Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Heatwave in India: गर्मी के प्रकोप के लिए हो जाइए तैयार, अगले 4 दिनों में इन राज्यों में चलेगी लू

Weather update Today: भारत के पूर्वी राज्यों में गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

Weather update Today

Weather update Today: भारत के कई हिस्सों में अब गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अगले चार दिनों में लू (हीटवेव) की स्थिति देखने को मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान (IMD) ने कहा है कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बिहार में लू चलेगी।

भारत मौसम विज्ञान (IMD) ने कहा, "14 से 18 अप्रैल के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग इलाकों में लू चलेगी। 14 से 16 अप्रैल के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में हीटवेव की स्थिति है। 14 से 15 अप्रैल के दौरान ओडिशा में और 15 से 18 अप्रैल के दौरान बिहार में लू चलने की संभावना है।''

40-42 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तापमान

मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों और उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। गंगीय पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, जम्मू संभाग, पंजाब और उत्तर भारत में तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहेगा।

आईएमडी के मुताबिक अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल और माहे, जम्मू संभाग, पंजाब और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

देश के बाकी हिस्सों में कैसा रहेगा तापमान?

वहीं देश के बाकी हिस्सों के अधिकांश जगहों में सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहने की संभावना है। इस बीच, एक चक्रवाती परिसंचरण निचले स्तरों में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है। निचले स्तरों में उत्तरी छत्तीसगढ़ से केरल तक एक ट्रफ/वायु दिख रही है।

3 दिनों में इन इलाकों में होगी बारिश?

आईएमडी के मुताबिक पश्चिम, उत्तर पश्चिम और दक्षिण भारत में बारिश की संभावना है। मौसम एजेंसी ने कहा, "अगले 3 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में आंधी-बिजली के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 14 अप्रैल को कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।"

ये भी पढ़ें- PAK vs NZ 2nd T20: दूसरे टी20 में जानें कैसी होगी न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और मौसम

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+