Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

New Rule from 1st June 2025: 'ATM से लेकर LPG तक', आज से बदल गए ये 5 नियम

New Rule from 1st June 2025: हर महीने की पहली तारीख सैलरी के साथ-साथ बहुत सारे बदलाव भी लेकर आती है और कभी-कभी इन बदलावों के बारे में पता नहीं होने की वजह से इंसान को लेने के देने पड़ जाते हैं इसलिए यहां हम आपको बता रहे हैं उन बदलावों के बारे में जो कि आज यानी कि 1 जून से लागू हुए हैं और इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है।

आइए विस्तार से जानते हैं उन 5 बड़े नियमों के बारे में जो कि आज से हुए हैं

New Rule from 1st June 2025

LPG के दाम (New Rule from 1st June 2025)

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इंडियन ऑयल ने आज भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम में कटौती की है। उसने शनिवार रात ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 24 रु की कटौती का ऐलान किया था, नई कीमतें आज से लागी हुई है।

मई महीने में भी सस्ता हुआ था सिलेंडर

बता दें कि 1 मई को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 17 रु की कटौती की थी, हालांकि घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था और आज भी इनमें कोई चेंज नहीं हुआ है।

आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की तारीख (New Rule from 1st June 2025)

आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की अवधि 14 जून तक कर दी गई है, आज से ये प्रोसेस शुरू हो जाएगा, अगर आप 14 दिन के अंदर ये काम नहीं करा पाए तो बाद में आप 50 रू प्रति अपडेट के साथ पेमेंट करना होगा।

एटीएम से पैसे निकालने की सीमा शुल्क (New Rule from 1st June 2025)

अब एक महीने में 3 फ्री ट्रांजैक्शन के बाद हर बार ₹25 तक का शुल्क देना पड़ सकता है। कुछ बैंकों ने प्रति दिन निकासी की सीमा भी घटाई है। गैर-होम ब्रांच एटीएम से निकासी पर अतिरिक्त चार्ज लग सकता है।

EPFO का नया वर्जन होगा लॉन्च (New Rule from 1st June 2025)

कर्मचारी भविष्य निधि आयोग यानी EPFO ऐप का नया वर्जन EPFO 3 इसी महीने लॉन्च हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इससे सीधे 9 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा , उन्हें प्रोविडेंट फंड का पैसा सीधे ATM से मिलेगा।

टैक्स और GST फाइलिंग की समयसीमा

जून माह के लिए GST रिटर्न फाइलिंग और TDS से संबंधित डेडलाइंस में बदलाव हो सकता है। इसके लिए भी आप संबंधित पोर्टल को चेक कर रहते रहें।

नए ड्राइविंग लाइसेंस नियम लागू (New Rule from 1st June 2025)

आज से नए ड्राइविंग लाइसेंस नियम लागू हो जाएंगे, जो इन्हें नहीं मानेगा उसे तगड़ा जुर्माना भरना पड़ेगा। नए नियम में गाड़ी की स्पीड से लेकर हेलमेट से जुड़े रूल्स शामिल हैं।

बैंक हॉलिडे लिस्ट में बदलाव

जून महीने में अलग-अलग राज्यों में कई बैंक छुट्टियां होंगी। आज रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे। वैसे जून 2025 में बैंकों की कुल 13 छुट्टियां होंगी। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वो बैंक से संबंधित काम समय रहते निपटा लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+