तबाह हो गई थी लाइफ! फिर पति की मौत के बाद मशहूर एक्ट्रेस की जिंदगी में लौटा प्यार, 6 महीने बाद किसने दी दस्तक?
Television actress Suzanne Bernert: मशहूर अभिनेत्री सुजैन बर्नट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, अभिनेत्री अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में थी, जब उनके लाइफ पार्टनर अखिल मिश्रा की अचानक मौत हो गई थी। मगर अब खबरें हैं कि एक्ट्रेस की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है। खबरें हैं कि 41 साल की सुजैन को अपना लव ब्वॉई मिल गया है।
सुजैन ने अपनी जिंदगी के इस नए फेज को खुले दिल से वेलकम किया है और इसकी खबर फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। एक्ट्रेस ने बिना किसी हिचकिचाहट के साथ अपने नए पार्टनर के साथ तस्वीरें शेयर कर एक शानदार सा कैप्शन भी लिखा है।

6 महीने बाद लौटी खुशियां
एक्ट्रेस ने बताया कि उनके नए पार्टनर का नाम अर्जुन हरदास है। अपने रिश्ते को अभिनेत्री ने ऑफिशियल कर दिया है। दोनों के चेहरे की खुशी बता रही है कि वे कितने खुश हैं। लोग एक्ट्रेस के इस फैसले से बेहद खुश हैं और उन्हें ढेरों बधाईयां भी दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने कुछ कमेंट्स तो अपनी स्टोरी पर शेयर भी किए हैं।
कैसे मिला दूसरा प्यार?
अब एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया है और बताया कि कैसे उनकी और अर्जुन की मुलाकात हुई। Eटाइम्स की खबर के मुताबिक उन्होंने बताया कि अर्जुन दिल्ली के एक बिजनेसमैन है और दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिये दिसंबर साल 2023 की एक पार्टी में हुई थी। एक्ट्रेस ने कहा कि पहले हम दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आए।
कौन थे सुजैन के पति?
हम एक दूसरे से इमोशली कनेक्ट हो गए और ऐसा लगता है कि हम काफी लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं।बताते चलें कि सुजैन बर्नर्ट के पति अखिल मिश्रा 3 इडियट्स में नजर आ चुके हैं। लाइब्रेरियन के रोल में उन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरीं। दिवंगत पति के बारे में बात करते हुए सुजैन ने कहा कि वे एक बहुत ही अच्छे इंसान थे और उनकी जगह मेरी जिंदगी में कोई भी नहीं ले सकता है।












Click it and Unblock the Notifications