Breaking News Live: J-K में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई तीव्रता

Breaking News Live Updates: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को ऐलान किया रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेपो रेट फिलहाल 6.5 फीसदी पर स्थिर रहेगी। शक्तिकांत दास ने जानकारी दी कि 29 मार्च, 2024 तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645.6 बिलियन डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है।

Aaj ki Taja Khabar 05 April 2024  Breaking News  Live updates  RBI Monetary Policy Meeting    Repo Rate  RBI Governor Shaktikanta Das

तो वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी आज राजस्थान के चूरू दौरे पर रहे। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि हम सबको इस देश को आगे ले जाना है। उधर, देश में मौसम बदला हुआ है, पहाड़ों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी ने कहर बरपाया हुआ है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Apr 05, 2024, 11:01 PM IST

सुशील मोदी से मिले तेज प्रताप यादव

राजद नेता तेज प्रताप यादव ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कहा, "हमें सोशल मीडिया के जरिए उनके स्वास्थ्य की जानकारी मिली थी... वे पिता जी के पुराने साथी रहे हैं ऐसे में यह समाचार सुनकर मुझसे रहा नहीं गया तो मैं मिलने आ गया। हम भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कीमना करते हैं।
Apr 05, 2024, 8:58 PM IST

गाजीपुर जाएंगे अखिलेश

SP प्रमुख अखिलेश यादव 7 अप्रैल को मुख्तार अंसारी के परिजनों से मिलने गाजीपुर जाएंगे।
Apr 05, 2024, 6:39 PM IST

लेह जिले में धारा 144 लागू, किसी भी जुलूस, रैली या मार्च पर रोक: जिला मजिस्ट्रेट
Apr 05, 2024, 6:37 PM IST

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके

हिमाचल में आए भूकंप के 24 घंटे के अंदर जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनकी तीव्रता 3.8 मापी गई।
Apr 05, 2024, 6:35 PM IST

पटना:

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हमने पहले ही कहा है कि जनता दल यूनाइटेड(JDU) 2024 में खत्म हो जाएगा, कोई भविष्य नहीं है।"
Apr 05, 2024, 5:12 PM IST

बीजेपी नेता गौरव भाटिया का तंज

बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कांग्रेस के घोषणापत्र में कहा, "जिन वादों पर कांग्रेस ने बीजेपी का विरोध किया, जैसे धारा 370 को खत्म करना, यूसीसी, सीएए, तीन तलाक, इन सबका घोषणापत्र में कोई नहीं ज़िक्र नहीं है। जनता चाहती है कि कांग्रेस पार्टी का मतलब क्या है। यह जो महाठग कांग्रेस पार्टी है उसका डीएनए ही यही है।"
Apr 05, 2024, 4:54 PM IST

मीरा यादव का नामांकन हुआ रद्द

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और सपा को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश की खजुराहो सीट पर चुनाव लड़ रही सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त कर दिया गया है।
Apr 05, 2024, 4:04 PM IST

बिजली वितरण कंपनी में भीषण आग लगी

रायपुर के कोटा क्षेत्र में एक बिजली वितरण कंपनी में भीषण आग लग गई। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर मौजूद हैं। वहीं, आस पास के क्षेत्रों को खाली कराया गया है।
Apr 05, 2024, 3:08 PM IST

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा

कांग्रेस के घोषणापत्र पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "कांग्रेस घोषणापत्र में एक निर्वाचित राज्य सरकार को हटाने, तीन तलाक को बहाल करने, ओपीएस पर यू-टर्न लेने का वादा किया गया है। वादों को पूरा करने की कोई तारीख नहीं। सबसे बुरी बात यह है कि थाईलैंड और अमेरिका की तस्वीरों को भारत की तरह पेश किया गया है, क्या उन्होंने अपने घोषणापत्र का मसौदा तैयार करने के लिए एक विदेशी एजेंसी को काम पर रखा है?"
Apr 05, 2024, 2:34 PM IST

यूपी मदरसा एक्ट 2004 को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

यूपी मदरसा एक्ट 2004 को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले पर अंतरिम रोक लगाई है जिसमें इस एक्ट को असंवैधानिक करार दिया गया था।
Apr 05, 2024, 1:04 PM IST

चूरू में बोले पीएम मोदी

पीएम ने कहा, "मैं आपको बताना चाहता हूं कि हमने अब तक जो भी (विकास कार्य) किया है, वह सिर्फ एक ट्रेलर है। इन दिनों, जब हम खाना खाने के लिए बड़े होटलों में जाते हैं, तो वे पहले लाते हैं कुछ क्षुधावर्धक, तो मोदी ने अब तक जो किया है वह एक क्षुधावर्धक है। हमें देश को आगे ले जाना है।''
Apr 05, 2024, 1:00 PM IST

चूरू दौरे पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के चूरू दौरे पर हैं। यहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, "हमने ईमानदारी से काम किया। जब COVID जैसा बड़ा संकट आया, तो दुनिया सोचने लगी कि भारत बर्बाद हो जाएगा और यह दुनिया को भी बर्बाद कर देगा। लेकिन इस संकट में हम भारतीयों ने अपने देश को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया।"
Apr 05, 2024, 12:44 PM IST

महिलाओं को 1 लाख सालाना, 30 लाख नौकरियां

कांग्रेस के घोषणा पत्र में गरीब परिवार की महिलाओं को एक लाख रुपये सालाना, जाति जनगणना, एमएसपी को कानूनी दर्जा, मनरेगा मजदूरी 400 रुपए देने का वादा किया गया है।
Apr 05, 2024, 12:28 PM IST

कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र

कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में अगले 10 साल में जीडीपी दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।
Apr 05, 2024, 12:20 PM IST

एमएसपी को कानूनी गारंटी मिलेगी- कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र: कांग्रेस ने कहा कि वह स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार हर साल सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देगी।
Apr 05, 2024, 12:16 PM IST

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हमारा घोषणा पत्र देश के राजनीतिक इतिहास में 'न्याय के बयान' के रूप में याद किया जाएगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में कहा गया था भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पांच स्तंभों पर केंद्र था, यात्रा के दौरान: युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और हिसदारी न्याय की घोषणा की गई को लाभ मिलेगा।"
Apr 05, 2024, 12:09 PM IST

कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र आज यानी शुक्रवार, 5 अप्रैल को जारी कर दिया है। उनके घोषणापत्र का मेन फोकस 'पांच न्याय' या 'न्याय के पांच स्तंभ' पर है। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।
Apr 05, 2024, 11:22 AM IST

चुनाव आयोग ने आप नेता आतिशी को थमाया नोटिस

आप नेता आतिशी को चुनाव आयोग ने नोटिस दिया है और सोमवार तक भाजपा द्वारा दिए गए ऑफर के सबूत पेश करने को कहा है।
Apr 05, 2024, 10:53 AM IST

कंगना रनौत पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह बोलीं

मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, "हम उनका स्वागत करते हैं, वो भी हिमाचल प्रदेश की बेटी है। हिमाचल के लिए काम करना चाहती हैं इसलिए इस क्षेत्र में आई हैं। हम भी जल्द चुनाव मैदान में उतरेंगे। हमें विकास पर फोकस करना है। इस बार भी हम विकास के कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।
Apr 05, 2024, 10:48 AM IST

सायरा शाह हलीम ने कहा

सीपीआई (एम) नेता सायरा शाह हलीम ने कहा, "कोलकाता दक्षिण एक मिश्रित निर्वाचन क्षेत्र है, यहां कई युवा मतदाता हैं। यहां के लोग नौकरी, बेरोजगारी का समाधान और भ्रष्टाचार का अंत चाहते हैं। टीएमसी दूसरे नंबर पर है।" चुनावी बॉन्ड की बात आती है, यहां के लोग यहां भ्रष्ट उम्मीदवार नहीं चाहते।"
Apr 05, 2024, 10:43 AM IST

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, "29 मार्च, 2024 तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645.6 बिलियन डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है"
Apr 05, 2024, 10:17 AM IST

आरबीआई का ऐलान, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में भारतीय रिजर्व बैंक मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक चल रही है। जिसमें रेपो रेट को लेकर बड़ा ऐलान हुआ है। आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 6.5 फीसदी पर स्थिर रखा है।
Apr 05, 2024, 10:02 AM IST

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणापत्र

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणापत्र, 'पांच न्याय' पर होगा फोकस
Apr 05, 2024, 9:52 AM IST

सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया।
Apr 05, 2024, 8:15 AM IST

दूसरे चरण के लिए 175 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

यूपी में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 175 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
Apr 05, 2024, 8:14 AM IST

RBI आज करेगा ब्याज दरों का ऐलान

RBI आज करेगा ब्याज दरों का ऐलान, अभी इंटरेस्ट रेट 6.50% पर बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+