Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? जानिए IMD का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam: कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जमकर बरसात हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि देश के अधिकांश राज्यों में 9 अगस्त तक भारी बारिश होगी। आज भी कई प्रांतों में आंधी-पानी की आशंका है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक आज पूरे दिन मौसम यहां पर गीला ही रहने वाला है इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम का अपडेट जरूर चेक करें।

Aaj Ka Mausam

मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनताम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की वजह से यहां की आबोहवा में सुधार हुआ है, दिल्ली में मंगलवार सुबह 6 बजे AQI 125 दर्ज किया गया, जो कि पहले की तुलना में काफी बेहतर है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -77 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -82 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -94 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -83 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 122 एक्यूआई

दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा , हिमाचल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर में आज भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)

अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में आज आंधी-तूफान की आशंका है। बारपेटा, बोंगाईगांव, कछार, दर्रांग, डिब्रूगढ़, गोलपारा, गोलाघाट, हैलाकांडी, जोरहाट में Orange अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल में बरसेंगे बादल

कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल , मंडी, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर में येलो अलर्ट जारी है।

कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश

ठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, बेलगाम , बेंगलुरु में भारी बारिश की आशंका बनी हई है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला

अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरौली, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, लातूर, मुंबई में भी बरसेंगे बादल।

यूपी में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)

आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, इटावा, फैजाबाद, गोरखपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रयागराज, काशी में तो भारी बारिश के कारण नदियां डेंजर लाइन से ऊपर बहर रही है इसलिए इन शहरों के तटीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है, फिलहाल यहां पर अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+