Aaj Ka Mausam: यूपी में आंधी-पानी की आशंका, क्या दिल्ली में आज फिर बरसेंगे मेघ? जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भी लोगों को बारिश से दो-चार होना पड़ेगा क्योंकि भारतीय मौसम विभाग ने यहां पर हल्की से तेज बारिश की आशंका व्यक्त की है और इसलिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। दिल्लीवासी इस वक्त उमस से काफी दुखी हैं लेकिन अगर बुधवार को बरसात होगी तो उन्हें राहत मिलेगी, बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है, जिसकी स्पीड 40-60 किमी प्रति घंटा भी हो सकती है।

Aaj Ka Mausam

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28-29 डिग्री रह सकता है, IMD ने कहा है कि 'पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इस वक्त दिल्ली में बरसात हो रही है, मौसम की ये स्थिति गुरुवार को भी रहेगी।' 6 जून के बाद से मौसम सामान्य रहेगा और एक बार फिर से तापमान में वृद्धि होगी और लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा।

वायु की क्ववालिटी में पहले से हुआ सुधार

दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 224 दर्ज किया गया है, जो कि खराब स्थिति में आता है, हालांकि बारिश होने की वजह से इसमें पहले थोड़ा सुधार देखा गया था लकिन एक बार फिर से यहां कि आबो-हवा दूषित हो गई है। दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।

( सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली - 224 एक्यूआई · खराब
  • शादीपुर, दिल्ली · 177 एक्यूआई · बहुत खराब
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क · 185 एक्यूआई · मध्यम
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी · 167 एक्यूआई · खराब
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 248 एक्यूआई · खराब


यूपी के कई जिलों में आंधी-पानी की आशंका (Aaj Ka Mausam)

दिल्ली के अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि 'आज यूपी के कई जिलों में बरसात होने के आसार हैं। बांदा, चित्रकूट, बलिया, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ में आज आंधी-पानी के आसार हैं और इसी वजह से यहां पर 'येलो अलर्ट' जारी है।'

असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)

तो असम, मणिपुर, सिक्किम में बाढ़ की वजह अब तल 36 लोगों की जान चुकी है, मौसम विभाग ने आज भी यहां पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 7 जून तक यहां पर बरसात का यही हाल रहने वाला है, शनिवार बाद ही यहां पर बारिश में कमी आएगी।

कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में Yellow Alert जारी (Aaj Ka Mausam)

हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश की संभावना बनी हुई है तो वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में Yellow Alert जारी है, जबकि बंगाल और आंध्रा में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+