Aaj Ka Mausam: भारी बारिश के चलते आज अमरनाथ यात्रा स्थगित, जानिए मौसम अपडेट

Aaj Ka Mausam: मंगलवार की तरह बुधवार को भी दिल्ली में बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज दिल्ली-एनसीआर में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और रूक-रूक कर बरसात होती रहेगी। लक्ष्मीनगर, पीतमपुरा, रोहिणी, आनंद विहार में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। फिलहाल लगातार हो रही बरसात की वजह से लोगों को उमस से राहत मिली हुई है।

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35-27 और न्यूनताम तापमान 24-26 डिग्री रहने का अनुमान है। तो वहीं अगर प्रदूषण की बात करें तो इसमें पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 125 दर्ज किया गया है। बारिश के कारण यहां की आबोहवा पहले से थोड़ी बेहतर हुई है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा , हिमाचल, राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और लोोगं को सतर्क रहने के लिए बोला गया है।

भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू और कश्मीर में भी आज सुबह से भारी बारिश हो रही है इसी के चलते आज पहलगाम और बालटाल दोनों आधार शिविरों से अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। आज पूरे दिन के लिए यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी है।

मंडी में आज भी रेड अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)

मंडी शहर में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने लोगों का जीवन काफी प्रभावित किया है, यहां पर जान-माल का भी नुकसान हुआ है, आज भी यहां पर ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने हिमाचल के कई जिलों में भारी बरसात की आशंका व्यक्त की है।

कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश (Aaj Ka Mausam)

ठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर,एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला

मुंबई, कोंकण, नासिक, औरंगाबाद, पुणे और नागपुर में येलो अलर्ट और रायगढ़-अमरावती में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)

वाराणसी, गाजियाबाद, गोरखपुर , लखनऊ, अयोध्या, फैजाबाद और लखनऊ समेत 20 जिलों में आज झमाझम बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+