Weather Udates UP: गोरखपुर में लगातार हो रही बारिश, आमजन जीवन प्रभावित, लोगों ने दी कुछ ऐसी प्रतिक्रिया
UP Weather Updates Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: एक तरफ जहां पूरे उत्तर प्रदेश में रविवार को भारी बारिश का अलर्ट है वहीं गोरखपुर में रात से ही बारिश का क्रम बना हुआ है। कभी बहुत तेज तो कभी धीमी बारिश का क्रम बना हुआ है। कहीं कहीं जलजमाव की समस्या भी देखने को मिली है। यातायात प्रभावित है लेकिन कुछ लोग सड़कों पर दिखाई भी दे रहे हैं। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने बारिश के बीच लोगों का रिएक्शन जाना।
पादरी बाजार के रहने वाले संतोष बताते हैं कि रात से ही बारिश हो रही है। मै जॉब करता हूं। इसलिए इसी बारिश में ऑफिस जा रहा हूं।
मानस बिहार कॉलोनी के रहने वाले सुजीत कहते हैं कि मै दवा का काम करता हूं। बारिश लगातार होने से काम प्रभावित है। कस्टमर भी कम आ रहे हैं।

ऑटो चालक अंगद कहते हैं कि बारिश होने की वजह से यात्री कम आ रहे हैं जिसका सीधा असर आज की कमाई पर पड़ रहा है।
फल विक्रेता सोहन कहते हैं बारिश लगातार हो रही है। सुबह 8 बजे से सड़क किनारे दुकान लगाकर बैठा हूं। लेकिन बिक्री नहीं हो रही है।
गैस सिलेंडर वितरित करने वाले श्रवण कहते हैं कि बारिश तो हो रही है पर क्या करें रोजी रोटी का सवाल है साहब! जाना तो पड़ेगा ही।












Click it and Unblock the Notifications