Breaking News Live: DRI ने छापेमारी में 61Kg विदेशी मूल का सोना किया जब्त, मास्टरमाइंड समेत 12 अरेस्ट

Breaking News Live Updates: हरियाणा विधानसभा मे नायब सिंह सैनी सरकार ने विश्वासमत हासिल कर लिया है। सदन में ध्वनिमत से विश्वास प्रस्ताव पास हुआ। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 'इंडियाज टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

Breaking News Live

तो वहीं दूसरी ओर देश के कई राज्यों में आज भी बारिश हो सकती है। पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें यहां इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Mar 13, 2024, 9:53 PM IST

छापेमारी में DRI ने 61Kg विदेशी मूल का सोना किया जब्त

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने पूरे भारत में एक समन्वित अभियान में 12 और 13 मार्च को गुवाहाटी, बारपेटा, मुजफ्फरपुर, अररिया और गोरखपुर में 61 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना, 13 लाख रुपये नकद और 19 वाहन जब्त किए। इसके साथ ही मास्टरमाइंड सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया।
Mar 13, 2024, 7:26 PM IST

दिल्ली

पूर्वी दिल्ली सीट से हर्ष मल्होत्रा को चुनाव मैदान में उतारा गया है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया चुनाव मैदान में होंगे।
Mar 13, 2024, 7:26 PM IST

हरियाणा;

सिरसा से अशोक तंवर, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर चुनाव मैदान में उतरेंगे।
Mar 13, 2024, 7:25 PM IST

बीजेपी ने की कुल 72 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

गुजरात-7, दिल्ली-2, हरियाणा-6, हिमाचल प्रदेश-2, कर्नाटक-20, सांसद-5, यूके-2, महा-20, तेलंगाना- 06, त्रिपुरा-1
Mar 13, 2024, 7:19 PM IST

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चुनाव लड़ेंगे, कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई हावेरी से चुनाव लड़ेंगे, बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई उत्तर से चुनाव लड़ेंगे।
Mar 13, 2024, 7:18 PM IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
Mar 13, 2024, 7:18 PM IST

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
Mar 13, 2024, 6:11 PM IST

ऊटी में लैंडस्लाइड, झारखंड के एक मजदूर की मौत

ऊटी में निर्माण कार्य के दौरान भूस्खलन में झारखंड के दो मजदूर फंस गए। दोनों को बचा लिया गया, हालांकि उनमें से एक की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई।
Mar 13, 2024, 6:11 PM IST

चिराग ने पीएम मोदी को कहा थैंक्यू

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "मैं PM नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करता हूं...NDA के साथ जो हमारा पुराना गठबंधन रहा है उसे आज पुनः एक नई मजबूती देने का कार्य हुआ...लोकसभा चुनाव को लेकर आज जब सीटों का बंटवारा हो चुका है, गठबंधन का स्वरूप पूरी तरह से तैयार हो चुका है, तो इस मौके पर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह का धन्यावाद करता हूं।
Mar 13, 2024, 4:28 PM IST

पटना के सिविल कोर्ट में हादसा

बिहार: पटना के सिविल कोर्ट में ट्रांसफार्मर में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
Mar 13, 2024, 3:45 PM IST

दिल्ली में 2 नए मेट्रो कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी

कैबिनेट ने 8,399 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत पर दिल्ली मेट्रो चरण-IV परियोजनाओं के दो कॉरिडोर- लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक और इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ को मंजूरी दी।
Mar 13, 2024, 3:16 PM IST

मनोहर लाल खट्टर ने MLA पद से इस्तीफा दिया

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
Mar 13, 2024, 2:19 PM IST

सैनी सरकार ने हासिल किया विश्वास मत

हरियाणा विधानसभा मे नायब सिंह सैनी सरकार ने विश्वासमत हासिल कर लिया है। सदन में ध्वनिमत से विश्वास प्रस्ताव पास हुआ।
Mar 13, 2024, 1:53 PM IST

लोकसभा चुनाव को लेकर पवन सिंह का बड़ा ऐलान

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
Mar 13, 2024, 1:33 PM IST

कांग्रेस की 'नारी न्याय गारंटी'

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को 'नारी न्याय गारंटी' की घोषणा की। उन्होंने बताया कि 'नारी न्याय गारंटी' के तहत कांग्रेस 5 घोषणाएं कर रही है। पहला, महालक्ष्मी गारंटी- इसके तहत हर गरीब परिवार की एक-एक महिला को सालाना 1 लाख रुपये की मदद दी जाएगी।दूसरा, आधी आबादी पूरा हक- इसके तहत केंद्र सरकार के स्तर पर होने वाली नई भर्तियों में आधे से ज्यादा पर महिलाओं का अधिकार होगा। तीसरा, शक्ति का सम्मान- इसके तहत आंगनबाड़ी, आशा और मध्याह्न भोजन कार्यकर्ताओं की मासिक आय में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना किया जाएगा। चौथा, अधिकार मैत्री- इसके तहत महिलाओं के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए हर पंचायत में एक पैरालीगल नियुक्त किया जाएगा। पांचवां, सावित्रीबाई फुले छात्रावास- भारत सरकार जिला मुख्यालयों पर कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक छात्रावास का निर्माण करेगी।
Mar 13, 2024, 12:53 PM IST

एसबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर कर बताया कि शीर्ष अदालत के आदेश के पर चुनाव आयोग को प्रत्येक चुनावी बांड की खरीद की तारीख, खरीदार का नाम और खरीदे गए चुनावी बांड का मूल्य प्रस्तुत किया गया है।
Mar 13, 2024, 12:41 PM IST

दुष्यंत चौटाला कुछ देर बाद प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे

जेजेपी नेता सीएम दुष्यंत चौटाला कुछ देर बाद प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे। वह अपनी आगे की रणनीति को लेकर खुलासा कर सकते हैं।
Mar 13, 2024, 12:15 PM IST

बहुमत परीक्षण के प्रस्ताव पर बहस जारी

हरियाणा विधानसभा में बहुमत परीक्षण के प्रस्ताव पर बहस जारी है।
Mar 13, 2024, 12:07 PM IST

पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के घरों पर नहीं चलेगा बुलडोजर

पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के घरों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, दिल्ली हाईकोर्ट ने शिविर तोड़ने पर लगाई रोक।
Mar 13, 2024, 11:49 AM IST

JJP के 5 MLAs का वॉकऑउट

CM नायब सैनी ने पेश किया विश्वास प्रस्ताव, JJP के 5 MLAs का वॉकऑउट, अनिल विज भी पहुंचे।
Mar 13, 2024, 11:36 AM IST

सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
Mar 13, 2024, 11:28 AM IST

हरियाणा विधानसभा में विश्वास मत पेश किया गया

हरियाणा विधानसभा में विश्वास मत पेश किया गया। थोड़ी देर में वोटिंग होगी। वहीं, हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज विधानसभा पहुंचे हैं।
Mar 13, 2024, 11:18 AM IST

व्हिप के बाद भी विधानसभा पहुंचे JJP के 4 विधायक

जननायक जनता पार्टी ने अपने विधायकों को आज विश्वास मत पर मतदान के समय हरियाणा विधानसभा से "अनुपस्थित" रहने के लिए व्हिप जारी किया है। इसके बाद भी 4 विधायक सदन में पहुंचे हैं।
Mar 13, 2024, 11:06 AM IST

हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही शुरू

हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। थोड़ी देर में नायब सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा।
Mar 13, 2024, 10:46 AM IST

हरियाणा: CM नायब सैनी पहुंचे विधानसभा

CM नायब सैनी विधानसभा पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में शुरू प्लोर टेस्ट शुरू होगा।
Mar 13, 2024, 10:45 AM IST

राज्य मंत्री जेपी दलाल ने कहा

सीएम नायब सैनी आज फ्लोर टेस्ट का सामना करेंगे। मुझे विश्वास है कि वह विश्वास मत जीतेंगे क्योंकि वह जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं-राज्य मंत्री जेपी दलाल
Mar 13, 2024, 10:14 AM IST

मैं बीजेपी के लिए काम करता रहूंगा- अनिल विज

फ्लोर टेस्ट पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा, "परिस्थितियां बदलती रहती हैं, लेकिन मैंने हर स्थिति में बीजेपी के लिए काम किया है। मैंने अब तक जो किया है, उससे भी आगे करूंगा।"
Mar 13, 2024, 9:50 AM IST

यूपी में राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा

यूपी में राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा, 1 जनवरी 2024 से होगा प्रभावी
Mar 13, 2024, 9:40 AM IST

यूपी में राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा

यूपी में राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा, 1 जनवरी 2024 से होगा प्रभावी
Mar 13, 2024, 8:33 AM IST

विधायक दल की बैठक

विधानसभा के विशेष सत्र से पहले BJP ने बुलाई विधायक दल की बैठक।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+