Breaking News Live:उम्मीदवारों पर मंथन जारी, 11 मार्च को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक

Breaking News Live Updates: वर्ष 2018 के अंकित सक्सेना हत्याकांड मामले में तीस हजारी कोर्ट ने तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। वहींं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने 6400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। पीएम मोदी श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम ने कहा कि यह नया जम्मू कश्मीर है, जिसका दशकों से इंतजार था। आर्टिकल 370 हटने से लोगों को आजादी मिली। लोग आज खुल कर सांस ले पा रहे हैं।

Breaking News Live

मालूम हो कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा रहा। तो वहीं दूसरी ओर देश के कई राज्यों में आज भी बारिश की आशंका है, जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें यहां इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Mar 08, 2024, 12:40 AM IST

इन राज्यों में कांग्रेस की सीटें फाइनल

दिल्ली: कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "...हमने केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, दिल्ली और लक्षद्वीप से सीटें फाइनल कर ली हैं... प्रक्रिया चल रही है, औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी..."
Mar 07, 2024, 11:33 PM IST

11 मार्च को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

दिल्ली: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पर कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया ने कहा, "चर्चा हुई और CEC की राय थी कि 11 तारीख को फिर चर्चा हो... थोड़ी बहुत ही चर्चा हुई... अगली बैठक 11 मार्च को होगी।
Mar 07, 2024, 10:30 PM IST

चिराग पासवान की पार्टी ने मांगी इतनी सीटें

पटना: लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा, "2014 में हमने 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। 2019 में 6 हमने सीटों पर चुनाव लड़े थे और 1 राज्यसभा सीट थी...अब हम फिर NDA में शामिल हुए हैं...पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान फैसला लेंगे। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मैं बता रहा हूं कि हमारी इतनी भागीदारी तो बनती है।"
Mar 07, 2024, 7:54 PM IST

भूपेंद्र पटेल ने 33 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने भरूच में 227 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास और भूमिपूजन को संबोधित किया।
Mar 07, 2024, 7:44 PM IST

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलती रहेगी सब्सिडी

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर पर 300 रुपये सब्सिडी देने की स्कीम को 31 जनवरी 2025 तक बढ़ा दिया है।
Mar 07, 2024, 7:07 PM IST

राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि मैं अपने सभी साथी नागरिकों विशेषकर महिलाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह दिन उनकी पहचान के लिए समर्पित है। यह महिलाओं के लिए समान अवसर प्रदान करने और उन्हें जीवन के सभी क्षेत्रों में सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर देने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। आज भी, महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जिन्हें हम संबोधित करने की आवश्यकता है।
Mar 07, 2024, 6:32 PM IST

हिमाचल प्रदेश के सोलंग शुरू हुई बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के सोलंग नाला में बर्फबारी शुरू हुई। पर्यटक बर्फबारी के बीच मस्ती करके आए नजर।
https://twitter.com/ANI/status/1765721278365769940
Mar 07, 2024, 6:09 PM IST

कांग्रेस नेता और पूर्व CM की बेटी BJP में शामिल होंगी

कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल आज दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगी।
https://twitter.com/ANI/status/1765713937721393248
Mar 07, 2024, 5:59 PM IST

PM पहला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड प्रदान करेंगे

पीएम मोदी 8 मार्च 2024 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में पहला नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड प्रदान करेंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1765712429390946788
Mar 07, 2024, 5:37 PM IST

राम मंदिर उद्घाटन को लेकर क्या बोले राहुल गांधी

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता। आप सभी ने राम मंदिर का उद्घाटन देखा, है ना? क्या आपने वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को देखा? आप सभी ने राम मंदिर के अभिषेक समारोह के दौरान बॉलीवुड बिरादरी को देखा लेकिन क्या आपने वहां गरीब लोगों को देखा?
Mar 07, 2024, 5:05 PM IST

अनुराग ठाकुर के बयान पर क्या बोले नाना पटोले

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि चुनाव नजदीक आने दीजिए। उत्तर प्रदेश से उनके दो उम्मीदवार पहले ही भाग चुके हैं। ऐसा लगता है कि वह लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझ नहीं पा रहे हैं।
Mar 07, 2024, 4:43 PM IST

दिल्ली में मिलती रहेगी बिजली सब्सिडी

दिल्ली में बिजली सब्सिडी मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार ने ऐलान किया है।
Mar 07, 2024, 3:46 PM IST

बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी हिरासत में

संदेशखाली जा रही बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी को बंगाल पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Mar 07, 2024, 3:43 PM IST

राहुल गांधी ने कहा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा, "हमारे घोषणापत्र में हमने एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान की है। राष्ट्रपति एक आदिवासी हैं, और जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ, तो क्या आपने उनका चेहरा टेलीविजन पर देखा था? नहीं, क्योंकि वह एक आदिवासी हैं। संदेश उन्हें बताया गया कि आप राष्ट्रपति हो सकते हैं लेकिन आपको राम मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह में कोई गरीब, बेरोजगार, किसान या मजदूर नहीं था। दो भारत हैं, एक 5% का है और एक बाकियों का है।"
Mar 07, 2024, 2:34 PM IST

अंकित सक्सेना मर्डर केस में तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा

वर्ष 2018 के अंकित सक्सेना हत्याकांड मामले में तीस हजारी कोर्ट ने तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपियों पर 50- 50 हज़ार का जुर्माना भी लगाया है।
Mar 07, 2024, 2:07 PM IST

आर्टिकल 370 हटने से लोगों को आजादी मिली- PM

पीएम ने कहा कि यह नया जम्मू कश्मीर है, जिसका दशकों से इंतजार था। आर्टिकल 370 हटने से लोगों को आजादी मिली। लोग आज खुल कर सांस ले पा रहे हैं।
Mar 07, 2024, 1:52 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'एक जमाना था जब देश में जो कानून लागू होते थे वे कश्मीर में नहीं लागू हो पाते थे। एक जमाना था जब गरीब कल्याण की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थी लेकिन जम्मू-कश्मीर के मेरे भाई बहन उनका लाभ नहीं ले पाते। अब देखिए वक्त ने कैसे करवट बदली है। आज श्रीनगर से आपके साथ ही पूरे भारत के लिए योजनाओं को आरंभ हुआ है।'
Mar 07, 2024, 1:47 PM IST

मैं ये मेहनत आपका दिल जीतने के लिए कर रहा हूं- PM

मैं ये मेहनत आपका दिल जीतने के लिए कर रहा हूं और आगे भी यह कोशिश जारी रहेगी। यह मोदी की गारंटी है। धरती के स्वर्ग पर आने का ये अहसास ये अनुभूति शब्दों से परे है।
Mar 07, 2024, 1:39 PM IST

यह वो जम्मू कश्मीर है, जिसका दशकों से इंतजार था- पीएम

बख्शी स्टेडियम में पीएम मोदी जनता को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह वो यह वो जम्मू कश्मीर है, जिसका दशकों से सबको इंतजार था।
Mar 07, 2024, 1:18 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी ने दी सौगात

प्रधानमंत्री मोदी ने 6400 करोड़ की 52 परियोजनाओं का शुभारंभ-लोकार्पण किया। पीएम मोदी कुछ देर में रैली को संबोधित करेंगे।
Mar 07, 2024, 12:59 PM IST

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, ''इस स्टेडियम की क्षमता 35,000 है और इसके अलावा यहां करीब 25,000 कुर्सियां ​​लगाई गई हैं। जिस तरह से घाटी के लोग पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां आए हैं, ये स्टेडियम पूरी तरह से भरा हुआ है। मैं उन लोगों से माफी मांगना चाहता हूं जिन्हें बैठने की जगह नहीं मिल पा रही है। अगर 2 लाख क्षमता का मैदान होता तो वह मैदान भी कश्मीर के लोगों से खचाखच भरा होता। यह कश्मीर के लोगों का पीएम मोदी के लिए प्यार है।"
Mar 07, 2024, 12:42 PM IST

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का संबोधन

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वादी आंतकवाद से मुक्त हुआ हैं कमजोर वर्गों को उनका अधिकार मिला है। युवाओं को मौका मिल रहा है।
Mar 07, 2024, 12:38 PM IST

बख्शी स्टेडियम पहुंचे PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम पहुंचे।
Mar 07, 2024, 12:25 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर पहुंच चुके हैं। पीएम थोड़ी देर में श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में 'विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले उन्होंने विभिन्न प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
Mar 07, 2024, 12:11 PM IST

बख्शी स्टेडियम में लोगों की उमड़ी भीड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग बख्शी स्टेडियम में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
Mar 07, 2024, 11:24 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू कश्मीर दौरे से उत्साहित लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में एकत्र हुए।
Mar 07, 2024, 11:04 AM IST

जौनपुर में भाजपा नेता की हत्या, मारी गोली

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में भाजपा नेता प्रमोद यादव की हत्या कर दी गई। अज्ञात बदमाशों ने उनको गोली मार दी।
Mar 07, 2024, 10:43 AM IST

अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने जारी किया समन

राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है और 16 मार्च तक ईडी के सामने पेश होने को कहा है।
Mar 07, 2024, 10:38 AM IST

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डिंग में लगी आग

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक आवासीय सोसायटी के दो फ्लैटों में आग लग गई। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं।
Mar 07, 2024, 9:31 AM IST

'बार-बार मोदी सरकार'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले घाटी में उत्साह देखने को मिल रहा गै। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 'बार-बार मोदी सरकार, बीजेपी जिंदाबाद, हर-हर मोदी, घर-घर मोदी' के नारे लगाए।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+