Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: उत्तराखंड में 'रेड' अलर्ट जारी

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के तहसील बसुकेदार क्षेत्र के अंतर्गत बड़ेथ डुंगर तोक और चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने की जानकारी सामने आई है, जिसे भारी नुकसान हुआ है।तो वहीं दूसरी ओर पूर्व RBI गवर्नर उर्जित पटेल IMF के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर बनाए गए हैं। भारत और जापान के रिश्तों को नई ऊंचाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को टोक्यो पहुंचे हैं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE

LIVE Feed
Aug 29, 2025, 1:18 PM IST

उत्तराखंड में 'रेड' अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून और बागेश्वर जिलों के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया है।
Aug 29, 2025, 12:54 PM IST

PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर पटना में बवाल

PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर पटना में बवाल, BJP कार्यकर्ताओं का कांग्रेस दफ्तर पर हंगामा। पुलिस ने किया लाठीचार्ज।
Aug 29, 2025, 12:31 PM IST

पूर्वोत्तर भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा: अमित शाह

पूर्वोत्तर भारत की सुरक्षा के लिए लगातार एक महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में उभरा है...जब भी पूर्वोत्तर का इतिहास लिखा जाएगा, पिछले 11 वर्षों का उल्लेख स्वर्ण अक्षरों में किया जाएगा: अमित शाह
Aug 29, 2025, 12:30 PM IST

SC ने सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने केंद्र को 'राम सेतु' को राष्ट्रीय स्मारक और राष्ट्रीय महत्व का घोषित करने की मांग करने वाले उनके अभ्यावेदन पर समय पर निर्णय लेने का निर्देश देने की मांग की है।
Aug 29, 2025, 11:18 AM IST

भारत में पूंजी कई गुना बढ़ जाती है: PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में भारत-जापान आर्थिक मंच में कहा, ‘‘भारत में पूंजी सिर्फ बढ़ती ही नहीं, बल्कि कई गुना बढ़ जाती है।’’
Aug 29, 2025, 11:17 AM IST

'जापान हमेशा से भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा'

जापान हमेशा से भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है। मेट्रो रेल से लेकर विनिर्माण, सेमीकंडक्टर से लेकर स्टार्टअप तक... जापानी कंपनियों ने भारत में 40 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है.
Aug 29, 2025, 11:05 AM IST

हमारी मित्रता का एक महत्वपूर्ण तत्व हैं: PM मोदी

टोक्यो में भारत-जापान आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए pm मोदी ने कहा कि 'हमारे देशों के बीच मजबूत व्यापारिक संबंध हमारी मित्रता का एक महत्वपूर्ण तत्व हैं।'
Aug 29, 2025, 10:22 AM IST

29 अगस्त को क्यों मनाया जाता है नेशनल स्पोर्ट्स डे?

National Sports Day 2025: 29 अगस्त को क्यों मनाया जाता है नेशनल स्पोर्ट्स डे? जानिए क्या है इसकी अहमियत!
Aug 29, 2025, 10:20 AM IST

27 वर्षीय तकनीकी विशेषज्ञ का शव मिला

दक्षिण बेंगलुरु के सुड्डागुंटेपल्या स्थित अपने घर में 27 वर्षीय तकनीकी विशेषज्ञ शिल्पा का शव फंदे से लटका मिला। उसके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसने आत्महत्या कर ली, क्योंकि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए लगातार परेशान करते थे। मृतक महिला के पति प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया है: पुलिस
Aug 29, 2025, 9:50 AM IST

क्यों 14 साल बाद अचानक चर्चा में आईं Mayoori Kango?

Mayoori Kango: क्यों 14 साल बाद अचानक चर्चा में आईं 'पापा कहते हैं' फेम ये एक्ट्रेस,कहां थीं इतने सालों से?
Aug 29, 2025, 9:50 AM IST

राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध

श्रीनगर और रुद्रप्रयाग के बीच बद्रीनाथ राजमार्ग अलकनंदा नदी में पूरी तरह डूब गया है, जिससे राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।
Aug 29, 2025, 9:49 AM IST

रुद्रप्रयाग-चमोली में बादल फटने से भारी नुकसान

Uttarakhand weather: रुद्रप्रयाग और ​चमोली में बादल फटने से भारी नुकसान, 3 जिलों में स्कूल बंद, कहां क्या हाल
Aug 29, 2025, 9:48 AM IST

उर्जित पटेल बने IMF के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को आईएमएफ का एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर बनाया गया है इससे पहले वो आरबीआई के 24वें गवर्नर के तौर पर काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+