Aaj Ka Mausam: दिल्ली में Yellow Alert, क्या यूपी-राजस्थान में भी होगी बारिश? क्या कहता है मौसम अपडेट?
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मौसम भीगा-भीगा है, रविवार को पूरे दिन यहां पर बारिश होती रही, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज से लेकर अगले तीन दिनों तक मौसम का यही हाल रहने वाला है और इसी वजह से मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए यहां पर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।
आपको बता दें कि आईएमडी ने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि 14 जून के बाद दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलेगा क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है और उसका अनुमान सटीक साबित हुआ। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 37-37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23-24 के बीच रह सकता है और तेज हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो बारिश की वजह से प्रदूषण में मामूली सुधार आया है। दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 108 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -108 एक्यूआई -
- शादीपुर, दिल्ली - 105 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -110 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी - 114 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 156 एक्यूआई
यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज
जहां दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला है, वहीं दूसरी ओर यूपी में भी हालात बदलने के आसार हैं। ललितपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, बरेली, बिजनौर , कानपुर देहात, कुशीनगर, शाहजहांपुर, लखनऊ, हरदोई, संभल, झांसी, जालौन, अमेठी, सोनभद्र में भारी बारिश हो सकती है इसलिए यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इटावा, सहारनपुर, उन्नाव में हल्की बारिश के आसार हैं इसलिए यहां येलो अलर्ट जारी है।
राजस्थान में रेड अलर्ट (Aaj Ka Mausam)
राज्य के कई जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट है। मौसम विभाग का कहना है कि आज शाम तक कई जिलों में बरसात होने के आसार हैं इसके लिए अलर्ट जारी है।
असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
असम, मणिपुर, सिक्किम में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है यहां बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान है। सिक्किम में लोगों से सचेत रहने की अपील की गई है।
कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में ऑरेंज जारी (Aaj Ka Mausam)
महाराष्ट्र, कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में भी आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। बेंगलुरु में भी मौसम सुहाना रहेगा तो वहीं महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण में तेज बरसात होने के आसार हैं, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications