Aaj Ka Mausam: दिल्ली होने लगी ठंडी, साउथ जोन में लोग बारिश से दुखी, क्या कहता है मौसम अपडेट?

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों से अब मानसून की विदाई हो चुकी है और कई जगह से ये एक-दो दिनों में विदा ले लेगा लेकिन जाते-जाते भी ये कहीं पर आफत की बारिश बनकर बरसेगा। भारतीय मौसम विभाग के ताजा ताजा अपडेट के मुताबिक आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के आसार हैं, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में आज मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है। यहां पर दो-तीन दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।

Aaj Ka Mausam

लोगों के घरों में एसी बंद हो गया है और मार्निंग वॉक पर भी लोग जैकट के साथ नजर आने लगे हैं। आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। आईएमडी के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह 6 बजे यहां पर AQI 125 था।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -91 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -89 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -107 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -87 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 125 एक्यूआई

तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना में आज से लेकर अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की आशंका है और इसी कारण यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं असम , सिक्किम और मणिपुर में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। यूपी, बिहार, एमपी और छत्तीसगढ़ में हल्की-फुल्की ही बारिश संभव है, वैसे मौसम के शुष्क रहने के ही के आसार हैं।

North East में होगी बारिश (Aaj Ka Mausam)

अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में आज हल्की बरसात हो सकती है।

मध्यप्रदेश में भारी बरसात का अलर्ट जारी

भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंडला में भी हल्की से तेज बरसात होने के आसार हैं।

गुजरात में होगी बारिश (Aaj Ka Mausam)

अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाद, छोटा उदयपुर, दाहोद, डांग, देवभूमि द्वारका, गांधीनगर, गिर सोमनाथ, जामनगर में हल्की बरसात हो सकती है।

राजस्थान में भारी बारिश (Aaj Ka Mausam)

अजमेर, अलवर, अनूपगढ़ में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। जयपुर और सीकर में भी हल्की बरसात हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+