Aaj Ka Mausam: बाढ़ की गिरफ्त में पूर्वोत्तर, कई राज्यों में बरसेंगे बादल, क्या आज दिल्ली में होगी बारिश?
Aaj Ka Mausam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, हल्की बारिश और आंधी से लोगों को गर्मी और उमस से फौरी राहत मिली हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने अपन ताजा अपडेट में कहा है कि मंगलवार को दिल्ली -एनसीआर में हल्की बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग न इसके लिए अलर्ट जारी किया हुआ है।
आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28-29 डिग्री रह सकता है। आईएमडी ने कहा है कि पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है इसलिए मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं, मौसम में ये बदलाव 4 जून तक जारी रहेगा और इसी कारण उसने चेतावनी जारी की हुई है, फिलहाल बरसात के कारण लोगों को राहत मिली हुई है।

वायु की क्ववालिटी में पहले से हुआ सुधार
दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 191 दर्ज किया गया है,बारिश होने की वजह से इसमें सुधार हुआ है। दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है..
- पूसा, दिल्ली - 194 एक्यूआई · खराब
- शादीपुर, दिल्ली · 107 एक्यूआई · बहुत खराब
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क · 116 एक्यूआई · मध्यम
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी · 128 एक्यूआई · खराब
- एफ मुंडका, दिल्ली - 189 एक्यूआई · खराब
- दिल्ली - 168 एक्यूआई · मध्यम
यूपी के कई जिलों में 'येलो अलर्ट' (Aaj Ka Mausam)
दिल्ली के अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि आज से यूपी के कई जिलों में आज बरसात होने के आसार हैं। जिसके लिए 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है।
बाढ़ की वजह से अभी तक 32 लोगों की मौत (Aaj Ka Mausam)
तो वहीं पूर्वोत्तर जो कि बाढ़ की चपेट में है, आज भी वहां बरसात होने की आशंका है और इसके लिए वहां 'ऑरेंज अलर्ट 'जारी किया गया है। असम, मणिपुर, सिक्किम में बाढ़ की वजह से अभी तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है।
कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में Orange Alert जारी (Aaj Ka Mausam)
हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है तो वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में Orange Alert जारी है, जबकि बंगाल और आंध्रा में आज हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications