Kal Ka Mausam: दिल्ली में मौसम रहेगा गीला, हिमाचल में रेड अलर्ट, जानिए बाकी राज्यों का हाल?

Kal Ka Mausam: उत्तर से लेकर दक्षिण तक इस वक्त मौसम बदला हुआ है। सुखद खबर ये है कि देश की नेशनल राजधानी दिल्ली का इंतजार रविवार को खत्म हो गया क्योंकि यहां पर मानसून ने दस्तक दे दी है, जिसकी वजह से अब दिल्ली-एनसीआर में भारी बरसात के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है।

आइए विस्तार से जानते हैं कि 30 जून को पूरे देश में मौसम कैसा रहने वाला है और लोगों को गर्मी से राहत कब मिलेगी?

Kal Ka Mausam

दिल्ली में बरसेंगे बादल (Kal Ka Mausam)

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अब 5 जुलाई तक दिल्ली में मौसम भीगा-भीगा रहेगा। राजधानी में तेज हवाएं चलेंगी जिसकी स्पीड 45-50 किमी प्रति घंटा रहेगी। आईएमडी ने यहां पर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है और लोगों को हेल्थ के प्रति सचेत रहने को कहा है।

मुंबई में भारी बारिश की आशंका (Kal Ka Mausam)

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ घंटों में मुबंई समेत राज्य के कई जिलों में भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। रायगढ़, ठाणे, नासिक में को येलो अलर्ट जारी है। आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर ले।

राजस्थान में भी होगी बारिश (Kal Ka Mausam)

जयपुर, जैसलमेर, बीकानेर, अलवर में बारिश की आशंका है तो वहीं बीकानेर, फलोदी, सीकर और चुरू में भारी बरसात के आसार हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी हैं।

भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

तटीय कर्नाटक, गुजरात राज्य, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में तेज वर्षा होने की संभावना है, जिसके लिए Orange अलर्ट जारी है जबकि असम, मेघालय, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर में हल्की बरसात हो सकती है।

हिमाचल में भारी बारिश की आशंका (Kal Ka Mausam)

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है। शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश के लिए " रेड अलर्ट " जारी किया है। वहीं, शिमला-कालका रेल मार्ग पर चट्टानें और पेड़ गिरने से रेल सेवाएं बाधित हो गई हैं। आपको बता दें कि शिमला और चंडीगढ़ को जोड़ने वाले शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-5) पर कोटी के पास भूस्खलन होने से सड़क के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिसके चलते दो से तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया और लोगों को काफी परेशानी हुई।

10 जिलों में रेड अलर्ट जारी (Kal Ka Mausam)

बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना, कुल्लू और चंबा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने भूस्खलन, जलभराव, कमजोर संरचनाओं को नुकसान, यातायात जाम और आवश्यक सेवाओं में व्यवधान की चेतावनी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+