Mann ki Baat LIVE: जब आप Fit होंगे, तो जीवन में Super Hit होंगे: PM मोदी
Mann ki Baat LIVE: इस वक्त की प्रमुख खबरें निम्नलिखित हैं..
- प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने आज अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के तहत देश के करोड़ों देशवासियों को संबोधित किया।
- 'मन की बात' हर महीने के अंतिम रविवार को दिन के 11 बजे प्रसारित होता है।
- 'मन की बात' कार्यक्रम का यह 123वां संस्करण था।
पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
सबकी निगाहें International Space Centre पर
इस समय सबकी निगाहें International Space Centre पर भी है, भारत ने एक नया इतिहास रचा है , मेरी कल Group Captain शुभांशु शुक्ला से बात भी हुई है | आपने भी शुभांशु से मेरी बातचीत को जरूर सुना होगा, अभी, शुभांशु को कुछ और दिन International Space Centre रहना है , हम इस Mission के बारे में और बातें करेंगे, लेकिन, ‘मन की बात’ के अगले Episode में। नमस्कार।
Operation Sindoor का हुआ जिक्र
पर्यावरण के लिए एक और सुंदर पहल देखने को मिली है, गुजरात के अहमदाबाद शहर में | यहाँ नगर निगम ने ‘Mission for Million Trees’ अभियान शुरू किया है, लक्ष्य है - लाखों पेड़ लगाना, इस अभियान की एक खास बात है ‘सिंदूर वन, यह वन Operation Sindoor के वीरों को समर्पित है, सिंदूर के पौधे उन बहादुरों की याद में लगाए जा रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए सब कुछ समर्पित कर दिया।
'गिरी सैनिटरी पैड्स' का जिक्र
Women Led Development का मंत्र भारत का नया भविष्य गढ़ने के लिए तैयार है, हमारी माताएं, बहनें, बेटियां आज सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए नई दिशा बना रही हैं , आप तेलंगाना के भद्राचलम की महिलाओं की सफलता के बारे में जानेंगे तो आपको भी अच्छा लगेगा, ये महिलाएं कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, रोज़ी रोटी के लिए दिन-भर मेहनत करती थीं | आज वही महिलाएं, millets, श्रीअन्न से biscuit बना रही हैं, 'भद्राद्री मिलेट मैजिक' नाम से ये बिस्किट हैदराबाद से लंदन तक जा रहे हैं। भद्राचलम की इन महिलाओं ने Self Help Group से जुड़कर ट्रेनिंग ली। इन महिलाओं ने एक और सराहनीय काम किया है। इन्होंने 'गिरी सैनिटरी पैड्स' बनाना शुरू किया , सिर्फ तीन महीने में 40,000 पैड्स तैयार किए और उन्हें स्कूलों और आसपास के ऑफिसों में पहुँचाया - वो भी बहुत ही सस्ती कीमत पर।
अहिंसा सिल्क का जिक्र
आप जिस क्षेत्र में जाएंगे, वहां की कुछ-न-कुछ खास और local चीज के बारे में आपको पता चलेगा, हम अक्सर ‘मन की बात’ में देश के ऐसे unique products के बारे में बात करते हैं, ऐसा ही एक product है मेघालय का एरी सिल्क (Eri Silk), इसे कुछ दिन पहले ही GI Tag मिला है | एरी सिल्क(Eri Silk) मेघालय के लिए एक धरोहर की तरह है। इस सिल्क की कई ऐसी खूबियां हैं, जो इसे बाकी fabric से अलग बनाती हैं । इसकी सबसे खास बात है इसे बनाने का तरीका, इस सिल्क को जो रेशम के कीड़े बनाते हैं, उसे हासिल करने के लिए कीड़ों को मारा नहीं जाता है, इसलिए इसे, अहिंसा सिल्क भी कहते हैं ।
'जब आप Fit होंगे, तो जीवन में और ज्यादा Super Hit होंगे'
साथियो, अगर हमें अपने सामर्थ्य का विस्तार करना है तो सबसे पहले हमें अपनी Fitness और Wellbeing पर ध्यान देना होगा, वैसे साथियो, Fitness के लिए, Obesity कम करने के लिए मेरा एक सुझाव आपको याद है ना ! खाने में 10% तेल कम करो, मोटापा घटाओ , जब आप Fit होंगे, तो जीवन में और ज्यादा Super Hit होंगे, हमारा भारत जिस तरह अपनी क्षेत्रीय, भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है उसी तरह, कला, शिल्प और कौशल की विविधता भी हमारे देश की एक बड़ी खूबी है।
पीएम मोदी ने किया इमरजेंसी का जिक्र
मेरे प्यारे देशवासियो, जन-भागीदारी की शक्ति से, बड़े-बड़े संकटों का मुकाबला किया जा सकता है , मैं आपको एक audio सुनाता हूX, इस audio में आपको उस संकट की भयावहता का अंदाजा लगेगा | वो संकट कितना बड़ा था, पहले वो सुनिए, समझिए, आखिर ये जो ज़ुल्म हुआ दो साल तक, जुल्म तो 5-7 साल से शुरू हो गया था, मगर वो शिखर पर पहुंच गया है दो साल में, जब emergency लोगों पर थोप दी और अमानुषीय बर्ताव लोगों के साथ किया गया, लोगों के स्वतंत्रता के हक छीन लिए गए, अखबारों को कोई स्वतंत्रता न रही, यायालय बिल्कुल निर्बल बना दिए गए और जिस ढंग से एक लाख से ज्यादा लोगों को jail में बंद कर दिये, और फिर अपने मनमानी राज की ओर से होती रही. सकी मिसाल दुनिया के इतिहास में भी मिलना मुश्किल है।
social security योजना का लाभ
आज भारत में ज्यादातर आबादी किसी-ना-किसी social Protection benefit का फायदा उठा रही है और अभी हाल ही में International Labour Organization , ILO की बड़ी अहम Report आई है , इस Report में कहा गया है कि भारत की 64% (sixty four percent) से ज्यादा आबादी को अब कोई-ना-कोई Social Protection Benefit जरूर मिल रहा है |, सामाजिक सुरक्षा - ये दुनिया की सबसे बड़ी coverage में से एक है ,आज देश के लगभग 95 करोड़ (ninety-five crore) लोग किसी-न-किसी social security योजना का लाभ पा रहे हैं, जबकि, 2015 तक 25 करोड़ से भी कम लोगों तक सरकारी योजनाएं पहुंच पाती थी। भारत में स्वास्थ्य से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक, हर क्षेत्र में देश saturation की भावना से आगे बढ़ रहा है | ये सामाजिक न्याय की भी उत्तम तस्वीर है, इन सफलताओं ने एक विश्वास जगाया है, कि आने वाला समय और बेहतर होगा, हर कदम पर भारत और भी सशक्त होगा।
WHO ने भारत को Trachoma free घोषित कर दिया
मेरे प्यारे देशवासियो, अब मैं आपको देश की दो ऐसी उपलब्धियों के बारे में बताना चाहता हूँ, जो आपको गर्व से भर देंगी | इन उपलब्धियों की चर्चा वैश्विक संस्थाएं कर रही हैं | WHO यानी ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ और ILO यानी International Labour Organization ने देश की इन उपलब्धियों की भरपूर सराहना की है | पहली उपलब्धि तो हमारे स्वास्थ्य से जुड़ी है | आप में से बहुत से लोगों ने आँखों की एक बीमारी के बारे में सुना होगा – Trachoma, ये बीमारी Bacteria से फैलती है, एक समय था जब ये बीमारी देश के कई हिस्सों में आम थी | ध्यान नहीं दिया जाए, तो इस बीमारी से धीरे-धीरे आँखों की रोशनी तक चली जाती थी | हमने संकल्प लिया कि Trachoma को जड़ से खत्म करेंगे। और मुझे आपको ये बताते हुए बहुत खुशी है कि – ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ यानी WHO ने भारत को Trachoma free घोषित कर दिया है।
In the 123rd Episode of Mann Ki Baat, Prime Minister Narendra Modi says, "WHO has declared Indian Trachoma-free country... This is the success of our health workers... 'Jal Jeevan' Mission has contributed to this..." pic.twitter.com/sqkmPHr4sP
— ANI (@ANI) June 29, 2025
कैलाश मानसरोवर यात्रा का फिर से शुभारंभ
साथियो, लंबे समय के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा का फिर से शुभारंभ हुआ है , कैलाश मानसरोवर यानी भगवान शिव का धाम | हिन्दू, बौद्ध, जैन, हर परंपरा में कैलाश को श्रद्धा और भक्ति का केंद्र माना गया है | साथियो, 3 जुलाई से पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है और सावन का पवित्र महीना भी कुछ ही दिन दूर है। अभी कुछ दिन पहले हमने भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा भी देखी है | ओडिशा हो, गुजरात हो, या देश का कोई और कोना, लाखों श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं। उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम, ये यात्राएं ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के भाव का प्रतिबिंब है, जब हम श्रद्धा भाव से, पूरे समर्पण से और पूरे अनुशासन से अपनी धार्मिक यात्रा सम्पन्न करते हैं तो उसका फल भी मिलता है, मैं यात्राओं पर जा रहे सभी सौभाग्यशाली श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनाएँ देता हूं, जो लोग सेवा भावना से इन यात्राओं को सफल और सुरक्षित बनाने में जुटे हैं, उन्हें भी साधुवाद देता हूं।
चलो, बुलावा आया है...
मेरे प्यारे देशवासियो, जब कोई तीर्थयात्रा पर निकलता है, तो एक ही भाव सबसे पहले मन में आता है, “चलो, बुलावा आया है”, यही भाव हमारे धार्मिक यात्राओं की आत्मा है, जब कोई भी यात्रा होती है तो जितने लोग यात्रा पर जाते हैं उससे ज्यादा लोग तीर्थयात्रियों की सेवा के काम में जुटते हैं | जगह-जगह भंडारे और लंगर लगते हैं, लोग सड़कों के किनारे प्याऊ लगवाते हैं | सेवा-भाव से ही Medical Camp और सुविधाओं की व्यवस्था की जाती है | कितने ही लोग अपने खर्च से तीर्थयात्रियों के लिए धर्मशालाओं की, और, रहने की व्यवस्था करते हैं।
Yoga for One Earth, One Health
जम्मू-कश्मीर में चिनाब ब्रिज, जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है, वहां भी लोगों ने योग किया | गुजरात के लोगों ने भी एक नया इतिहास रचा | वडनगर में 2121 (इक्कीस सौ इक्कीस) लोगों ने एक साथ भुजंगासन किया और नया रिकॉर्ड बना दिया। न्यूयॉर्क, लंदन, टोक्यो, पेरिस, दुनिया के हर बड़े शहर से योग की तस्वीरें आई और हर तस्वीर में एक बात खास रही, शांति, स्थिरता और संतुलन। इस बार की theme भी बहुत विशेष थी, ‘Yoga for One Earth, One Health, यानि, ‘एक पृथ्वी - एक स्वास्थ्य’, ये सिर्फ एक नारा नहीं है, ये एक दिशा है जो हमें ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का अहसास कराती है, मुझे विश्वास है, इस बार के योग दिवस की भव्यता ज्यादा से ज्यादा लोगों को योग को अपनाने के लिए जरूर प्रेरित करेगी।
तीन लाख लोगों ने एक साथ योग किया
विशाखापत्तनम के समुद्र तट पर तीन लाख लोगों ने एक साथ योग किया, विशाखापत्तनम से ही एक और अद्भुत दृश्य सामने आया, दो हजार से ज्यादा आदिवासी छात्रों ने 108 मिनट तक 108 सूर्य नमस्कार किए, सोचिए, कितना अनुशासन, कितना समर्पण रहा होगा, हमारे नौसेना के जहाजों पर भी योग की भव्य झलक दिखी, तेलंगाना में तीन हजार दिव्यांग साथियों ने एक साथ योग शिविर में भाग लिया, उन्होंने दिखाया कि योग किस तरह सशक्तिकरण का माध्यम भी है दिल्ली के लोगों ने योग को स्वच्छ यमुना के संकल्प से जोड़ा और यमुना तट पर जाकर योग किया।
आप सभी ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ की स्मृतियों से भरे होंगे
मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार , ‘मन की बात’ में आप सबका स्वागत है, अभिनंदन है , आप सब इस समय योग की ऊर्जा और ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ की स्मृतियों से भरे होंगे, इस बार भी 21 जून को देश-दुनिया के करोड़ों लोगों ने ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ में हिस्सा लिया। आपको याद है, 10 साल पहले इसका प्रारंभ हुआ , अब 10 साल में ये सिलसिला हर साल पहले से भी ज्यादा भव्य बनता जा रहा है, ये इस बात का भी संकेत है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने दैनिक जीवन में योग को अपना रहे हैं , हमने इस बार ‘योग दिवस’ की कितनी ही आकर्षक तस्वीरें देखी हैं।
#MannKiBaat has begun. Tune in! https://t.co/bEmnUk62FY
— PMO India (@PMOIndia) June 29, 2025
Jagannath Rath Yatra में मची भगदड़, 3 की मौत, कई घायल
Jagannath Rath Yatra 2025: प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा में मची भगदड़, 3 की मौत, कई घायल
रथ यात्रा के दौरान गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़, 3 की मौत
पुरी में रथ यात्रा के दौरान गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़, 3 की मौत कई घायल। घायलों को अस्पतला पहुंचाया गया है।
#WATCH | Odisha: A stampede has been reported during the Rath Yatra in Puri. Further details are awaited.
(Visuals from outside the post-mortem centre in Puri) pic.twitter.com/4mOTnE6QTe
— ANI (@ANI) June 29, 2025













Click it and Unblock the Notifications