Aaj Ka Mausam: हिमाचल में रेड अलर्ट, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, जानिए बाकी राज्यों का हाल
Aaj Ka Mausam: रविवार को दिल्ली में मानसून की एंट्री हो गई है, जिसके बाद राजधानी में जमकर बारिश हुई, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर पूरी तरह से बारिश से सराबोर रहेंगे, यहां दिनभर काले बादल छाए रहेंगे और रूक-रूक कर बारिश होती रहेगगी।
आईएमडी ने यहां पर 5 जुलाई तक के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया हुआ है और लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार जरूर मौसम अपडेट देख लें। 30 जून को जब यहां पर बरसात होगी तो उस वक्त तेज हवाएं भी चलेंगी, जिसकी गति 55 से 65 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 126 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -78 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -79 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -77 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -95 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली -126 एक्यूआई
गुजरात में Yellow अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोतड, छोटा उदयपुर, दाहोद, डांग, देवभूमि द्वारका, गांधीनगर में बारिश का येलो अलर्ट और सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, कच्छ, खेड़ा, मेहसाणा, महिसागर, मोरबी, नर्मदा, नवसारी में बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी है।
पंजाब में भारी बारिश
अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फाजिल्का, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, पठानकोट, पटियाला में आज मध्यम से तेज बारिश होने के आसार हैं इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज (Aaj Ka Mausam)
कानपुर, आगरा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, जौनपुर, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर, संत कबीर नगर,नोएडा, मथुरा में बारिश के लिए 'येलो अलर्ट' जारी है।
राजस्थान में भी बरसेंगे मेघ
अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनू, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर में रेन अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यहां तेज बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।
केरल और कर्नाटक में कैसा रहेगा मौसम?
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में हल्की बरसात जबकि केरल और कर्नाटक में सोमवार के लिए हल्की बरसात का अलर्ट जारी है। उत्तराखंड और कश्मीर में भी अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल में रेड अलर्ट जारी
बादल फटने से परेशान हिमाचल में आज भी भारी बारिश की आशंका है। चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और शिमला मे 'रेड अलर्ट' जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications