Aaj ki Taza Khabar: मौसम के हाल से लेकर बजट 2024 की बातें, जानिए सबकुछ यहां
Aaj ke Taaja Samachar in Hindi: देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें, अब आपको यहां एक ही क्लिक में ही पढ़ने को मिल जाएगी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज से लेकर, मौसम अपडेट, पेट्रोल और डीजल की कीमत, गोल्ड प्राइस, हर अपडेट आप यहां पढ़ सकते हैं।

1. India Latest News Top Headlines Today: दिनभर आज इन खबरों पर रहेगी नजर
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी मोदी सरकार के कार्यकाल का दूसरा अंतरिम बजट
- गुजरात के कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 रही तीव्रता
- हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आदिवासी संघों ने आज झारखंड बंद बुलाया
- LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, कमर्शियल सिलेंडर का दाम 14 रु बढ़ा।
2. World news today
- अमेरिकी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 'तबाही' मचाने की तैयारी कर रहे हैं चीनी हैकर- FBI चीफ
- पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले चुनाव से पहले देश भर में हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। बुधवार शाम अफगान सीमा से लगे आदिवासी जिले खैबर-पख्तूनख्वा में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के एक प्रत्याशी की हत्या कर दी गई।
3. Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल--डीजल के दाम
भारत में ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर
भारत में ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
4. Gold Price: भारत में सोने के भाव
- 24 कैरट सोना :- ₹ 68,735..00 (10 ग्राम)
- 22 कैरट सोना :- ₹ ₹ 58,450 (10 ग्राम)
- चांदी के दाम (1000 ग्राम) ₹79,200 प्रति किलोग्राम
5. Weather Update: कैसा रहेगा आज का मौसम?
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में बारिश होने से सर्दी बढ़ गई है।
6. खेल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिनर जैक लीच (Jack Leach) घुटने की चोट के कारण विशाखापत्तनम टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications