Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: हरियाणा सीएम ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी, चंडीगढ़ पुलिस और CISF अलर्ट

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 30 मई को काराकाट में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां पर 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया तो वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Aaj Ka Taaja Samachar

LIVE Feed
May 30, 2025, 4:53 PM IST

बीजेपी ने एक बार फिर बोला राहुल गांधी पर हमला, " कांग्रेस पाकिस्तान के नैरेटिव को बढ़ावा देने में माहिर"

भाजपा ने एक बार फिर राहुल गांधी पर एक तीखा हमला बोला है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए राहुल गांधी को 'गंभीर मुद्दों पर गैर-जिम्मेदार नेता' करार दिया और उन पर पाकिस्तान के नैरेटिव को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। प्रदीप भंडारी ने कहा, "राहुल गांधी एक बार फिर देश और दुनिया के सामने बेनकाब हो गए हैं। जब देश पर 26/11 का आतंकी हमला हुआ था और उनकी सरकार सत्ता में थी, उस समय राहुल गांधी पार्टी कर रहे थे। यह स्पष्ट करता है कि राहुल गांधी कितने लापरवाह नेता हैं। उनकी ‘बालक बुद्धि’ अब भी जारी है।"
May 30, 2025, 4:26 PM IST

हरियाणा सीएम ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी, चंडीगढ़ पुलिस और CISF अलर्ट पर

चंडीगढ़ में उस समय हड़कंप मच गया जब हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी एक अज्ञात कॉल के जरिए चंडीगढ़ पुलिस को दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और मुख्यमंत्री निवास सहित आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया। धमकी भरे कॉल की जानकारी मिलते ही हरियाणा पुलिस, सीआईडी और सीआईएसएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया। पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है, खासतौर पर मुख्यमंत्री आवास और अन्य संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
May 30, 2025, 4:11 PM IST

दुश्मन कहीं भी हो, होंक दिया जाएगा- PM मोदी

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और मेक इन इंडिया की ताकत भी देखी है। हमारे भारतीय हथियारों ने और ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है। जहां टारगेट तय किया, वहां धमाके किए। पाकिस्तान का State और Non State एक्टर का खेल अब चलने वाला नहीं है। अगर मैं सीधे-सीधे कानपुरिया में कहूं कि दुश्मन कहीं भी हो, होंक दिया जाएगा। मैं फिर कहना चाहता हूं कि OperationSindoor के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था, वो किसी धोखे में न रहे। OperationSindoor अभी खत्म नहीं हुआ है।
May 30, 2025, 3:33 PM IST

पीएम मोदी ने कानपुर को दी बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कानपुर मेट्रो के नए कॉरिडोर (चुनिगंज से नया गंज) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ₹47,600 करोड़ की लागत वाली 15 प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी भी मौजूद रहे।
May 30, 2025, 3:14 PM IST

पहलगाम में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मिले पीएम मोदी

कानपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने परिजनों को सांत्वना दी और शहीद के बलिदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य बताया।
May 30, 2025, 3:10 PM IST

आईएनएस विक्रांत पर चढ़े रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय नौसेना के स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर **आईएनएस विक्रांत** पर पहुंचे और जहाज़ पर तैनात जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नौसेना की तैयारियों और क्षमताओं का जायज़ा भी लिया।
May 30, 2025, 2:51 PM IST

पाकिस्तान में फिर कांपी धरती, भूकंप के झटकों से दहशत में लोग

पाकिस्तान में एक बार फिर भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। इस बार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई है। गौरतलब है कि, इससे पहले भी पाकिस्तान में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
https://hindi.oneindia.com/news/india/earthquake-strikes-pakistan-again-intensity-4-2-on-richter-scale-news-in-hindi-1306285.html
May 30, 2025, 2:22 PM IST

JK: गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मिले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने पुंछ में पाकिस्तान की ओर से हुई सीमा पार गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने गोलाबारी की चपेट में आए गुरुद्वारा सिंह साहिब का भी दौरा किया और वहां मत्था टेककर सरबत के भले की कामना की।
May 30, 2025, 2:06 PM IST

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मिले पीएम मोदी

पटना एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, 'उनकी क्रिकेट प्रतिभा की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है! भविष्य की योजनाओं के लिए उन्हें मेरी ढेरों शुभकामनाएं।'
May 30, 2025, 1:44 PM IST

तीनों दोषियों को आजीवन कारावास

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोटद्वार की एडीजे कोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 201 (साक्ष्य नष्ट करना), 120 बी (षडयंत्र), 354 ए और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
May 30, 2025, 1:43 PM IST

'ममता बनर्जी अपराधियों को बचा रही हैं'

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार दो-तीन कार्यकाल से सत्ता में है और इस पूरी अवधि के दौरान देश में हिंसा की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। हाल ही में, नए वक्फ बोर्ड कानूनों के जवाब में, हमने व्यापक विरोध प्रदर्शन, हिंदुओं और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार देखे। यह पहली बार नहीं है जब ऐसा कुछ हुआ है। हमने देखा है कि कैसे पार्टी के सदस्य एक डॉक्टर की हत्या में शामिल थे, और फिर भी सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। सत्ता में बने रहने के लिए ममता बनर्जी अपराधियों को बचा रही हैं और अपनी पार्टी में हत्यारों को बनाए रख रही हैं। इन सभी ने पश्चिम बंगाल में हिंसा के माहौल को लगातार बनाए रखने में योगदान दिया है: संजय निरूपम
May 30, 2025, 1:12 PM IST

अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषी कौन हैं?

कौन हैं पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता, जो हैं अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषी, जानिए इनसाइड स्टोरी
May 30, 2025, 1:11 PM IST

अंकिता मर्डर केस: सजा कि अवधि दोपहर मे घोषित की जाएगी

माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटद्वार महोदय द्वारा 1 अभियुक्त पुलकित आर्य को धारा 302 / 201 / 354 ए आईपीसी व धारा 3(1)d आईटीपीए एक्ट में दोषसिद्ध, 2 अभियुक्त सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता को धारा 302 / 201 आईपीसी व3(1)d आईटीपीए एक्ट में दोषसिद्ध किया है, सजा कि अवधि दोपहर मे घोषित की जाएगी।
May 30, 2025, 12:22 PM IST

भारत अब सहन नहीं करता, जवाब देता है: राजनाथ सिंह

'भारत अब सहन नहीं करता, जवाब देता है', राजनाथ सिंह ने INS विक्रांत पर कहा
May 30, 2025, 12:20 PM IST

'सेना ने आतंक के ठिकानों को खंडहर में बदला'

‘सेना ने आतंक के ठिकानों को खंडहर में बदला’, काराकाट रैली में बोले PM मोदी
May 30, 2025, 11:39 AM IST

अंकिता भंडारी केस में फैसला आया, तीनों आरोपी दोषी करार

अंकिता भंडारी केस में फैसला आया, तीनों आरोपी दोषी करार, सजा थोड़ी देर में।
May 30, 2025, 11:28 AM IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को काराकाट में सम्मानित किया गया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बिहार के काराकाट में मधुबनी कला से चित्रित शॉल और चांदी का सिक्का देकर सम्मानित किया गया।
May 30, 2025, 10:21 AM IST

SEBI ने एक्‍टर अरशद वारसी समेत 59 लोगों पर लगाया बैन

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड (एसबीएल) से जुड़ी एक शेयर हेरफेर योजना का खुलासा किया है, जिसमें आरोप है कि इस योजना को समन्वित करने के लिए व्हाट्सएप संदेशों का इस्तेमाल किया गया था। बोर्ड ने अभिनेता अरशद वारसी सहित कई व्यक्तियों के खिलाफ उनकी कथित संलिप्तता के लिए निर्णायक कार्रवाई की है।
May 30, 2025, 10:14 AM IST

मुक्तसर साहिब में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 4 की मौत, 25 घायल

श्री मुक्तसर साहिब में कल देर रात एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है। अब तक चार की मौत हो गई है।
May 30, 2025, 9:38 AM IST

1 जून से बदल जाएंगे ये 5 नियम, सीधा डालेंगे आपकी जेब पर असर

New Rule from 1st June 2025: 'ATM से लेकर LPG तक', 1 जून से बदल जाएंगे ये 5 नियम
May 30, 2025, 9:38 AM IST

'भारत की सहनशीलता खत्म', थरूर ने पाकिस्तान-चीन को दिया संदेश

'भारत की सहनशीलता खत्म हो चुकी है', कोलंबिया से शशि थरूर ने पाकिस्तान-चीन को चेताया, पढ़ें बड़ी बातें
May 30, 2025, 9:37 AM IST

पीएम मोदी का आज कानपुर दौरा

पीएम मोदी का आज कानपुर दौरा, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिवार से कर सकते हैं मुलाकात
May 30, 2025, 9:37 AM IST

अंकिता भंडारी मर्डर केस का फैसला आज

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में आज कोटद्वार कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई गै।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+