Jaya Ekadashi Vrat 2026 Kab Hai: एकादशी कब है? क्या है शुभ मुहूर्त?
Jaya Ekadashi Vrat 2026 Kab Hai: माघ मास के शुक्लपक्ष की एकादशी को जया एकादशी के नाम से जाना जाता है जो कि हिंदू धर्म में अत्यंत पुण्यदायी एकादशियों में से एक मानी जाती है। मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और भूत-प्रेत जैसी बाधाओं से भी रक्षा होती है ।
यह भगवान विष्णु को समर्पित है। कहते हैं इस दिन जो भी श्रीहरि की पूजा सच्चे मन से करता है, उसके सारे कष्टों का अंत होता है और उसे यश की प्राप्ति होती है इंसान का घर-आंगन हमेशा खुशियों से भरा रहता है।

Jaya Ekadashi Vrat 2026 का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्लपक्ष की एकादशी तिथि 28 जनवरी 2026 की शाम 04:35 pm से प्रारंभ होगी और इसका अंत 29 जनवरी को 1.55 pm पर खत्म होगी। उदयातिथि मान्य होने की वजह से जया एकादशी का व्रत 29 जनवरी 2026 को रखा जाएगा और व्रत का पारण 30 जनवरी को होगा।
पूजा का शुभ मुहूर्त 29 जनवरी को सुबह 7:11 बजे से सुबह 8:32 बजे तक है तो वहीं दूसरा अच्छा मुहूर्त 29 जनवरी को सुबह 11:14 बजे से दोपहर 1:55 बजे तक रहेगा।
Jaya Ekadashi Vrat 2026 पूजा विधि
एकादशी के दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में उठें, फिर इसके बाद स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें। भगवान विष्णु की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। पीले पुष्प, तुलसी दल, धूप-दीप अर्पित करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। विष्णु सहस्रनाम या एकादशी व्रत कथा का पाठ करें। दिनभर व्रत रखें और रात्रि में भजन-कीर्तन करें। द्वादशी तिथि को पारण कर व्रत पूर्ण करें।
Jaya Ekadashi Vrat 2026 का धार्मिक महत्व
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, जया एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को ब्रह्म हत्या जैसे महापापों से भी मुक्ति मिल सकती है। पद्म पुराण में वर्णित कथा के अनुसार, इस व्रत के प्रभाव से यक्ष-गंधर्व भी अपने श्राप से मुक्त हो गए थे।
इस दिन की पूजा अर्चना से नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है। पापों का नाश और पुण्य की प्राप्ति होती है। यह एकादशी विशेष रूप से उन लोगों के लिए शुभ मानी जाती है जो जीवन में भय, बाधा या अनजानी परेशानियों से जूझ रहे हों।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें












Click it and Unblock the Notifications