Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: मदर ऑफ ऑल डील्स को पूरा कर लिया: उर्सुला

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: 28 जनवरी से बजट सत्र शुरू होगा और इसके दो चरण होंगे, पहला चरण 28 जनवरी 2026 से 13 फरवरी तक चलेगा. दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। तो वहीं देशभर में एक बार फिर से मौसम बिगड़ गया है। दिल्ली, यूपी, बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।पल-पल के अपडेटस के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE

LIVE Feed
Jan 27, 2026, 1:01 PM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: "उन्होंने इससे टीआरपी बनाई"

"उन्होंने इससे टीआरपी बनाई": मुश्ताक का मानना ​​है कि सहवाग ने यह कहकर सुर्खियां बटोरीं कि 'जब भी वह गेंदबाजी करेगा, मैं उसे छक्का मारूंगा'।
Jan 27, 2026, 12:58 PM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

हिमाचल: IMD ने कई जिलों के लिए हल्की बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया।
Jan 27, 2026, 12:30 PM IST

बर्फबारी के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट पर अब तक 25 उड़ानें रद्द

बर्फबारी के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट पर अब तक 25 उड़ानें रद्द है, आज कश्मीर में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है।
Jan 27, 2026, 12:29 PM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: आज यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के सदस्यों ने 5-दिवसीय बैंकिंग सप्ताह सहित कई मांगों को लेकर एक दिन की हड़ताल की।
Jan 27, 2026, 12:28 PM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE:आज यूरोप और भारत इतिहास रच रहे हैं-उर्सुला वॉन डेर लेयेन

यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ट्वीट किया, "आज यूरोप और भारत इतिहास रच रहे हैं। हमने अब तक की सबसे बड़ी डील पूरी कर ली है। हमने दो अरब लोगों का फ्री ट्रेड ज़ोन बनाया है, जिससे दोनों पक्षों को फायदा होगा। यह तो बस शुरुआत है। हम अपने स्ट्रैटेजिक रिश्ते को और भी मज़बूत बनाएंगे।"
Aaj Ka Taaja Samachar LIVE:आज यूरोप और भारत इतिहास रच रहे हैं-उर्सुला वॉन डेर लेयेन
Jan 27, 2026, 11:09 AM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE:'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता विनियम' के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन

हायर एजुकेशन को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है. UGC के नए 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता विनियम, 2026' के खिलाफ दिल्ली में नए नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
Jan 27, 2026, 10:15 AM IST

Jaya Ekadashi: 28 या 29 जनवरी को एकादशी कब है?

Jaya Ekadashi Vrat 2026 Kab Hai: 28 या 29 जनवरी को एकादशी कब है? क्या है शुभ मुहूर्त, पूजा विधि-महत्व
Jan 27, 2026, 10:15 AM IST

'तूने जवानी में किया', Govinda-सुनीता आहूजा की शादी खतरे में

'तूने जवानी में किया पर अब', Govinda और सुनीता आहूजा की शादी खतरे में? पत्नी बोलीं- शकल दो कौड़ी की
Jan 27, 2026, 10:14 AM IST

अलंकार अग्निहोत्री के खिलाफ सरकार ने लिया बड़ा एक्शन

शंकराचार्य के समर्थन में छोड़ी कुर्सी, अब सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, कौन हैं अलंकार अग्निहोत्री?
Jan 27, 2026, 10:13 AM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: पीएम मोदी विपक्ष के नेता के पद की अनदेखी क्यों करते हैं-गोगोई

पीएम मोदी विपक्ष के नेता के पद की अनदेखी क्यों करते हैं: गणतंत्र दिवस पर बैठने की जगह को लेकर विवाद पर कांग्रेस के गौरव गोगोई
Jan 27, 2026, 10:10 AM IST

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE:बजट सेशन में हम कई मुद्दे उठाने वाले हैं-कांग्रेस

कांग्रेस नेता के सुरेश ने कहा, "आज की (सर्वदलीय) बैठक और आने वाले सेशन में हम कई मुद्दे उठाने वाले हैं। उन्होंने पहले ही MGNREGA को खत्म कर दिया है, और उन्होंने एक नया कानून, V RAM G... पेश किया है। हम इस V RAM G एक्ट को वापस लेने की मांग कर रहे हैं... पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल में अभी भी वोट की चोरी हो रही है। साथ ही, अरावली का मुद्दा बहुत संवेदनशील है। यह भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जिसे हम सेशन में उठाएंगे..."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+