Taja Samachar LIVE: Alaska में Putin और Trump की बीच हुई बैठक पर भारतीय विदेश मंत्रालय का आया बयान

Aaj Ka taja samachar LIVE: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज शनिवार 16 अगस्त 2025 का दिन है। देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, समेत देश के कई बड़ों शहरों में मूसलाधार बारिश की वजह से अलर्ट जारी किया गया है। अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच बैठक खत्म हुई लेकिन यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने पर कोई समझौता नहीं हुआ।

Aaj Ka taja samachar LIVE

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहिए वनइंडिया हिंदी के इस ब्लॉग पर...!

LIVE Feed
Aug 16, 2025, 6:00 PM IST

दही हांडी उत्सव में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

मुंबई: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कृष्ण जन्माष्टमी 2025 के अवसर पर दही हांडी उत्सव में शामिल हुए।
Aug 16, 2025, 6:00 PM IST

जन्माष्टमी पर कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भारी भीड़

मथुरा, उत्तर प्रदेश: कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए।
Aug 16, 2025, 5:59 PM IST

दिल्ली के कई हिस्सों में तेज़ बारिश हुई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में तेज़ बारिश हुई।
Aug 16, 2025, 5:59 PM IST

उत्तराखंड आपदा: हेलीकॉप्टर से हर्षिल भेजी जा रहीं जरूरी वस्तुएं

उत्तराखंड | आपदा प्रभावित क्षेत्रों में, मातली और चिन्यालीसौड़ से हेलीकॉप्टर द्वारा खाद्यान्न और दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं लगातार हर्षिल पहुंचाई जा रही हैं। सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना है...जिले में, मातली हेलीपैड और चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी से वायुसेना के चिनूक, MI 17 और ALH हेलीकॉप्टरों द्वारा हर्षिल धराली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तुएं लगातार भेजी जा रही हैं: सूचना विभाग
Aug 16, 2025, 5:08 PM IST

Alaska में Putin और Trump की बीच हुई बैठक पर भारतीय विदेश मंत्रालय का आया बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में हुई ऐतिहासिक मुलाकात पर पूरी दुनिया की नज़रें टिकी रहीं। अब इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी बयान दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "भारत अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच समिट बैठक का स्वागत करता है। शांति की दिशा में उनका नेतृत्व अत्यंत सराहनीय है। भारत समिट में हुई प्रगति की सराहना करता है। आगे का रास्ता केवल बातचीत और कूटनीति से ही निकल सकता है। दुनिया यूक्रेन में संघर्ष का शीघ्र अंत देखना चाहती है।"
Aug 16, 2025, 4:05 PM IST

दही हांडी उत्सव में शामिल हुए अभिनेता सुनील शेट्टी

ठाणे, महाराष्ट्र: अभिनेता सुनील शेट्टी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी उत्सव में शामिल हुए।
Aug 16, 2025, 4:05 PM IST

अहमदाबाद: भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव

अहमदाबाद, गुजरात: अहमदाबाद में भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव देखने को मिला।
Aug 16, 2025, 3:48 PM IST

हम भाजपा को बुरी तरह हरा देंगे- प्रशांत किशोर

पटना, बिहार: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "हम केवल एक समीकरण में विश्वास करते हैं और वह है विचारधारा आधारित समीकरण... इस देश में आधे से ज़्यादा हिंदू विचारधारा के आधार पर भाजपा के साथ नहीं हैं। जन सुराज का फॉर्मूला MY फॉर्मूला नहीं है, जन सुराज का फॉर्मूला यह है कि सभी हिंदू जो विचारधारा के आधार पर गांधी, जयप्रकाश, बाबा साहेब अंबेडकर, लोहिया को मानते हैं, उन्हें मुसलमानों के साथ एक सामाजिक-राजनीतिक गठबंधन बनाना चाहिए, अगर ऐसा हुआ तो हम भाजपा को बुरी तरह हरा देंगे।"
Aug 16, 2025, 3:24 PM IST

कल राहुल गांधी सासाराम से पटना तक की यात्रा करेंगे-भूपेश बघेल

रायपुर: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "कल राहुल गांधी सासाराम से पटना तक 1300 किलोमीटर की मतदाता अधिकार यात्रा निकालेंगे। मैं भी उनके साथ जा रहा हूं... भाजपा फर्जी तरीके से वोट चुरा रही है, जो नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। राहुल गांधी इसके खिलाफ जनजागरण अभियान चला रहे हैं। कल से इसके खिलाफ एक नई क्रांति शुरू होगी।"
Aug 16, 2025, 2:51 PM IST

शिबू सोरेन के श्राद्ध में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नेमरा, रामगढ़: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM नेता शिबू सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।
Aug 16, 2025, 2:49 PM IST

राजस्थान CM ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
Aug 16, 2025, 2:48 PM IST

किश्तवाड़ में 55 लोगों की मौत की पुष्टि-CM

किश्तवाड़: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चशोती इलाके में बादल फटने की घटना पर कहा, "स्थिति ख़राब है, हमने कई अनमोल जानें गंवाई हैं, कई लोग लापता हैं। लगभग 55 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, 100 से ज़्यादा घायल हैं। 70-80 लोग अभी भी लापता हैं, यह आंकड़ा बदलता रहेगा... हमारी कोशिश है कि ज़्यादा से ज़्यादा राहत-बचाव कार्य किया जाए। कुछ लोगों के घर, कुछ लोगों के ढांचे नष्ट हो गए हैं... मैं लोगों से कहना चाहूंगा कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार लोगों के साथ है और हम उनकी यथासंभव मदद करेंगे।"
Aug 16, 2025, 2:17 PM IST

कोलकाता में आज 'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर रिलीज़ के दौरान हंगामा

पश्चिम बंगाल: कोलकाता में आज 'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर रिलीज़ के दौरान हंगामा मच गया। अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने आरोप लगाया कि ट्रेलर लॉन्च की अनुमति नहीं दी गई। अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने कहा, "मुझे अपनी फिल्म को रोके जाने का तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया। क्या इस राज्य में अभिव्यक्ति की आज़ादी है? फिल्म निर्माता और अभिनेता होने के नाते, हम अपनी बनाई फ़िल्में प्रदर्शित नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें किस बात का ख़तरा महसूस हो रहा है? ऐसा तो कश्मीर में भी नहीं हुआ। क्या हम यह मान सकते हैं कि कश्मीर के हालात बंगाल से बेहतर हैं? देखिए आज बंगाल में क्या हो रहा है। इसीलिए 'द बंगाल फाइल्स' जैसी फ़िल्में महत्वपूर्ण हैं। मैं चाहती हूं कि भारत का हर व्यक्ति बंगाल की सच्चाई जानने के लिए यह फ़िल्म देखे। कलाकारों को सम्मान देना राज्य की ज़िम्मेदारी है..."
Aug 16, 2025, 2:16 PM IST

श्रीनगर: कृष्ण जन्माष्टमी पर लाल चौक क्षेत्र में शोभा यात्रा निकाली गई

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लाल चौक क्षेत्र में शोभा यात्रा निकाली गई।
Aug 16, 2025, 2:15 PM IST

NDA संसदीय दल की बैठक 19 अगस्त को

दिल्ली: NDA संसदीय दल की बैठक 19 अगस्त को संसद परिसर स्थित संसद पुस्तकालय भवन में होगी।
Aug 16, 2025, 2:00 PM IST

केंद्रीय मंत्री ने बताया- मलबे से अब तक 53 शव निकाले गए

किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, 'अब तक मलबे से 53 शव निकाले जा चुके हैं। यह एक अभूतपूर्व आपदा थी। इसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। स्थानीय लोगों ने इस आपदा में सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वालों के रूप में सराहनीय काम किया। पूरी सरकार की संकल्पना के साथ किया जा रहा बचाव अभियान देश के लिए एक मिसाल बनेगा। प्रधानमंत्री पूरी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कल उपराज्यपाल से भी बात की। जिस समय यह आपदा आई, उस समय वहां 1500-2000 लोग मौजूद थे। यहां के अस्पताल में 67 घायल लोग भर्ती हैं। 67 लोगों में से 5 लोगों को छुट्टी दे दी गई है।'
Aug 16, 2025, 1:34 PM IST

किश्तवाड़ फ्लैश फ्लड्स में पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री राहत कोष (CM’s Relief Fund) से प्रभावितों के लिए राहत की घोषणा की। इसके तहत प्रत्येक मृतक के लिए 2 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों के लिए 1 लाख रुपये और मामूली चोटिलों के लिए 50,000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, पूरी तरह क्षतिग्रस्त स्ट्रक्चर के लिए 1 लाख रुपये, गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त स्ट्रक्चर के लिए 50,000 रुपये और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त स्ट्रक्चर के लिए 25,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
Aug 16, 2025, 1:15 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी पर बच्चों को खिलाई खीर

जन्माष्टमी के खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों को खीर खिलाई। इस दौरान बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी वस्तुएं, खाद्य सामग्री और खिलौने भी भेंट किए गए।
Aug 16, 2025, 1:01 PM IST

चीन के विदेश मंत्री वांग यी 18-20 अगस्त को भारत आएंगे

चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि 18 से 20 अगस्त के बीच चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) की केंद्रीय समिति के पॉलिटिकल ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री और भारत-चीन सीमा मुद्दे पर चीन के विशेष प्रतिनिधि वांग यी भारत का दौरा करेंगे। इस दौरान वे भारतीय पक्ष के आमंत्रण पर सीमा प्रश्न पर विशेष प्रतिनिधियों के बीच होने वाली 24वें दौर की वार्ता में भाग लेंगे।
Aug 16, 2025, 12:46 PM IST

मंडोली जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सलमान त्यागी ने की आत्महत्या

दिल्ली की मंडोली जेल से एक बड़ी खबर आई है। जेल नंबर 15 में बंद कुख्यात गैंगस्टर सलमान त्यागी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसका शव चादर से लटका हुआ मिला। सलमान त्यागी मकोका मामले में दोषी ठहराया जा चुका था और उस पर हत्या, रंगदारी व आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामले दर्ज थे। फिलहाल जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
Aug 16, 2025, 12:22 PM IST

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में असंतोष - अखिलेश यादव

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव आयोग की ज़िम्मेदारी है कि वह निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करे और जनता का भरोसा बनाए रखे, लेकिन उसकी कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में असंतोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में INDIA गठबंधन ने वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाई, जिस पर सुप्रीम कोर्ट तक को विपक्ष की बात से सहमत होना पड़ा। अखिलेश ने कहा कि अगर आयोग के एक भी अफसर पर सख्त कार्रवाई हो जाए तो वोट चोरी और लूट की घटनाएँ रुक सकती हैं।
Aug 16, 2025, 11:59 AM IST

PM मोदी करेंगे ₹11,000 करोड़ की हाईवे परियोजनाओं का शुभारंभ, दिल्ली-हरियाणा को मिलेगी नई सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अगस्त 2025 को दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के रोहिणी से लगभग ₹11,000 करोड़ की लागत वाली दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं में द्वारका एक्सप्रेसवे का दिल्ली खंड और शहरी विस्तार मार्ग-II (UER-II) शामिल है। इसके तहत अलीपुर से दिचाओं कलां खंड तथा बहादुरगढ़ और सोनीपत के लिए नए संपर्क मार्ग भी बनाए जा रहे हैं, जिनका निर्माण लगभग ₹5,580 करोड़ की लागत से किया गया है।
Aug 16, 2025, 10:44 AM IST

Delhi News: मोती नगर में थार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

मोती नगर इलाके में कल रात सड़क किनारे अपनी बाइक पर खड़े बेचू लाल (40) की एक कार (थार) की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Aug 16, 2025, 9:45 AM IST

मुंबई में अगले 3-4 घंटों के दौरान होगी भीषण बारिश

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में अगले 3-4 घंटों के दौरान रत्नागिरी, रायगढ़, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, पालघर ज़िलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है।
Aug 16, 2025, 8:19 AM IST

PM मोदी ने 'सदैव अटल' में पुष्पांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर 'सदैव अटल' में पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी 'सदैव अटल' में पुष्पांजलि अर्पित की।
Aug 16, 2025, 8:16 AM IST

अटल बिहारी वाजपेयी पुण्य तिथि: 'सदैव अटल' पर पहुंचे भाजपा के दिग्गज नेता

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और गजेंद्र सिंह शेखावत, जदयू सांसद संजय झा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि पर उनके स्मारक 'सदैव अटल' पर पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+