Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका, क्या दिल्ली में होगी बरसात?
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने जीना मुहाल किया हुआ है, इस बार की बरसात ने पहले पूर्वोत्तर में कहर बरपाया फिर दक्षिण को अपनी चपेट में लिया तो वहीं अब इसने पहाड़ों में आफत पैदा कर दी है। आज भी हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में मौसम काफी खराब रहने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि शुक्रवार को भी दिल्ली समेत कई प्रांतों मे भारी बारिश की आशंका है।
यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में तेज बरसात हो सकती है जिसकी वजह से कहीं येलो तो कहीं रेड अलर्ट जारी है। दिल्ली में झमाझम बारिश की संभावना है और ये अगले दो-तीन दिन तक यहां यही हाल रहने वाला है इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त दिल्लीवासी मौसम अपडेट जरूर चेक करें।

दिल्ली में यमुना का जलस्तर पहले की तुलना में घटा है लेकिन इसके बावजूद नदी खतरे के निशान से 2 मीटर अभी भी ऊपर है। 5 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 112 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -61 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -82 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -92 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -81 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 112 एक्यूआई
दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, उत्तराखंड में जोरदार बरसात की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
UP में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
लखनऊ, प्रयागराज, फैजाबाद, रायबरेली, अमेठी, झांसी, बलिया, बहराइच, बदायूं, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोंडा, गाजीपुर, हरदोई, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, लखनऊ में भारी बारिश के आसार है इसलिए orange alert जारी है।
बिहार में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया , बेगूसराय , भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, लखीसराय, भोजपुर में आंधी-पानी की आशंका बनी हुई है इसलिए यहां भी चेतावनी जारी की गई है।
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
कठुआ, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, सांबा, राजौरी,बड़गाम, बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, कुलगाम में भी भारी बारिश हो सकती है इसलिए रेड अलर्ट जारी है।
उत्तराखंड में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
देहरादून, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल ,उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल में रेड अलर्ट है।












Click it and Unblock the Notifications