Breaking News LIVE: AAP नेता संजय सिंह 19 मार्च को राज्यसभा सदस्य के रूप में लेंगे शपथ
Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं तो वहीं मुंबई में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का समापन आज मुंबई में हो रहा है।

जबकि दूसरी ओर देश में मौसम का उलटफेर जारी है, मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की आशंका को व्यक्त किया है। पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें यहां इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
हम एक शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं- राहुल गांधी
मुंबई, महाराष्ट्र: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "हिंदू धर्म में एक शब्द होता है 'शक्ति'। हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं। प्रश्न यह है कि वह शक्ति क्या है? राजा की आत्मा EVM में है, यह सच है। राजा की आत्मा EVM और देश की हर संस्था, ईडी, सीबीआई में है... महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ नेता कांग्रेस पार्टी को छोड़ते हैं और मेरी मां से रोते हुए कहते हैं कि 'सोनिया जी, मुझे शर्म आ रही है कि मेरे पास इस शक्ति से लड़ने की हिम्मत नहीं है। मैं जेल नहीं जाना चाहता। इस तरह के हजारों लोगों को डराया गया है..."
'मुझे समझ नहीं आता कि वे डरे हुए क्यों हैं?'
छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "2021 से, IT, ED और CBI इस पर हैं, वे सभी स्थानों पर गए हैं और सभी को मेरा नाम लेने की धमकी दी है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके...तब छत्तीसगढ़ सरकार जांच कर रही थी लेकिन ED ने हस्तक्षेप किया...अगर मैं कमजोर होता तो सभी एजेंसियां मेरे पीछे नहीं आतीं। सभी केंद्रीय एजेंसियां छत्तीसगढ़ जैसे छोटे राज्य में सबसे ज्यादा छापेमारी कर रही हैं। मुझे समझ नहीं आता कि वे डरे हुए क्यों हैं?"
आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी की रैली
पालनाडू, आंध्र प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "NDA में हम सबको साथ लेकर चलते हैं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जिसका एक ही एजेंडा है गठबंधन के लोगों को यूज एंड थ्रो करना। आज कांग्रेस के लोगों को भले ही मजबूरी में INDI गठबंधन बनाना हो लेकिन इनकी सोच वहीं है। लेफ्ट और कांग्रेस केरल में एक दूसरे को क्या कहते हैं। बंगाल में TMC और लेफ्ट एक दूसरे के लिए क्या-क्या बोलते हैं। पंजाब में कांग्रेस और AAP एक दूसरे के लिए कैसी भाषा बोलते हैं। जो लोग चुनाव से पहले अपने फायदे के लिए ऐसे लड़ते हों वो चुनाव के बाद क्या करेंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।"
एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश पर सांप के जहर की सप्लाई करने का आरोप है। गिरफ्तार किए जाने से पहले एल्विश से लंबी पूछताछ की गई। पिछले दिनों नोएडा में सांप के जहर सप्लाई करने वाले गिरोह के पर्दाफाश के दौरान एल्विश यादव का नाम सामने आया था।
'हेडलाइन के लिए काम नहीं करता', PM मोदी ने क्यों कहा ऐसा?
'हेडलाइन के लिए काम नहीं करता हूं...', PM मोदी ने क्यों कहा ऐसा? ED के दुरुपयोग के आरोपों पर भी दिया जवाब
पति की मौत के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में फिर लौटा प्यार
तबाह हो गई थी लाइफ! फिर पति की मौत के बाद मशहूर एक्ट्रेस की जिंदगी में लौटा प्यार, 6 महीने बाद किसने दी दस्तक?
DC vs RCB: WPL 2024 का फाइनल मैच कौन जीतेगा?
WPL 2024 का फाइनल मैच कौन जीतेगा? DC vs RCB के महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
गुजरात यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों पर हुए हमले में 5 घायल
गुजरात यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्रों पर हुए हमले में 5 घायल, इस वजह से हुआ था विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications