Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, दिल्ली में मौसम रहेगा गीला, जानिए मौसम अपडेट
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आज आंधी-पानी की आशंका है, तो वहीं दिल्ली में रविवार की सुबह भारी बारिश के साथ हुई है, जिससे कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। हालांकि, इस बारिश ने उमस भरी गर्मी से काफी राहत प्रदान की है। राष्ट्रीय राजधानी के विजय चौक, कनाट प्लेस, मिंटो ब्रिज, सरोजिनी नगर, एम्स, जनपथ और लाजपत नगर जैसे प्रमुख इलाकों में तेज बारिश से यातायात प्रभावित हुआ है।
भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में आज पूरे दिन रूक-रूक कर बरसात होगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनताम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। अगर प्रदूषण की बात करें तो इसमें सुधार हुआ है, दिल्ली में संडे सुबह 6 बजे AQI 117 दर्ज किया गया है। बारिश के कारण यहां की आबोहवा पहले से थोड़ी बेहतर हुई है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -79 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -88 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -94 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -87 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 115 एक्यूआई
दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा , हिमाचल, राजस्थान में आज भी जमकर बादल बरसेंगे, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।
हिमाचल में बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)
कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल , मंडी, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर में आज आंधी -पानी की आशंका है, लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त मौसम अपडेट चेक करने को कहा गया है।
कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश
ठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, बेलगाम , बेंगलुरु में आज हल्की बरसात हो सकती है, आपको बता दें कि दक्षिण के राज्यों में पिछले दिनों भी काफी बरसात हुई है तो वहीं दूसरी ओर आने वाले सप्ताह में भी यहां पर मौसम गीला ही रहेगा।
महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला (Aaj Ka Mausam)
अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरौली, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, लातूर, मुंबई में आज भी बरसात होने के आसार हैं, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।
यूपी में होगी बरसात
आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, इटावा, फैजाबाद, गोरखपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications