LIVE: मानेसर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल मौके पर मौजूद

Breaking News Live Updates: पीएम मोदी के फिल्म देखकर गांधी जी का पता चला वाले बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तंज कसा है। खड़गे ने कहा कि शायद नरेंद्र मोदी ने गांधी जी के बारे में कभी नहीं पढ़ा। महात्मा गांधी जी को पूरी दुनिया जानती है। दुनिया में उनके स्टैच्यू हैं। अगर नरेंद्र मोदी, महात्मा गांधी जी के बारे में नहीं जानते तो उन्हें संविधान के बारे में भी पता नहीं होगा।

अगर मौसम की बात करें तो पूरा उत्तर भारत इस वक्त भयंकर गर्मी से परेशान है। राजस्थान के कई जिलों में पारा 50 पार पहुंच चुका है तो वहीं दिल्ल्ली में भयंकर गर्मी पड़ रही है।

Aaj ki Taja Khabar

मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया हुआ है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
May 30, 2024, 10:34 PM IST

आईएमडी ने जारी किया आज का तापमान

आईएमडी ने आज दर्ज किए गए अधिकतम तापमान के आंकड़े जारी किए।
May 30, 2024, 10:33 PM IST

मानेसर कपड़ा फैक्ट्री में आग बुझाने का काम जारी

मानेसर के फायर स्टेशन अधिकारी रामेश्वर सिंह ने कहा, "यह एक बड़ी आग है, हमें शाम 5:35 बजे के आसपास इसकी सूचना मिली... लगभग 26-27 दमकल गाड़ियां मौके पर हैं और अग्निशमन अभियान जारी है। कोई हताहत नहीं हुआ है।"
May 30, 2024, 9:35 PM IST

कपड़ा निर्माण इकाई में भीषण आग

गुरुग्राम, हरियाणा: मानेसर में एक कपड़ा निर्माण इकाई में आग लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
May 30, 2024, 8:50 PM IST

मजिस्ट्रेट जांचके आदेश

अखनूर बस दुर्घटना में मजिस्ट्रेट जांच के आदेश, अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। 60 लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
May 30, 2024, 8:01 PM IST

अखनूर बस दुर्घटना में मृतकों की संख्या 22

जम्मू-कश्मीर: अखनूर बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। 60 लोग घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है: रमेश कुमार, संभागीय आयुक्त, जम्मू
May 30, 2024, 7:16 PM IST

अखनूर बस दुर्घटना पर पीएम मोदी ने जताया दुख

अखनूर बस दुर्घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएमओ की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा-"अखनूर में बस दुर्घटना में लोगों की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द ही ठीक हो जाएं। बस दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।"
May 30, 2024, 6:59 PM IST

अखनूर बस दुर्घटना: अनुग्रह राशि का ऐलान

अखनूर बस दुर्घटना | जम्मू के अखनूर में हुए बस हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए तथा घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
May 30, 2024, 6:29 PM IST

भगवती अम्मन मंदिर में मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में भगवती अम्मन मंदिर में प्रार्थना की। वे 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी स्थान पर ध्यान(ध्यान मंडपम में) करेंगे, जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था।
May 30, 2024, 6:26 PM IST

अंतिम चरण के लिए प्रचार थमा

18वीं लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें और अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हुए। 7वें चरण के लिए मतदान 1 जून को होगा।
May 30, 2024, 5:42 PM IST

अखनूर बस हादसे में मृतकों का संख्या बढ़ी

अखनूर बस हादसे में मृतकों का संख्या बढ़ गई है। बस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। शवों को उप जिला अस्पताल (एसडीएच) अखनूर में रेफर किया गया है।
May 30, 2024, 5:24 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्नियाकुमारी पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्नियाकुमारी पहुंचे। जहां वह 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान करेंगे। पीएम मोदी उसी ध्यान मंडपम में दिन-रात ध्यान करेंगे, जहां स्वामी विवेकानन्द ने ध्यान किया था।
May 30, 2024, 3:28 PM IST

खड़गे का वार

पीएम मोदी के फिल्म देखकर गांधी जी का पता चला वाले बयान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तंज कसा है। खड़गे ने कहा कि शायद नरेंद्र मोदी ने गांधी जी के बारे में कभी नहीं पढ़ा। महात्मा गांधी जी को पूरी दुनिया जानती है। दुनिया में उनके स्टैच्यू हैं। अगर नरेंद्र मोदी, महात्मा गांधी जी के बारे में नहीं जानते तो उन्हें संविधान के बारे में भी पता नहीं होगा।
May 30, 2024, 2:47 PM IST

हमीरपुर में सीएम योगी

हिमाचल प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर के समर्थन में हमीरपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। कांग्रेस ने इस सीट से सतपाल रायजादा को मैदान में उतारा है। हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा।
May 30, 2024, 1:44 PM IST

जया शेट्टी की हत्या के लिए छोटा राजन दोषी करार

मुंबई की होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या के लिए छोटा राजन दोषी करार।
May 30, 2024, 12:06 PM IST

केरल में तेज हवाओं के साथ मानसून की धमाकेदार एंट्री

देश भर में भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर है। केरल में तेज हवाओं के साथ मानसून ने धमाकेदार एंट्री कर ली है। केरल में झमाझम बारिश हो रही है।
May 30, 2024, 10:58 AM IST

सोने की तस्करी के आरोप में शशि थरूर के पीए गिरफ्तार

सोने की तस्करी के आरोप में शशि थरूर के पीए को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है।
May 30, 2024, 9:48 AM IST

अग्निबाण SOrTeD-01 सफलतापूर्वक लॉन्च

चार बार फेल होने के बाद अग्निकुल का मिशन अग्निबाण SOrTeD-01 सफलतापूर्वक लॉन्च, ISRO ने दी जानकारी।
May 30, 2024, 9:27 AM IST

क्‍या मतगणना के बाद अकेले पड़ जाएंगे अशोक गहलोत?

लोकसभा चुनाव 2024: क्‍या मतगणना के बाद अकेले पड़ जाएंगे अशोक गहलोत, 'अपने ही नेता' क्‍यों साध रहे निशाने?
May 30, 2024, 9:27 AM IST

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर अपनों को भेजें ये खास संदेश

'ना तोप ना तलवार, कलम से ही इंकलाब...', हिंदी पत्रकारिता दिवस पर अपनों को भेजें ये खास संदेश
May 30, 2024, 9:26 AM IST

संग्राम सिंह सालों फिर दिखाई देंगे सिंगल म्यूजिक वीडियो में

संग्राम सिंह सालों बाद फिर दिखाई देंगे एक सिंगल म्यूजिक वीडियो में! यंगस्टर को देंगे ये खास संदेश !
May 30, 2024, 9:25 AM IST

PAK vs ENG के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी?

PAK vs ENG 4th T20I: पाकिस्तान-इंग्लैंड के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
May 30, 2024, 9:24 AM IST

राहुल गांधी करेंगे चुनावी जनसभा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज झारखंड के दुमका और ओडिशा में संबोधित करेंगे चुनावी जनसभा।
May 30, 2024, 9:24 AM IST

आज कन्याकुमारी पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

आज कन्याकुमारी पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भगवती अम्मन मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+