Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breaking News : PM मोदी 4-6 मार्च को तेलंगाना समेत इन 5 राज्यों के दौरे पर

Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री मोदी रविवार यानी की 3 मार्च को को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे।

Breaking News Live

तो वहीं दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में इस वक्तमौसम बिड़ा हुआ है, राजधानी समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर डटे किसान आज 'दिल्ली चलो' मार्च पर लेंगे फैसला ले सकते हैं।

पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें यहां इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Mar 03, 2024, 11:07 PM IST

PM मोदी 4-6 मार्च को इन 5 राज्यों के दौरे पर

PM मोदी 4-6 मार्च को तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे।
Mar 03, 2024, 8:26 PM IST

गाजियाबाद में PVC डोर बनाने वाली कंपनी में भीषण आग

गाजियाबाद के मोहन नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पीवीसी दरवाजा बनाने वाली कंपनी में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Mar 03, 2024, 7:49 PM IST

'RJD नौटंकियों की पार्टी', बिहार डिप्टी CM विजय

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आरजेडी नौटंकियों की पार्टी है। ये (आरजेडी)लोग नेता नहीं बल्कि अभिनेता हैं...बिहार की जनता स्वीकार नहीं करेगी उन्हें। बिहार को एक नेता की जरूरत है, कोई ऐसा व्यक्ति जो नेतृत्व कर सके...जिस तरह का बयान उन्होंने (तेजस्वी यादव) ने दिया है, वह उनके मन की हताशा को दर्शाता है।
Mar 03, 2024, 5:58 PM IST

'इंडिया गठबंधन और PDA का होगा सुपड़ा साफ', रविशंकर

एसपी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि दिन में सपने देखने पर कोई रोक नहीं है? उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से अखिलेश यादव को 2 सीटें भी नहीं मिलेंगी... यहां (बिहार) भारत गठबंधन है'' और वहां (उत्तर प्रदेश) पीडीए का सफाया हो जाएगा।
Mar 03, 2024, 4:34 PM IST

'देशभर में नफरत फैला रहे हैं मोदी', लालू ने PM को घेरा

पटना के गांधी मैदान में आरजेडी की 'जन विश्वास महारैली' में बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार ने बहुत सारे महान व्यक्तित्व दिए हैं। उसी गांधी मैदान में देश के नेताओं ने रैलियां की हैं और बैठकें। यहां से पूरे देश में एक संदेश गया। बिहार की राय में इतनी ताकत है कि बिहार जो फैसला करता है, देश की जनता उसका अनुकरण करती है। कल भी यही होने वाला है। लालू ने यह भी कहा कि देशभर में नफरत फैला रहे हैं मोदी।
Mar 03, 2024, 3:41 PM IST

पीएम ने बीजेपी को 2 हजार रुपये का चंदा दिया

पीएम मोदी ने डोनेशन फॉर नेशन बिल्डिंग मुहिम के तहत बीजेपी को चंदा दिया है। पीएम ने बीजेपी को 2 हजार रुपये का चंदा देकर सोशल मीडिया पर इसकी पर्ची भी शेयर की है।
Mar 03, 2024, 3:36 PM IST

मैं कौन होता हूं इस पर टिप्पणी करने वाला...

पवन सिंह के चुनाव लड़ने या न लड़ने का फैसला भाजपा और उनका है, मैं कौन होता हूं इस पर टिप्पणी करने वाला, टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से कहा।
Mar 03, 2024, 3:16 PM IST

शहबाज शरीफ बने पाक के नए PM

PML-N और PPP के संयुक्त उम्मीदवार शहबाज शरीफ बने पाक के नए PM, शपथग्रहण कल।
Mar 03, 2024, 2:04 PM IST

डॉ. हर्षवर्धन ने राजनीति को कहा अलविदा

BJP से टिकट कटने के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने राजनीति को कहा अलविदा।
Mar 03, 2024, 1:18 PM IST

आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा...

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।
Mar 03, 2024, 1:01 PM IST

दिल्ली की जनता AAP पार्टी से त्रस्त है

AAP पार्टी सिर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, दिल्ली की जनता AAP पार्टी से त्रस्त है- BJP नेता बांसुरी स्वराज
Mar 03, 2024, 12:54 PM IST

भाजपा के 7 उम्मीदवार भारी वोट के अंतर से जीतेंगे..

मैं प्रधानमंत्री मोदी,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और शीर्ष नेतृत्व का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे साउथ दिल्ली से भाजपा का लोकसभा का उम्मीदवार बनाया है- रामवीर सिंह बिधूड़ी
Mar 03, 2024, 12:48 PM IST

'पंजाब के 8,000 करोड़ रुपए केंद्र सरकार लेकर बैठी है'

पंजाब के 8,000 करोड़ रुपए केंद्र सरकार लेकर बैठी है, लुधियाना में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला।
Mar 03, 2024, 12:28 PM IST

'एक अपराधी, बलात्कारी को बचाया...'

'एक अपराधी, बलात्कारी को बचाया...' भाजपा सांसद दिलीप घोष ने संदेशखाली पर टीएमसी की आलोचना की
Mar 03, 2024, 11:57 AM IST

अभिनेता अमिताभ बच्चन पहुंचे जामनगर

अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह में शामिल होने के लिए जामनगर, गुजरात के लिए रवाना हुए।
Mar 03, 2024, 11:16 AM IST

'आज देश में पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है'

राहुल गांधी ने कहा था कि 'आज देश में पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है. पाकिस्तान के मुकाबले भारत में दोगुनी बेरोजगारी है।'
Mar 03, 2024, 10:17 AM IST

"लोगों के दिलों में पीएम मोदी हैं"

"लोगों के दिलों में पीएम मोदी हैं": लोकसभा चुनाव के लिए दोबारा नामांकित होने के बाद बीजेपी के मनोज तिवारी
Mar 03, 2024, 9:58 AM IST

'मुझे यहां अभी बहुत बड़ा काम करना है'

तीसरी बार मथुरा से टिकट मिलने पर हेमा मालिनी ने कहा कि 'मुझे यहां अभी बहुत बड़ा काम करना है, मैं पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एचएम अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहती हूं।'
Mar 03, 2024, 8:13 AM IST
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिले के रोहतांग क्षेत्र में ताजा बर्फबारी हुई

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू जिले के रोहतांग क्षेत्र में ताजा बर्फबारी हुई। देखें दिलकश तस्वीरें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+