, 10:07 AM IST

दिल्ली के सीलमपुर में इमारत गिरी, 3-4 लोग अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के सीलमपुर में एक ग्राउंड-प्लस-3 इमारत गिर गई है। खोज और बचाव अभियान जारी है। 3-4 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है और लोगों के फंसे होने की आशंका है। उत्तर पूर्वी दिल्ली अतिरिक्त डीसीपी संदीप लांबा ने कहा, "सुबह 7:15 बजे हमें सूचना मिली, 7 लोगों को बचा लिया गया है। शेष के लिए बचाव अभियान जारी है। अभी करीब 3-4 लोगों की फंसे होने की आशंका है। हम जल्द ही इन्हें बचा लेंगे। करीब 10-15 साल पुराना घर होगा।"
Jul 12, 2025, 9:42 AM IST

'आपने फ्यूल क्यों बंद किया', एयर इंडिया प्लेन क्रैश के पहले दोनों पायलटों में हुई बात

एयर इंडिया-171 विमान दुर्घटना की जांच से जुड़ी प्रारंभिक रिपोर्ट को सरकार ने शनिवार को सार्वजनिक कर दिया। यह रिपोर्ट उस भयावह हादसे के दौरान विमान के भीतर क्या-क्या हुआ, इसकी पूरी क्रमवार जानकारी देती है। यह हादसा 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद हुआ था, जिसमें बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान क्रैश हो गया और उसमें सवार 241 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रैश होने से पहले एक पायलट ने दूसरे से पूछा, 'आपने फ्यूल क्यों बंद किया' जिस पर दूसरे ने जवाब, "मैंने ऐसा नहीं किया"।
Jul 12, 2025, 9:34 AM IST

एयर इंडिया हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी, टेकऑफ के बाद बंद हो गया था दोनो इंजन

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि संभावना है कि हादसा विमान के दोनों इंजन बंद होने की वजह से हुआ हो। टेकऑफ के फौरन ही एक-एक करके दोनों फ्यूल स्विच बंद हो गए थे।
Jul 12, 2025, 9:23 AM IST

दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत ढही, मलबे में फंसे दर्जनभर लोग

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के थाना वेलकम इलाके में जनता मजदूर कॉलोनी की चार मंजिला इमारत शनिवार सुबह लगभग 7 बजे भरभराकर गिर गई। हादसे के समय इमारत में कई लोग मौजूद थे, जिनमें से लगभग 12 लोग मलबे तले दब गए। दमकल विभाग की टीम ने 6 लोगों को सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। अनुमान है कि 5 से 6 और लोग मलबे के नीचे हैं, जिन्हें खोजने का काम जारी है। कॉलोनी की संकरी गलियों और गहन आबादी के चलते बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। राहत दल, फायर ब्रिगेड, NDRF और स्थानीय पुलिस मिलकर मलबा हटाने और फंसे लोगों को खोजने में जुटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+