LIVE: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली अचानक करवट, चली धूल भरी आंधी, बारिश के आसार

Breaking News Live Updates: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अं​तरिम जमानत दे दी। केजरीवाल एक जून तक जेल से बाहर आएंगे। उनको 2 जून को वापस सरेंडर करना होगा।

Aaj ki Taja Khabar

अगर मौसम की बात करें तो कई राज्यों में बारिश होने की आशंका है, तो वहीं पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोक्ष की वजह से बारिश होने की आशंका है इसलिए कश्मीर और हिमाचल में अलर्ट जारी किया गया है।

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
May 10, 2024, 10:33 PM IST

दिल्ली-NCR में मौसम ने ली अचानक करवट

दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ली। लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम समेत आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी चली। छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद में भी 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।
May 10, 2024, 7:45 PM IST

केजरीवाल ने जेल से बाहर आकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगे का प्लान बताया। उन्होंने कहा, 'कल 11 बजे कनॉट प्लेस पर हनुमान मंदिर का दर्शन करेंगे और 1 बजे पार्टी ऑफिस पर प्रेस कान्फ्रेंस होगी।
May 10, 2024, 7:44 PM IST

जेल से बाहर आए केजरीवाल

जेल से बाहर आए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, 'आप लोगों के बीच आकर अच्छा लग रहा है। मैंने कहा था कि मैं जल्दी आऊंगा, आ गया।' उन्होंने कहा, 'आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। सुप्रीम कोर्ट के जजों का शुक्रिया अदा करता हूं।'
May 10, 2024, 7:00 PM IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा किया गया।
May 10, 2024, 6:44 PM IST

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को एक मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से 12 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं।
May 10, 2024, 6:41 PM IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेने तिहाड़ जेल पहुंचे।
May 10, 2024, 6:22 PM IST

5 महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत ने भाजपा नेता बृजभूषण सिंह के खिलाफ आरोप तय किए। उन पर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। कोर्ट को बृजभूषण के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त सामग्री मिली है। कोर्ट का कहना है, ''बृज भूषण के खिलाफ प्रत्येक पीड़ित के संबंध में धारा 354 और 354ए के तहत आरोप तय किए गए थे।''अदालत का कहना है कि अदालत ने बृजभूषण को छठे पहलवान द्वारा लगाए गए आरोपों से बरी कर दिया है।
May 10, 2024, 6:21 PM IST

दिल्ली

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, "यह सिर्फ AAP के लिए ही नहीं बल्कि भारत के लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। भाजपा ने इसे तानाशाही देश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है... सुप्रीम कोर्ट के फैसले से लोगों में उम्मीद जगी है कि इस तानाशाही का अंत होगा। यह लोकतंत्र और संविधान की जीत है.
May 10, 2024, 6:20 PM IST

दिल्ली

AAP नेता व दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "कार्यकर्ताओं ही नहीं बल्कि देश के करोड़ो लोग आज के दिन का इंतज़ार कर रहे थे। अरविंद केजरीवाल की रिहाई पूरे INDIA गठबंधन के लिए गेमचेंजर साबित होगा... भाजपा समझ गई है कि अरविंद केजरीवाल की रिहाई से उन्हें उन राज्यों में भी बड़ा नुकसान होने वाला है जहां AAP लड़ भी नहीं रही है।
May 10, 2024, 6:19 PM IST

तेलंगाना

हैदराबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत आज डिजिटल पावर है, फिनटेक पावर है, स्टार्टअप पावर है, स्पेस पावर है- यह तो मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड है लेकिन कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड क्या है? कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड तुष्टीकरण, परिवार प्रथम, आतंकवादियों को नरमी।
May 10, 2024, 5:15 PM IST

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ''कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा इंडिया पार्टियों को लिखे पत्र में उठाए गए मुद्दों पर भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) की प्रतिक्रिया वर्णन से परे है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पूरी तरह से वैध मुद्दे उठाए थे, जिस पर इन मुद्दों को संबोधित करने के लिए चुनाव आयोग का दृष्टिकोण बेहद खेदजनक है।"
May 10, 2024, 4:21 PM IST

खड़गे ने कहा

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'मैंने अभी तक फैसले की कॉपी का अध्ययन नहीं किया है।'
May 10, 2024, 3:15 PM IST

नेता आतिशी ने कहा

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा, "सिर्फ अरविंद केजरीवाल को ही अंतरिम जमानत नहीं मिली है, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से सच्चाई की जीत हुई है, यह लोकतंत्र और संविधान की जीत है। लोकतंत्र की रक्षा में सुप्रीम कोर्ट ने अहम भूमिका निभाई है।"
May 10, 2024, 2:39 PM IST

जेल से बाहर आएंगे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अं​तरिम जमानत दे दी। केजरीवाल एक जून तक जेल से बाहर आएंगे। उनको 2 जून को वापस सरेंडर करना होगा।
May 10, 2024, 2:12 PM IST

केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत

दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है।
May 10, 2024, 1:40 PM IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा

महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''बारामती में चुनाव के बाद महाराष्ट्र के एक बड़े नेता इतने चिंतित हो गए हैं कि उन्होंने बयान दे दिया है और मुझे लगता है कि उन्होंने उस बयान से पहले कई लोगों से सलाह ली होगी।'' इतने हतोत्साहित कि उन्हें लगता है कि अगर छोटी पार्टियों को 4 जून के बाद सार्वजनिक जीवन में रहना है तो उन्हें कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए। इस नकली एनसीपी और नकली शिवसेना ने कांग्रेस में विलय का मन बना लिया है।''
May 10, 2024, 1:15 PM IST

पीएम मोदी पर राहुल का हमला

कांग्रेस सांसद और वायनाड और रायबरेली से उम्मीदवार राहुल गांधी ने कहा, "10 वर्षों में नरेंद्र मोदी ने कभी भी अडानी और अंबानी के नाम का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने 10 वर्षों में हजारों भाषण दिए लेकिन उन्होंने कभी उनका नाम नहीं लिया। जब किसी को डर लगता है तो वह उन लोगों का नाम लेता है। नरेंद्र मोदी ने अपने दो दोस्तों का नाम लिया- ''मुझे बचा लो, इंडिया गठबंधन ने मुझे घेर लिया है, मैं हार रहा हूं। अडानी-अंबानी, मुझे बचा लो।" इसीलिए नरेंद्र मोदी ने उनका नाम लिया।
May 10, 2024, 11:37 AM IST

नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में 2 को आजीवन कारावास

डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की हत्याकांड में पुणे की एक विशेष अदालत ने 11 साल बाद अपना फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, तीन को निर्दोष करार दिया है।
May 10, 2024, 10:54 AM IST

रणजीत सिंह चौटाला ने कहा

सिरसा: 3 निर्दलीय विधायकों के बीजेपी से समर्थन वापस लेने और कांग्रेस को समर्थन देने पर हरियाणा के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा, "चुनाव में यह आम बात है जब लोग देखते हैं कि हमें टिकट नहीं मिलेगा, तो वे चले जाते हैं। जिस तरह से वे वहां गए हैं, कई हैं हमारे साथ भी आएंगे।"
May 10, 2024, 10:53 AM IST

मणिशंकर अय्यर के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के हालिया बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "कांग्रेस नेता भारत में रहते हैं लेकिन उनके दिल पाकिस्तान में रहते हैं। पाकिस्तान में क्या साहस है? भारत जानता है कि कैसे करारा जवाब देना है।"
May 10, 2024, 9:28 AM IST
मध्य प्रदेश

बैतूल में वोटिंग शुरू

बैतूल में 4 केंद्रों पर फिर से हो रहा है मतदान, देखें सीधी तस्वीरें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+