Live: AAP एमएलए अमानतुल्लाह को NBW भेजने की तैयारी में ईडी, कोर्ट में याचिका दायर

Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु के वेल्लोर में चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम ने कांग्रेस और डीएमके पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि DMK और कांग्रेस कभी तमिलनाडु के युवाओं के सपनों को पूरा नहीं कर सकते। उधर, सुप्रीम कोर्ट में पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव और बालकृष्ण आचार्य को फटकार पड़ी है।

breaking news

तो वहीं देश में मौसम का उलटफेर जारी है, उत्तरभारत के मैदानी इलाके अभी से ही आग उगल रहे हैं तो वहीं पहाड़ों पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Apr 10, 2024, 10:43 PM IST

AAP एमएलए अमानतुल्लाह को NBW भेजने की तैयारी में ईडी

ईडी ने आप विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी करने के लिए अदालत का रुख किया है। ईडी की ओर से राउज एवेन्यू कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की गई है। ईडी के वकील ने कुछ दस्तावेज दाखिल करने की मांग की है। अदालत ने मामले को 18 अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।
Apr 10, 2024, 7:33 PM IST

गाजीपुर :

पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने कालीबाग कब्रिस्तान पहुंचे अब्बास अंसारी, कब्रिस्तान के बाहर पुलिस फोर्स तैनात।
Apr 10, 2024, 7:14 PM IST

आपको सिर्फ अपना सांसद नहीं चुनना है; आपको अगले 1,000 वर्षों के लिए भारत की नींव को मजबूत करने के लिए वोट करना होगा: पीएम मोदी
Apr 10, 2024, 7:13 PM IST

रामटेक:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत का निर्माण कर रहे हैं...इसीलिए अब सिर्फ हर घर मोदी नहीं बल्कि अब मन-मन मोदी है और यह पूरे देश में दिखाई दे रहा है
Apr 10, 2024, 6:36 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर राजद तेजस्वी यादव ने कहा, "ये लोग मुद्दे की बात नहीं करेंगे और बिहार की तरक्की की बात नहीं करेंगे।...हम गृह मंत्री से पूछना चाहेंगे कि आप बिहार के लिए जितने भी वादे किए थे क्या वो पूरे हुए हैं? आप ये नहीं बता रहे हैं कि आपने कितनी नौकरियां दीं, अग्निवीर योजना आप क्यों लाए? महंगाई क्यों नहीं खत्म की?....वो बस धर्म की बात कर रहे हैं यही गृह मंत्री ने दो महीने पहले कहा था कि नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे बंद हैं तो कब कैसे दरवाजे खुल गए? इस पर जवाब नहीं दिया।....ये सिर्फ हिंदू-मुस्लिम को लड़ा रहे हैं.."
Apr 10, 2024, 6:35 PM IST

दिल्ली

मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, " अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का कारण पार्टी को तोड़ना और दिल्ली-पंजाब की सरकार को गिराना है...सबको लगेगा कि हमें राज कुमार आनंद से नफरत है... वह एक पारिवारिक व्यक्ति हैं और उन्हें डर था कि ईडी उन्हें ले जाएगी और उन्हें कई साल तिहाड़ जेल में बिताने पड़ सकते हैं। हर व्यक्ति संजय सिंह नहीं है मुझे लगता है कि वो डर गए थे और उन्होंने पार्टी सहयोगियों से कहा था कि जब भी वह सक्रिय होते हैं, उन्हें एक फोन आता है...इस तरह दलित समुदाय से आने वाले एक निर्वाचित विधायक और दिल्ली के मंत्री को धमकी दी जा रही है। जरा कल्पना करें कि जब वे (भाजपा) चुनाव जीतेंगे तो क्या होगा।
Apr 10, 2024, 5:27 PM IST

यूपी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा

यूपी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "2022 से पहले कभी अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना की बात की? जब मैं अखिलेश यादव के साथ गया तब उन्हें जातिगत जनगणना समझाया। तब उन्हें याद आया कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए। 5 साल वह सीएम थे नीतीश जी से सीख लिए होते तब तो मैं मानता कि वह जातिगत जनगणना के पक्षधर थे।"
Apr 10, 2024, 4:44 PM IST

दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा

दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में राजकुमार आनंद के घर ED की रेड पड़ी थी।
Apr 10, 2024, 4:09 PM IST

पवन सिंह काराकाट सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर ऐलान किया है। पवन सिंह बिहार के काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
Apr 10, 2024, 4:06 PM IST

तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की मौत

तमिलनाडु के तिरुमंगलम के पास शिवराकोट्टई में विरुधुनगर-मदुरै राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार एसयूवी भीषण हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक ही परिवार के चार समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
Apr 10, 2024, 3:12 PM IST

मेट्टुपालयम में गरजे पीएम नरेंद्र मोदी

कोयंबटूर के मेट्टुपालयम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "डीएमके ने हमेशा नफरत और विभाजन की राजनीति की है। डीएमके का ध्यान कभी भी तमिलनाडु के विकास पर नहीं रहा। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अपने तीसरे कार्यकाल में, एनडीए सरकार नीलगिरी के विकास के लिए और अधिक मजबूती से काम करेगी, यह मोदी की गारंटी है।''
Apr 10, 2024, 2:49 PM IST

संदेशखाली मामले को लेकर कोर्ट का निर्देश

संदेशखाली मामले को लेकर कोलकाता हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि इस केस की जांच अदालत की निगरानी में सीबीआई करेगी।
Apr 10, 2024, 1:58 PM IST

बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की

बीजेपी ने लोकसभा उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 9 उम्मीदवारों की घोषणा हुई है। लिस्ट में यूपी की 7 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट काटकर पार्टी ने संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है।
Apr 10, 2024, 1:38 PM IST

समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र जारी

समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र जारी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा, ''हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट को 'जनता का मांग पत्र - हमारा अधिकार' नाम दिया है। इस विजन डॉक्यूमेंट में मुख्य मांगें हैं- संविधान की रक्षा का अधिकार, रक्षा का अधिकार लोकतंत्र, मीडिया की स्वतंत्रता का अधिकार, और सामाजिक न्याय का अधिकार। देश के विकास के लिए सामाजिक न्याय का अधिकार आवश्यक है। जाति जनगणना के बिना समावेशी विकास संभव नहीं है देश की।"
Apr 10, 2024, 1:01 PM IST

बाबा रामदेव और बालकृष्ण आचार्य को फटकार

सुप्रीम कोर्ट में पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव और बालकृष्ण आचार्य को फटकार पड़ी है। कोर्ट ने कहा कि तीन बार हमारे आदेशों की अनदेखी की गई है। नतीजा भुगतना होगा।
Apr 10, 2024, 12:29 PM IST

पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में सुनवाई जारी

पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट की पीठ के समक्ष योग गुरु बाबा रामदेव का हलफनामा पढ़ा, जिसमें कहा गया था कि वह विज्ञापन के मुद्दे के संबंध में बिना शर्त और अयोग्य माफी मांगते हैं।
Apr 10, 2024, 11:48 AM IST

नाना पटोले की कार का एक्सीडेंट

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले की कार भंडारा शहर के पास भीलवाड़ा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि एक ट्रक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में नाना पटोले बाल-बाल बच गए। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
Apr 10, 2024, 11:13 AM IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा

तमिलनाडु: वेल्लोर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत आज दुनिया में एक शक्ति के रूप में उभर रहा है और मुझे खुशी है कि तमिलनाडु ने इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। तमिलनाडु ने इसे आगे बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत आगे। विनिर्माण क्षेत्र में भारत को आगे ले जाने में तमिलनाडु की कड़ी मेहनत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुझे विश्वास है कि तमिलनाडु में बन रहा डिफेंस कॉरिडोर इस राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।''
Apr 10, 2024, 10:53 AM IST

तमिलनाडु के वेल्लोर पहुंचे पीएम मोदी

तमिलनाडु के वेल्लोर में एक सार्वजनिक रैली में अपने संबोधन से पहले पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया।
Apr 10, 2024, 10:47 AM IST

साइमन हैरिस को PM मोदी ने बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने पर साइमन हैरिस को बधाई दी।
Apr 10, 2024, 10:35 AM IST

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे बाबा रामदेव

पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में सुनवाई के लिए योग गुरु बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण सुप्रीम कोर्ट पहुंचे।
Apr 10, 2024, 9:45 AM IST

सपा जारी करेगी घोषणापत्र

सपा आज दोपहर 12 बजे जारी करेगी लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र।
Apr 10, 2024, 9:45 AM IST

PM मोदी आज तमिलनाडु में और सीएम योगी कठुआ में करेंगे रैली

Today in Politics 10th April: PM मोदी आज तमिलनाडु में और सीएम योगी कठुआ में करेंगे रैली
Apr 10, 2024, 9:44 AM IST

केजरीवाल ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

सीएम केजरीवाल ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, दिल्ली HC के फैसले को दी चुनौती।
Apr 10, 2024, 9:43 AM IST

उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट

NCP (शरद पवार) ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+