Aaj ki Taza Khabar: कड़ाके की ठंड से लेकर पेट्रोल-डीजल के भाव तक, एक क्लिक में पढ़ें हर बड़ी खबर
Aaj ke Taaja Samachar in Hindi: देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें, अब आपको यहां एक ही क्लिक में ही पढ़ने को मिल जाएगी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज से लेकर, मौसम अपडेट, पेट्रोल और डीजल की कीमत, गोल्ड प्राइस, हर अपडेट आप यहां पढ़ सकते हैं।

हाइलाइट्स
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या के दौरे पर
- इजराइल हमास जंग का आज 85वां दिन: गाजा में हवाई बमबारी जारी
- पेट्रोल और डीजल के दामों में फिलहाल कोई उतार-चढ़ाव नहीं
- उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कोहरे की चपेट में दिल्ली-NCR
1. India Latest News Top Headlines Today: दिनभर आज इन खबरों पर रहेगी नजर
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को सुबह 10.45 बजे विशेष विमान से अयोध्या पहुंचेंगे। पीएम मोदी अयोध्या को आज स्टेशन, एयरपोर्ट, वंदेभारत ट्रेन समेत करोड़ों की सौगात देंगे।
- पीएम मोदी आज अयोध्या में 15,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
- राजस्थान कैबिनेट का आज विस्तार होगा। दोपहर 3:30 बजे के करीब मंत्रिमंडल का नया स्वरूप सामने आ जाएगा। राज्यपाल शपथ दिलाएंगे।
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत आज कोलकाता जाएंगे। वहां वह दो दिनों के प्रवास पर रहेंगे।
- महाराष्ट्र में आज 129 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल भारत में 4000 कोरोना के एक्टिव केस हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से कोरोना की वजह से औसतन 3 से 5 लोगों की मौत हो रही है।
2. World news today: अंतर्राष्ट्रीय समाचार
- इजराइल हमास जंग 85वां दिन: गाजा में हवाई बमबारी जारी है।
- कनाडा स्थित बब्बर खालसा के लखबीर सिंह लांडा को गृह मंत्रालय ने आतंकवादी घोषित किया है।
- अमेरिका में जो बाइडेन की सरकार ने इजराइल को सैन्य उपकरण बिक्री को मंजूरी दी है।
- यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यूक्रेन पर रूस के हालिया बड़े हवाई हमले का जवाब देने का आह्वान किया है।
3. Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल--डीजल के दाम
भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर
भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
4. Gold Price: भारत में सोने के भाव
24 कैरट सोना :- ₹ 63,250 (10 ग्राम)
22 कैरट सोना :- ₹ 57,930
(10 ग्राम) चांदी के दाम (1000 ग्राम) ₹73,400 प्रति किलोग्राम
5. Weather Update: कैसा रहेगा आज का मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 31 दिसंबर की सुबह तक और कुछ क्षेत्रों में अगले 3 दिनों तक घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति दिखाई देगी।












Click it and Unblock the Notifications