Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
Aaj Ka Mausam: मानसूनी बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में मौसम सुहाना कर दिया है। सोमवार को पूरे दिन यहां पर रूक-रूक कर बरसात होती रही तो वहीं मंगलवार को भी मौसम विभाग ने यहां पर बरसात की आशंका व्यक्त की है, हालांकि उसने येलो अलर्ट हटा लिया है लेकिन फिर भी उसका कहना है कि आज से लेकर 6 जुलाई तक दिल्ली और एनसीआर में जमकर बरसात होगी और लोगों को गर्मी और उमस से छुटकारा मिलेगा।
उसने लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार जरूर मौसम अपडेट देख लें। बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिसकी गति 55 से 65 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 123 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -72 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -73 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -79 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -96 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली -123 एक्यूआई
गुजरात में Yellow अलर्ट जारी
गुजरात में Yellow अलर्ट आज भी जारी है, यहां पर अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोतड, छोटा उदयपुर, दाहोद, डांग, देवभूमि द्वारका, गांधीनगर भारी बारिश की आशंका है, पिछले काफी दिनों से यहां पर लगातार बरसात हो रही है, जिसकी वजह से यहां के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी (Aaj Ka Mausam)
गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, पठानकोट, पटियाला, अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर में पूरे दिन बरसात होने के आसार हैं इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में अलर्ट जारी
कानपुर, आगरा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, जौनपुर, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर, संत कबीर नगर,नोएडा, मथुरा में बारिश की आशंका व्यक्त की गई है जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।
राजस्थान में भी अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनू, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर में होगी तगड़ी बारिश, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।
केरल और कर्नाटक में कैसा रहेगा मौसम?
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में हल्की बरसात जबकि केरल और कर्नाटक मौसम शुष्क रहेगा, कुछ जगहों पर हल्की बूंदा-बांदी संभव है।
हिमाचल में रेड अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और शिमला मे रेड अलर्ट आज भी जारी है औऱ लोगों से अपील की गई है कि वो बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें। तो वहीं उत्तरखंड में भी आज रेड अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications